समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कौशांबी जिले में रामगंगा नहर, करारी माइनर नहर सहित सभी सूखी नहरों और रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराने की मांग उठाई है। शनिवार को जिले के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोरियो, अलीपुरजीता, इसी का पुरवा, घोसियाना, लोखरीपुर और अचाकापुर आदि गांवों के भ्रमण के दौरान राजेश यादव ने घोसियाना गांव में किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक में किसानों ने नहरों में पानी न आने का मुद्दा उठाया और कहा कि जलापूर्ति न होने से उनकी खरीफ की फसलें, विशेषकर धान की रोपाई, बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पानी की कमी के कारण किसानों को मजबूरन निजी नलकूपों से खेतों को भरकर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने सिंचाई विभाग पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सकिपा द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बावजूद रामगंगा नहर और करारी माइनर समेत कई नहरों व रजबहों में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। राजेश यादव ने बताया कि अभी हाल ही में 6 जुलाई सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में समर्थ किसान पार्टी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने जल्द ही जलापूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्द सूखी नहरों में जलापूर्ति नहीं कराई, तो किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अमरनाथ पटेल, राजू चौरसिया, शिवम मौर्य, ताज मोहम्मद, नियाज अहमद और जुम्मन अली सहित कई लोग मौजूद रहे।
समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कौशांबी जिले में रामगंगा नहर, करारी माइनर नहर सहित सभी सूखी नहरों और रजबहों में टेल तक जलापूर्ति कराने की मांग उठाई है। शनिवार को जिले के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोरियो, अलीपुरजीता, इसी का पुरवा, घोसियाना, लोखरीपुर और अचाकापुर आदि गांवों के भ्रमण के दौरान राजेश यादव ने घोसियाना गांव में किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक में
किसानों ने नहरों में पानी न आने का मुद्दा उठाया और कहा कि जलापूर्ति न होने से उनकी खरीफ की फसलें, विशेषकर धान की रोपाई, बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पानी की कमी के कारण किसानों को मजबूरन निजी नलकूपों से खेतों को भरकर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने सिंचाई विभाग पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का
आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सकिपा द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बावजूद रामगंगा नहर और करारी माइनर समेत कई नहरों व रजबहों में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। राजेश यादव ने बताया कि अभी हाल ही में 6 जुलाई सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में समर्थ किसान पार्टी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता
ने जल्द ही जलापूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्द सूखी नहरों में जलापूर्ति नहीं कराई, तो किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अमरनाथ पटेल, राजू चौरसिया, शिवम मौर्य, ताज मोहम्मद, नियाज अहमद और जुम्मन अली सहित कई लोग मौजूद रहे।
- कौशाम्बी के विकासखंड कड़ा की ग्राम पंचायत गनपा से मजरा चकिया को जोड़ने वाले मार्ग का करीब 200 मीटर हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गनपा से चकिया तक जाने वाला यह मार्ग लगभग आधा किलोमीटर लंबा है, जिसमें से करीब 200 मीटर तक ही इंटरलॉकिंग सड़क बनी है। इस कच्चे मार्ग के कारण बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव में खेत में पानी लगाने गए एक किसान और उसके बेटे पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव के निवासी रामनारायण जब अपने खेत में पानी लगाने गए थे, तभी वहां पहले से मौजूद राजेश्याम, बृजभान, बच्चालाल, नितिन उर्फ निनेश, सचिन और छोटू ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रामनारायण के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित रामनारायण का बेटा अजीत और सचिन उन्हें बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। वारदात के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने शनिवार को चरवा थाना प्रभारी महेश चंद्र को नामजद तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच कराई जा रही है।1
- कौशांबी जिले के हकीमपुर अफजलपुर संतोकरा गांव में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के प्रधान और सेक्रेटरी उनकी समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 25 वर्षों से प्रधान पद पर रहने के बावजूद गांव में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।1
- कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी चौकी के दो सिपाहियों पर एक महिला ने बिना अनुमति और बिना दरवाजा खटखटाए घर के अंदर प्रवेश करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। महिला का आरोप है कि उसके घर में जल्द ही शादी का कार्यक्रम होने वाला है और घटना के वक्त घर के अंदर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। इसी बीच दोनों सिपाही बिना कोई आवाज दिए सीधे घर के अंदर घुस आए। महिला ने इसे अपनी निजता का उल्लंघन बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है कि बिना अनुमति और बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के सिपाही घर के अंदर कैसे आ गए। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों से कड़े सवाल पूछती नजर आ रही है कि आखिर उन्हें बिना दरवाजा खटखटाए और बिना अनुमति अंदर आने की इजाजत किसने दी।1