बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना के इतिहास में पहली बार अवैध कालोनी को किया नेस्तनाबूत बीना के इतिहास में पहली बार अवैध कालोनी को किया नेस्तनाबूत सीएमओ राहुल कौरव का अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजरों पर कड़ा शिकंजा नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन को बलपूर्वक यह कार्रवाई करनी पड़ी, सीएमओ राहुल कौरव बीना में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजरः नपा रेलवे ओवरब्रिज के पास पक्के निर्माण तोड़े; 67 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस नगर पालिका सीएमओ राहुल कौरव से राकेश सिघई ने कहा कि हमारे बाप भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं तुम्हारा आतंक आजकल बहुत बढ़ता जा रहा है हम तुम्हें देख लेंगे राजेश बबेले बीना।बीना के इतिहास में पहली बार अवैध कालोनी को किया नेस्तनाबूत सीएमओ राहुल कौरव का अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजरों पर कड़ा शिकंजा। नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन को बलपूर्वक यह कार्रवाई करनी पड़ी, सीएमओ राहुल कौरव।बीना में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजरः नपा रेलवे ओवरब्रिज के पास पक्के निर्माण तोड़े; 67 अवैध कालोनाइजरों को दिए नोटिस। मिली जानकारी अनुसार चंद्रशेखर वार्ड खुरई रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड के पास करीब 4 एकड़ कृषि भूमि पर काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ नगरपालिका और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान सीएमओ राहुल कौरव नायक तहसीलदार रतिराम अहिरवार दलबल के साथ जेसीबी मशीन को लेकर मौके पर पहुंचकर पक्के निर्माण कार्यों को बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान कालोनाइजर राकेश सिघईऔर प्रशासनिक टीम के बीच तीखी बहस और विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। *हमारे बाप भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं* कार्यवाही के दौरान कॉलोनाइजर और प्रशासन के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिली नगर पालिका सीएमओ राहुल कौरव से राकेश सिघई ने कहा कि हमारे बाप भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं तुम्हारा आतंक आजकल बहुत बढ़ता जा रहा है हम तुम्हें देख लेंगे विवाद कुछ ज्यादा बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइस देकर मामले को शांत कराया *100 मीटर की सड़क और नालियां की गईं ध्वस्त* नगरपालिका की टीम ने सर्विस रोड स्थित एक निजी गार्डन के पास अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां लगभग 100 मीटर की दूरी में मुरम डालकर बनाई गई सड़क और उसके दोनों ओर निर्मित पक्की नालियों को बुलडोजर की मदद से पूरी तरह तोड़ दिया गया। भूमि स्वामी ने विरोध करते हुए तर्क दिया कि वह कॉलोनी नहीं बल्कि गोदाम बना रहा है, जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया। *67 अवैध कालोनाइजरों को दिए नोटिस* बीना शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। अब तक कुल 67 अवैध कालोनाइजरों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की तोड़फोड़ की जाएगी। *इनका कहना है* बिना डायवर्सन हो रहा था निर्माण संबंधित कालोनाइजर को पिछले एक माह से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। कृषि भूमि का डायवर्सन कराए बिना ही वहां प्लॉटिंग और पक्के निर्माण किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन को बलपूर्वक यह कार्रवाई करनी पड़ी। *नगरपालिका सीएमओ राहुल कौरव*
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना के इतिहास में पहली बार अवैध कालोनी को किया नेस्तनाबूत बीना के इतिहास में पहली बार अवैध कालोनी को किया नेस्तनाबूत सीएमओ राहुल कौरव का अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजरों पर कड़ा शिकंजा नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन को बलपूर्वक यह कार्रवाई करनी पड़ी, सीएमओ राहुल कौरव बीना में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजरः नपा रेलवे ओवरब्रिज के पास पक्के निर्माण तोड़े; 67 अवैध कॉलोनाइजरों को दिए नोटिस नगर पालिका सीएमओ राहुल कौरव से राकेश सिघई ने कहा कि हमारे बाप भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं तुम्हारा आतंक आजकल बहुत बढ़ता जा रहा है हम तुम्हें देख लेंगे राजेश बबेले बीना।बीना के इतिहास में पहली बार अवैध कालोनी को किया नेस्तनाबूत सीएमओ राहुल कौरव का अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजरों पर कड़ा शिकंजा। नियमों के उल्लंघन
के चलते प्रशासन को बलपूर्वक यह कार्रवाई करनी पड़ी, सीएमओ राहुल कौरव।बीना में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजरः नपा रेलवे ओवरब्रिज के पास पक्के निर्माण तोड़े; 67 अवैध कालोनाइजरों को दिए नोटिस। मिली जानकारी अनुसार चंद्रशेखर वार्ड खुरई रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड के पास करीब 4 एकड़ कृषि भूमि पर काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ नगरपालिका और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान सीएमओ राहुल कौरव नायक तहसीलदार रतिराम अहिरवार दलबल के साथ जेसीबी मशीन को लेकर मौके पर पहुंचकर पक्के निर्माण कार्यों को बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान कालोनाइजर राकेश सिघईऔर प्रशासनिक टीम के बीच तीखी बहस और विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। *हमारे बाप भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं* कार्यवाही के दौरान कॉलोनाइजर और प्रशासन के बीच काफी तीखी बहस देखने
को मिली नगर पालिका सीएमओ राहुल कौरव से राकेश सिघई ने कहा कि हमारे बाप भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं तुम्हारा आतंक आजकल बहुत बढ़ता जा रहा है हम तुम्हें देख लेंगे विवाद कुछ ज्यादा बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइस देकर मामले को शांत कराया *100 मीटर की सड़क और नालियां की गईं ध्वस्त* नगरपालिका की टीम ने सर्विस रोड स्थित एक निजी गार्डन के पास अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां लगभग 100 मीटर की दूरी में मुरम डालकर बनाई गई सड़क और उसके दोनों ओर निर्मित पक्की नालियों को बुलडोजर की मदद से पूरी तरह तोड़ दिया गया। भूमि स्वामी ने विरोध करते हुए तर्क दिया कि वह कॉलोनी नहीं बल्कि गोदाम बना रहा है, जिसे प्रशासन ने खारिज
कर दिया। *67 अवैध कालोनाइजरों को दिए नोटिस* बीना शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से फैल रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। अब तक कुल 67 अवैध कालोनाइजरों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की तोड़फोड़ की जाएगी। *इनका कहना है* बिना डायवर्सन हो रहा था निर्माण संबंधित कालोनाइजर को पिछले एक माह से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। कृषि भूमि का डायवर्सन कराए बिना ही वहां प्लॉटिंग और पक्के निर्माण किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन को बलपूर्वक यह कार्रवाई करनी पड़ी। *नगरपालिका सीएमओ राहुल कौरव*
- भीषण सड़क हादसा, रफ्तार ने ले ली एक जान, एक युवक लड़ रहा जिंदगी की जंग, खडे ट्रक से टकराई कार और..... सागर जिले के बरोदिया पुलिस चोकी अन्तर्गत फोरलाईन पलेशनी गाँव के पास ट्रक से टकराई कार । एक की मौत दो घायल ।1
- Post by Sandeep ahirwar1
- जब इन्हे पता है मदरसे में इनकी बहन बेटियों के साथ क्या होता है फिर मदरसे में ही भेजेंगे कभी कभी तो लगता है इनका घर नहीं देह व्यापार का अड्डा हो😡🫢🙄🤬💔1
- Post by RAJESH BABELE2
- गढ़ाकोटा के ग्रामीण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अभिषेक भार्गव उपस्थित रहे और अपने विचार रखें। नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 और मैं हूं आपके साथ सोनू प्रजापति। खबर मध्यप्रदेश के गढ़ाकोटा से है, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल अहिरवार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिषेक भार्गव ने विषय वक्ता के रूप में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल विकसित करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा। फिलहाल के लिए इतना ही, ताजा अपडेट्स खबरों के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ। धन्यवाद।1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर)नगरपालिका द्वारा अवैध कॉलनियों पर हो रही कार्यवाही का कांग्रेस समर्थन करेगी पर यह कार्यवाही सिर्फ आम जनता पर ना होकर भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर भी हो परंतु भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर रोड डाले जा रहे है जहाँ किसी का निवास नहीं है,हाईमास्क रोड लाइट और फुव्बारों के नाम पर जनता के पैसों का टैक्स फूंका जा रहा है पर ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही न होकर दोबारा टेंडर पास किया जाता है,पीआईसी बैठक मैं इंसान के साथ जानवर का भी दाहसंस्कार एक ही जगह करने की सहमति बन गयी जो नैतिकता नहीं है,रानी अवंती बाई की नक़ली और कमजोर प्रतिमा बनाकर लोधी समाज के साथ साथ स्वतंत्रता सैनानी का अपमान किया गया। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही। विनोद पोरिया ने कहा की बीना विधायक द्वारा जो भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है वह किसी से नहीं छुपा, आज बीना की जो हालत है उसकी जिम्मेदार विधायक और भाजपा सरकार है। अशोक परिहार ने रोड़ों पर आवारा पशुओं घूमने को लेकर नगर पालिका को आडे हाथों लिया । शहर में गंदगी बेशुमार हो रही है मच्छरों आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पीपी नायक जी ने कहा सपने तो हमने कांग्रेस विधायक के साथ बीना के विकास के देखे थे पर किसको पता था की हमारा विधायक ही भ्रष्टाचारियों के साथ मिल जाएगा। प्रमोद राय ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि रोडो पर सफाई दिखने से कुछ नहीं होता आप गलियों में देखें नालिया कीचड़ से भरी पड़ी है आज गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्णता बन्द पड़ी है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा की बीना की जनता सब जानती है आगामी चुनाव मैं हिसाब बराबर करदेगी, विक्रांत गोलंदाज ने कहा शहर मैं गंदगी से बीमारी हो रही है पर जनप्रतिनिधियों को सिर्फ अपने घर भरने की पढ़ी हुई है। इस मौके पर विशेष रूप से अशोक परिहार, ममता अहिरवार, राजाराम अहिरवार, प्रमोद राय, शशि मोहन तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष से ओमप्रकाश पंजाबी आभार वरिष्ठ का नेता भावसिह यादव ने किया इस अवसर निर्भय सिंह ठाकुर, सतीश तिवारी, सुरेश तिवारी, भारत भूषण सोनी, सतपाल पटैल,शशि राय, लक्ष्मण सिंह चढ़ार, प्रकाश बजाज, डा देवदत्त तिवारी, मनोज कैथोरिया, कुरेलाल अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी,राजा बुंदेला, खुशीलाल अहिरवार, बलवीर सिंह ठाकुर, एड कृष्णा कैथौरिया आदि मौजूद थे1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चोहान बीना :-बीना के पास ग्राम वारघा में1
- प्रेस विज्ञप्ति सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर खाकी की ममता 5 घंटे का सर्च ऑपरेशन और बुजुर्ग मां की छलकती खुशी; सागर पुलिस ने ढूंढ निकाली गुम हुई मिक्सी सागर। पुलिस केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त नहीं होती, बल्कि आम जनमानस की भावनाओं की रक्षक भी होती है। इसका जीवंत उदाहरण आज सागर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में देखने को मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर की टीम ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक बुजुर्ग महिला की गुम हुई मिक्सी को 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। *क्या था मामला?* एक बुजुर्ग माताजी बदहवास और भावुक स्थिति में सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुँचीं। उन्होंने बताया कि वे अपनी मिक्सी सुधरवाकर ऑटो से घर लौट रही थीं, लेकिन उतरते समय जल्दबाजी में मिक्सी ऑटो में ही छूट गई। वह बार-बार रुआंसी होकर बस एक ही बात कह रही थीं— “बेटा, मेरी मिक्सी दिलवा दो, घर जाकर क्या जवाब दूंगी।” महिला प्रधान आरक्षक की तत्परता और 'टेक्नोलॉजी' का साथ बुजुर्ग महिला की बेबसी देख कंट्रोल रूम में तैनात महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक ने तुरंत कमान संभाली। उन्होंने बुजुर्ग मां को ढांढस बंधाया और कंट्रोल रूम की विशाल स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर उस विशेष ऑटो की पहचान करना। प्रयास: लगातार 5 घंटे तक दर्जनों कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।अंततः धैर्य और तकनीकी सूझबूझ से उस ऑटो को ट्रेस कर लिया गया और चालक से संपर्क कर मिक्सी बरामद की गई। आशीर्वाद और खुशी के आंसू जब पुलिस ने बुजुर्ग माताजी को उनकी अमानत सुरक्षित सौंपी, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने गदगद होकर पुलिसकर्मियों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। हालांकि मिक्सी की कीमत आर्थिक रूप से कम हो सकती है, लेकिन एक बुजुर्ग के लिए वह उसकी जिम्मेदारी और स्वाभिमान का प्रतीक थी। "हमारी प्राथमिकता केवल बड़े अपराध रोकना नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की मदद करना है जो अपनी समस्या लेकर हमारे पास आता है। बुजुर्ग मां के चेहरे की वह मुस्कान ही हमारी ड्यूटी का सबसे बड़ा पुरस्कार है।" — सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम, सागर वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक और पूरी टीम की इस मानवीय पहल की सराहना की है। सागर पुलिस का यह कार्य 'देशभक्ति-जनसेवा' के मूल मंत्र को चरितार्थ करता है। बुजुर्ग महिला की छोटी सी परेशानी को पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी समझा। सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क का सही इस्तेमाल कर 5 घंटे में मिली सफलता 2