logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: OPERATION "CY-VAJRA" के तहत अन्तरजनपदीय साइबर ठग गिरोह के 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में सिम कार्ड व उपकरण बरामद* *थाना साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: OPERATION "CY-VAJRA" के तहत अन्तरजनपदीय साइबर ठग गिरोह के 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में सिम कार्ड व उपकरण बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान OPERATION "CY-VAJRA" के अंतर्गत खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 01.08.2026 को थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ-बहराइच मुख्य मार्ग पर अमृतागंज नहर पुलिया के किनारे स्थित यात्री भवन से अन्तरजनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 08 शातिर सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में सिम कार्ड फिंगरप्रिंट स्कैनर और मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। इस कार्यवाही के संबंध में थाना साइबर क्राइम खीरी पर मु.अ.सं. 37/2026 धारा 318 (4) 317 (2) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। इस सफल कार्यवाही से आम जनमानस में सुरक्षा का एक सकारात्मक संदेश गया है। *अपराध करने का तरीका (Modus Operandi):* • भोले-भाले लोगों को निशाना: यह गिरोह गरीब और भोले-भाले लोगों को सिम कार्ड पोर्ट करने का झांसा देता था। • फर्जी सिम कार्ड जारी करना: ग्राहकों का अंगूठा (बायोमेट्रिक) लगवाकर उनके नाम पर अन्य टेलीकॉम कम्पनियों से अवैध रूप से दूसरा सिम कार्ड जारी करवा लेते थे। • फर्जी यूपीआई (UPI) खाते: इन चोरी किये गए सिम कार्ड्स का उपयोग करके फर्जी यूपीआई आईडी बनाई जाती थी। • कमीशन का खेल: इन खातों को 'बिग विनर एप' पर अपलोड कर दिया जाता था। साइबर फ्रॉड से आने वाले पैसों का लेन-देन इन्हीं खातों के माध्यम से होता था जिसके एवज में अभियुक्तों को प्रत्येक खाते पर कमीशन मिलता था। • पुलिस की जांच से बचना: वारदात में ठग अपने खुद के सिम या बैंक खाते का इस्तेमाल नहीं करते थे जिससे यदि किसी राज्य की पुलिस शिकायत की जांच करे तो असली अपराधी तक आसानी से न पहुँच सके।

1 hr ago
user_Sanjay rathour
Sanjay rathour
Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    1
    पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    user_संजय चौहान
    संजय चौहान
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना
    1
    सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें
सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना
    user_Rohitsingh
    Rohitsingh
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्राम पंचायत चपकहा नाली सफाई नहीं हो रही है 6 महीने बाद होती है रोटो पर पानी चलता है
    1
    ग्राम पंचायत चपकहा
नाली सफाई नहीं हो रही है 
6 महीने बाद होती है 
रोटो पर पानी चलता है
    user_दुर्गेश साहू
    दुर्गेश साहू
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीतापुर। बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमेर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मामले में दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एमडीएम रजिस्टर में 20 जुलाई से कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। विद्यालय की रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बीएसए ने नाराजगी जताई। विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ऊँचगांव विद्यालय में दो शिक्षक निलंबित प्राथमिक विद्यालय ऊँचगांव के निरीक्षण में परिसर में गंदगी, बड़ी घास, जाले और बिजली की लटकती तारें मिलीं। बीएसए ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया। विद्यालय में रिकॉर्ड और किताबें जलाने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच के दौरान बताया गया कि पुराने फटे रजिस्टर, किताबें और रद्दी जलाए गए थे। जांच में विद्यालय के चार्ज को लेकर गुटबाजी और विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई। मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह और सहायक अध्यापक जीतपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बीईओ कार्यालय में भी मिली गंदगी बीईओ बेहटा कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अनुचर अमर बहादुर यादव का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं बीईओ बेहटा को नोटिस जारी कर कार्यालय में तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बीएसए ने आधार केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बीएसए के निरीक्षण और कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शिक्षण कार्य और विभागीय व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
    1
    सीतापुर। बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमेर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मामले में दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में एमडीएम रजिस्टर में 20 जुलाई से कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। विद्यालय की रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बीएसए ने नाराजगी जताई। विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
ऊँचगांव विद्यालय में दो शिक्षक निलंबित
प्राथमिक विद्यालय ऊँचगांव के निरीक्षण में परिसर में गंदगी, बड़ी घास, जाले और बिजली की लटकती तारें मिलीं। बीएसए ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया।
विद्यालय में रिकॉर्ड और किताबें जलाने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच के दौरान बताया गया कि पुराने फटे रजिस्टर, किताबें और रद्दी जलाए गए थे। जांच में विद्यालय के चार्ज को लेकर गुटबाजी और विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई।
मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह और सहायक अध्यापक जीतपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
बीईओ कार्यालय में भी मिली गंदगी
बीईओ बेहटा कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अनुचर अमर बहादुर यादव का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं बीईओ बेहटा को नोटिस जारी कर कार्यालय में तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा बीएसए ने आधार केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
बीएसए के निरीक्षण और कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शिक्षण कार्य और विभागीय व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳 इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖
    1
    📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳
इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। 
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।
    1
    लखीमपुर खीरी। नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।
    user_Anurag Patel
    Anurag Patel
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.