थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी दिनांक – 08.09.2026 *लूट के बाद फरियादी को धमकाने के लिए बमबारी करने वाले आरोपियों पर रंगनाथ नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई* *लूट की वारदात के बाद फरियादी को भयभीत कर रिपोर्ट न करने देने के उद्देश्य से की गई बमबारी, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मुख्य आदतन आरोपी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उनि सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट एवं फरियादी को भयभीत करने के उद्देश्य से बमबारी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण* - दिनांक 06.09.2026 को फरियादी रामनिवास सिंह अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। श्मसान भूमि बाउंड्री के पास गड्डा टोला क्षेत्र में पहुंचने पर अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार एवं उसके साथियों द्वारा फरियादी को रोककर गाली-गलौज की गई तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर समीर वंशकार एवं उसके साथी द्वारा फरियादी की जेब से 2,800 रुपये निकाल लिए गए तथा उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इसी दौरान अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार द्वारा चाकू दिखाकर फरियादी को डराया-धमकाया गया तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी गई। *रिपोर्ट न करने के लिए फरियादी को डराने बमबारी* - लूट की घटना के बाद आरोपियों द्वारा फरियादी को भयभीत कर पुलिस में रिपोर्ट न करने देने के उद्देश्य से उसके परिजनों के आसपास बमबारी कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। दिनांक 06.09.2026 की शाम करीब 07:30 बजे जब फरियादी अपनी बड़ी मम्मी के घर के सामने खड़ा था, तभी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार, समीर वंशकार एवं अन्य साथी वहां पहुंचे और घर के बाजू की दीवार की ओर सुअर बम फेंके। बम फटने की आवाज सुनकर फरियादी डर के कारण वहां से भाग गया। घटनास्थल पर बम फूटने का सामान भी मिला है। फ़रियादी व्दारा उक्त दोनों घटनाओं की रिपोर्ट थाना रंगनाथ नगर में करने पर दो प्रकरणों में क्रमशः धारा 296(b), 119(1), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस, 2023 के तहत एवं धारा 326(g) बीएनएस, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार* - दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया— 1.अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार, पिता स्व. चरण डुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनिवास वार्ड, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी। 2.सुमित रैकवार, पिता संजय रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनिवास वार्ड, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एवं *घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।* *मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* - गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार आदतन अपराधी है तथा उसके विरुद्ध जिला कटनी के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संकलित कर उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* - थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सउनि बहादुर सिंह, सउनि विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक वीरेंद्र दहायत, आरक्षक माधव साहू
थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी दिनांक – 08.09.2026 *लूट के बाद फरियादी को धमकाने के लिए बमबारी करने वाले आरोपियों पर रंगनाथ नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई* *लूट की वारदात के बाद फरियादी को भयभीत कर रिपोर्ट न करने देने के उद्देश्य से की गई बमबारी, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मुख्य आदतन आरोपी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उनि सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट एवं फरियादी को भयभीत करने के उद्देश्य से बमबारी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण* - दिनांक 06.09.2026 को फरियादी रामनिवास सिंह अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। श्मसान भूमि बाउंड्री के पास गड्डा टोला क्षेत्र में पहुंचने पर अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार एवं उसके साथियों द्वारा फरियादी को रोककर गाली-गलौज की गई तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर समीर वंशकार एवं उसके साथी द्वारा फरियादी की जेब से 2,800 रुपये निकाल लिए गए तथा उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इसी दौरान अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार द्वारा चाकू दिखाकर फरियादी को डराया-धमकाया गया तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी गई। *रिपोर्ट न करने के लिए फरियादी को डराने बमबारी* - लूट की घटना के बाद आरोपियों द्वारा फरियादी को भयभीत कर पुलिस में रिपोर्ट न करने देने के उद्देश्य से उसके परिजनों के आसपास बमबारी कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। दिनांक 06.09.2026 की शाम
करीब 07:30 बजे जब फरियादी अपनी बड़ी मम्मी के घर के सामने खड़ा था, तभी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार, समीर वंशकार एवं अन्य साथी वहां पहुंचे और घर के बाजू की दीवार की ओर सुअर बम फेंके। बम फटने की आवाज सुनकर फरियादी डर के कारण वहां से भाग गया। घटनास्थल पर बम फूटने का सामान भी मिला है। फ़रियादी व्दारा उक्त दोनों घटनाओं की रिपोर्ट थाना रंगनाथ नगर में करने पर दो प्रकरणों में क्रमशः धारा 296(b), 119(1), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस, 2023 के तहत एवं धारा 326(g) बीएनएस, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार* - दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया— 1.अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार, पिता स्व. चरण डुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनिवास वार्ड, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी। 2.सुमित रैकवार, पिता संजय रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनिवास वार्ड, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एवं *घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।* *मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड* - गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ पुड़ी डुमार आदतन अपराधी है तथा उसके विरुद्ध जिला कटनी के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संकलित कर उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* - थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सउनि बहादुर सिंह, सउनि विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक वीरेंद्र दहायत, आरक्षक माधव साहू
- विजयराघवगढ़ पुलिस को दोहरी सफलता दो नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी *विजयराघवगढ़ पुलिस को दोहरी सफलता* *दो नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने 16 एवं 17 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। कार्यवाही का विवरण - 1. घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03/05/2026 की सुबह करीब 09:00 बजे थाना क्षेत्र की नाबालिंग लड़की बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई। (2) दिनांक 06/09/2026 को थाना विजयराघवढ़ क्षेत्र की नाबालिग बालिका घर से बिना बताये चले जाने पर धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा दोनों नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीम तैयार की गई, पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की तलाश करते हुये दिनांक 07/09/2026 को सफलता प्राप्त कर नाबालिग दोनों बच्चीयों को सकुशल दस्तयाब किया। और उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में - निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, सउनि विक्रम सिंह,आरक्षक पप्पू प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल एवं सायबर टीम के आरक्षक अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।1
- कॉलेज में पानी की टंकी की साफ़ सफ़ाई नहीं हुई। कॉलेज में गार्ड की व्यवस्था और कॉलेज के छत से पानी टपक रहा है नैतिक पांडेय के नेर्तत्व में कॉलेज में ज्ञापन दिया गया और साथ ही चेतावनी भी दी गई की अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए समस्त छात्र शक्ति बाध्य होगी1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर चित्रकूट अत्रि अनसूया की तपोभूमि मंदाकिनी उद्गम स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सलाहकार समिति सतना मध्य प्रदेश सदस्य श्री Pandit Om Prakash Sharma जी बीच में पहुच कर बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है लगभग डेढ़ सौ परिवारों का पूरा आशियाना उजड़ गया छोटे-छोटे दुकानदार जो दिन में 100, 200, ₹500, कमा करके अपनी रोजी-रोटी चलाते थे उनका सारा सामान बह गया ऐसा कोई दुकानदार नहीं है जिसका दो लाख से कम नुकसान हुआ हो सती अनसूया में साशैकडो वृक्ष नदी की धार में बह गए काफी क्षति पहुंची है1
- पीएम आवास योजना सूची में गड़बड़ी ग्रामीणों ने की जांच की मांग, पीएम आवास योजना सूची में कथित घरवाली काआप, गर्मियों में कलेक्टर से की शिकायत और जांच की मांग आज तक लाइव 24 जिला ब्यूरो बाल्मीकि यादव पीएम आवास योजना सूची में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने की जांच की मांग , पीएम आवास योजना सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग मध्य प्रदेश उमरिया- जिले के ग्राम पंचायत कछरवार , थाना उमरिया के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची में कथित अनिमियता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर उमरिया को लिखित शिकायत दी गई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ दिलाने की मांग की है। शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना के सर्वे के दौरान करीब 900 से 920 लोगों के सूची में नाम आये थे। आरोप है की जांच के बाद सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के मार्गदर्शन में कई पात्र एवं गरीब हितग्राहीयो के नाम सूची से काट दिए गए हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि नई सूची तैयार करते समय कुछ ऐसे लोगों के नाम जोड़े गए जो कथित तौर पर योजना के लिए अपात्र है।3
- MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने किया चक्का जाम स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने किया चक्का जाम स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर कमला पार्क रोड पर बैठकर कर रहे प्रदर्शन 14,377 से बढ़ाकर 30 हजार रुपए स्टाइपेंड करने की मांग डॉक्टरों के प्रदर्शन से सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम रात में पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन का भी विरोध सीएम हाउस से करीब 200 मीटर दूर बैठे MBBS इंटर्न डॉक्टर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात1
- विजयराघवगढ़ पुलिस की दोहरी सफलता दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा विजयराघवगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। दोनों बालिकाओं की उम्र 16 एवं 17 वर्ष है। दस्तयाबी के बाद उन्हें सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अलग-अलग मामले दर्ज कर गठित की गईं पुलिस टीमें जानकारी के अनुसार, थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के 3 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई। इसी प्रकार 6 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र से एक अन्य नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पर धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक तकनीकी जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास किए। 24 घंटे के भीतर मिली सफलता पुलिस के अथक प्रयासों का परिणाम 7 सितंबर 2026 को सामने आया, जब दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, सउनि विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल एवं सायबर टीम के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजयराघवगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उन्हें सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।2
- रील के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। रील के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। 30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाकर वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। युवक ऐसी जगह जा गिरा, जहां पानी बेहद कम था। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और अब वह अस्पताल में भर्ती है।1
- 💥 सोधनिया के शक में महिला को बनाया बंधक,गर्म चिमटे से उंगलियां भी दागी💥 अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रोहनिया से सामने आया है।पीड़िता सरोज बाई बैगा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे ‘सोधनिया’ यानी कथित डायन होने के शक में जबरन घर में घुसाकर बंधक बना लिया गया।इसके बाद उसके बाल पकड़कर घसीटा गया,बेरहमी से मारपीट की गई और गर्म चिमटे से उंगलियां दागने का आरोप है।इतना ही नहीं,महिला और उसके पति मुकेश बैगा को कथित तौर पर पिकअप वाहन में बैठाकर नयागांव स्थित पंडा के पास ले जाया गया।पीड़िता के मुताबिक 30 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह घर के पास रास्ते में थी।इसी दौरान कौशिल्या बाई उसे काम के बहाने अपने घर के भीतर ले गई।शिकायत के अनुसार वहां निरंजन सिंह,बिहारी सिंह, वीरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।आरोप है कि अंदर पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया और बाल खींचकर जमीन पर घसीटते हुए मारपीट की गई।इसके बाद गर्म चिमटे से उसकी उंगलियां छुआकर दागी गईं और ‘सोधनिया’ होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की गई।शिकायत में बताया गया है कि कथित बंधक बनाए जाने के बाद उसके पति मुकेश बैगा को भी वहां बुलाया गया। दोनों को पिकअप में बैठाकर नयागांव के एक पंडा के पास ले जाया गया।पीड़िता का दावा है कि पंडा ने उसे ‘सोधनिया’ नहीं बताया, जिसके बाद दोनों को वापस लाया गया।रास्ते में पति का मोबाइल भी कथित तौर पर छीन लिया गया,ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।महिला का आरोप है कि घटना उजागर करने या पुलिस में शिकायत करने पर उसे और उसके पति को जान से खत्म करने की धमकी दी गई तथा मामला दबाने के लिए पैसों का लालच भी दिया गया।पीड़िता के अनुसार उसने उमरिया थाने में लिखित शिकायत दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब उसने एसपी से निष्पक्ष जांच,आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।1
- सोधनिया के शक में महिला को बनाया बंधक,गर्म चिमटे से उंगलियां भी दागी _अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सोधनिया के शक में महिला को बनाया बंधक,गर्म चिमटे से उंगलियां भी दागी _अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रोहनिया से सामने आया है।पीड़िता सरोज बाई बैगा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे ‘सोधनिया’ यानी कथित डायन होने के शक में जबरन घर में घुसाकर बंधक बना लिया गया।इसके बाद उसके बाल पकड़कर घसीटा गया,बेरहमी से मारपीट की गई और गर्म चिमटे से उंगलियां दागने का आरोप है।इतना ही नहीं,महिला और उसके पति मुकेश बैगा को कथित तौर पर पिकअप वाहन में बैठाकर नयागांव स्थित पंडा के पास ले जाया गया।पीड़िता के मुताबिक 30 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह घर के पास रास्ते में थी।इसी दौरान कौशिल्या बाई उसे काम के बहाने अपने घर के भीतर ले गई।शिकायत के अनुसार वहां निरंजन सिंह,बिहारी सिंह, वीरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।आरोप है कि अंदर पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया और बाल खींचकर जमीन पर घसीटते हुए मारपीट की गई।इसके बाद गर्म चिमटे से उसकी उंगलियां छुआकर दागी गईं और ‘सोधनिया’ होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की गई।शिकायत में बताया गया है कि कथित बंधक बनाए जाने के बाद उसके पति मुकेश बैगा को भी वहां बुलाया गया। दोनों को पिकअप में बैठाकर नयागांव के एक पंडा के पास ले जाया गया।पीड़िता का दावा है कि पंडा ने उसे ‘सोधनिया’ नहीं बताया, जिसके बाद दोनों को वापस लाया गया।रास्ते में पति का मोबाइल भी कथित तौर पर छीन लिया गया,ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।महिला का आरोप है कि घटना उजागर करने या पुलिस में शिकायत करने पर उसे और उसके पति को जान से खत्म करने की धमकी दी गई तथा मामला दबाने के लिए पैसों का लालच भी दिया गया।पीड़िता के अनुसार उसने उमरिया थाने में लिखित शिकायत दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब उसने एसपी से निष्पक्ष जांच,आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।_3