गोराघाट में आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस का वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल; 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार दतिया जिले के गोराघाट में बुधवार दोपहर आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। बिना अनुमति ग्वालियर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन, आंसू गैस करना पड़ा। इस दौरान करीब 100 लोगों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए बड़ौनी स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दामोदर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा दतिया से ग्वालियर की ओर जा रही थी और गोराघाट में सभा प्रस्तावित थी। सवर्ण आर्मी की आपत्ति के बाद प्रशासन ने यात्रा और सभा की अनुमति निरस्त कर दी थी। इसके बावजूद करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता भीम आर्मी के बैनर तले गोराघाट पुल की ओर बढ़ने लगे। सिंध नदी के गोराघाट पुल पर दतिया और ग्वालियर जिलों की पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 से 20 आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का लाठीचार्ज किया गया। स्थिति को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा को ग्वालियर सीमा तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

- Post by विकास वर्मा1
- Post by SK NEWS 911
- #Datia: गोराघाट पहुंची आजाद समाज पार्टी नेता दामोदर यादव की संकल्प पदयात्रा में वाटर कैनन और अश्रु गैस के गोले छोड़ पुलिस ने किया भीड़ पर काबू एवं दामोदर यादव सहित भीम आर्मी के नेताओं को किया गिरफ्तार1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- *💥दतिया* दतिया से ग्वालियर तक आजाद समाज पार्टी की संकल्प पदयात्रा को रोकने के लिए गोराघाट और चांदपुर पर दतिया और ग्वालियर भारी पुलिस बल मौजूद........1
- झांसी। क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देकर संदीप सरावगी से पंद्रह लाख 75 हजार रुपए हड़पने वाले आरोपी शशांक श्रीवास्तव को अग्रिम जमानत देने से न्यायालय सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत ने इनकार कर दिया। न्यायालय ने उसका अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिप्टो करेंसी में रुपए लगाकर दोगुना करने का लालच देते हुए शहर कोतवाली के पुरानी पसरठ निवासी संदीप सरावगी से पंद्रह लाख 75 हजार रुपए ले लिए थे। लेकिन कई महीने गुजरने के बाद भी पैसा दोगुना नहीं हुआ ओर न ही आरोपी ने संदीप सरावगी की दी हुई रकम वापस की। जिस पर संदीप सरावगी की तहरीर पर थाना नवाबाद पुलिस ने नैनागढ़ नगरा निवासी शशांक श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। आज आरोपी की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। जिसकी सुनवाई के बाद अभियोजन की ओर से जमानत याचिका का विरोध किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोप गंभीर मानते हुए आरोपी को जमानत देने से इनकार कर उसका अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।1
- Post by विकास वर्मा1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- Post by Lakshya News tv1