logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न, इंस्पेक्टर उमेश यादव रहे प्रथम सागर। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर्स वर्ग की पुरुष एवं महिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 09 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी शक्ति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता राधारमण मार्बल प्रांगण, मकरोनिया चौराहा से झांसी रोड, सन साइन पब्लिक स्कूल के पास, रजाखेड़ी, सागर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जहाँ वे सागर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में पीटीएस में पदस्थ इंस्पेक्टर उमेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित खिलाड़ियों और आयोजकों ने उन्हें बधाई दी।

7 hrs ago
user_Bundeli darshan news
Bundeli darshan news
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
966c1a23-50b9-4020-ac1b-e643b88a0076

सागर में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न, इंस्पेक्टर उमेश यादव रहे प्रथम सागर। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर्स वर्ग की पुरुष एवं महिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 09 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी शक्ति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता राधारमण मार्बल प्रांगण, मकरोनिया चौराहा से झांसी रोड, सन साइन पब्लिक स्कूल के पास, रजाखेड़ी, सागर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जहाँ वे सागर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में पीटीएस में पदस्थ इंस्पेक्टर उमेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित खिलाड़ियों और आयोजकों ने उन्हें बधाई दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 😅😅😂🤣🤣
    1
    😅😅😂🤣🤣
    user_Moti ray
    Moti ray
    Farmer सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रेस- विज्ञप्ति राहतगढ़ क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत, युवाओं की ताकत से रचा इतिहास राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापनरू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, सरदार पटेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखना है: गोविंद सिंह राजपूत सागर, दिनांक 09 मार्च 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। मैच के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही टीमें उनके परिवार का हिस्सा हैं और मैदान में दिखाई गई मेहनत, जुनून और खेल भावना वास्तव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं। मंत्री राजपूत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को 11 मार्च को सागर स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। पहले बल्लेबाजी कर खड़ा किया विशाल स्कोर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी और मुकाबला 84 रनों से हार गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजेंद्र बिल्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। क्रिकेट महाकुंभ में तारिक उस्मानी को उनके उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि अवधेश दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेस्ट गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवि कुर्मी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र बिल्ला ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहतगढ़ में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मुंबई से आए सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर द्वारा इस पूरे क्रिकेट महाकुंभ की विशेष शूटिंग की गई है, जिसे जल्द ही फिल्म के रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में टूर्नामेंट के खिलाड़ी, कार्यकर्ता और युवा शक्ति संगठन से जुड़े सभी युवा दिखाई देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वल्र्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है। क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योति आदित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं फरवरी 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची। इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में 650 से अधिक टीमें 9,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है। इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है। आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।
    1
    प्रेस- विज्ञप्ति
राहतगढ़ क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत, युवाओं की ताकत से रचा इतिहास
राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापनरू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, सरदार पटेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखना है: गोविंद सिंह राजपूत
सागर, दिनांक 09 मार्च 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। मैच के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही टीमें उनके परिवार का हिस्सा हैं और मैदान में दिखाई गई मेहनत, जुनून और खेल भावना वास्तव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं।
मंत्री राजपूत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को 11 मार्च को सागर स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
पहले बल्लेबाजी कर खड़ा किया विशाल स्कोर 
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी और मुकाबला 84 रनों से हार गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राजेंद्र बिल्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
क्रिकेट महाकुंभ में तारिक उस्मानी को उनके उत्कृष्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि अवधेश दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेस्ट गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवि कुर्मी को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र बिल्ला ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहतगढ़ में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मुंबई से आए सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर द्वारा इस पूरे क्रिकेट महाकुंभ की विशेष शूटिंग की गई है, जिसे जल्द ही फिल्म के रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में टूर्नामेंट के खिलाड़ी, कार्यकर्ता और युवा शक्ति संगठन से जुड़े सभी युवा दिखाई देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
वल्र्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ 
सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है।
क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योति आदित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
वहीं फरवरी 2025 में भारत के  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची।
इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में
650 से अधिक टीमें
9,500 से अधिक खिलाड़ी
भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है।
इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है।
इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है।
आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच 
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    1
    परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ ।
*जिला सागर मध्य प्रदेश*
*तहसील देवरी के ग्राम* मोरई 
परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई
में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के  मंत्रो का जाप किया गया 
और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर 
सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस
    1
    परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस  प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • लोकेशन :-बीना कंजिया रिपोर्टर :-राकेश सेन संकल्प से समाधान अभियान 12 पंचायत के शिविर में केवल पांच लोग पहुंचे बाकी शासन के लोग मौजूद रहे। बीना (सागर)संकल्प से समाधान' अभियान मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल किंतु यह बीना में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है शासन की लगभग 106 योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाना है किंतु प्रचार प्रसार के अभाव में यह अभियान फेल नजर आ रहा, मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान बारह पंचायत का किया गया संकल्प समाधान अभियान शिविर कंजिया में आयोजित किया गया शिविर के प्रति लोगों की नकारात्मकता के कारण केवल पांच लोग पहुंचे जो लोग पहुंचे उनमें गोविंद सेन ,महेश रजक, नजीर चौधरी दो अन्य लोग पहुंचे शिविर में 12 सचिव पंचायत एक रोजगार सहायक दो आंगनबाड़ी सहायिका दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक सरपंच और एक उपसरपंच शहजाद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि शुभम तिवारी मौजूद रहे। इस मौके पर शुभम तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक "संकल्प से समाधान" अभियान संचालित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके । उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में इस तरह की योजनाओं को को पलीता लगाया जा रहा है ना किसी को जानकारी दी गई और ना ही प्रचार प्रसार किया गया जिसके चलते केवल पांच लोग ही इस शिविर में शामिल हुए। 12 पंचायत का कंजिया में संकल्प से समाधान का आयोजन किया गया जिसमें आम नागरिक केवल पांच नजर आए
    3
    लोकेशन :-बीना कंजिया
रिपोर्टर :-राकेश सेन 
संकल्प से समाधान अभियान
12 पंचायत के शिविर में केवल पांच लोग पहुंचे बाकी शासन के लोग मौजूद रहे।
बीना (सागर)संकल्प से समाधान' अभियान मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल किंतु यह बीना में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है शासन की लगभग 106 योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाना है किंतु प्रचार प्रसार के अभाव में यह  अभियान फेल नजर आ रहा, मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान बारह पंचायत का किया गया संकल्प समाधान अभियान शिविर कंजिया में आयोजित किया गया शिविर के प्रति लोगों की नकारात्मकता के कारण केवल पांच लोग पहुंचे जो लोग पहुंचे उनमें गोविंद सेन ,महेश रजक, नजीर चौधरी दो अन्य लोग पहुंचे शिविर में 12 सचिव पंचायत एक रोजगार सहायक दो आंगनबाड़ी सहायिका दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक सरपंच और एक उपसरपंच शहजाद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि शुभम तिवारी मौजूद रहे। 
इस मौके पर शुभम तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक "संकल्प से समाधान" अभियान संचालित किया जा रहा है।
ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके ।
उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में इस तरह की योजनाओं को को पलीता लगाया जा रहा है ना किसी को जानकारी दी गई और ना ही प्रचार प्रसार किया गया जिसके चलते केवल पांच लोग ही इस शिविर में शामिल हुए।
12 पंचायत का कंजिया में संकल्प से समाधान का आयोजन किया गया जिसमें आम नागरिक केवल पांच नजर आए
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर ग्राहक का हंगामा में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला, ग्राहक के हंगामे के बाद कर्मचारी हटाया गया ₹510 के पेट्रोल में निकला मात्र ₹250 का तेल; शिकायत पर पंप संचालक ने कर्मचारियों को माना दोषी, ग्राहक को दिया डबल पेट्रोल इस खबर को लेकर क्या कहेंगे आप कमेंट में बॉक्स में अपनी राय जरुर दें
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर ग्राहक का हंगामा
में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला, ग्राहक के हंगामे के बाद कर्मचारी हटाया गया
₹510 के पेट्रोल में निकला मात्र ₹250 का तेल; शिकायत पर पंप संचालक ने कर्मचारियों को माना दोषी, ग्राहक को दिया डबल पेट्रोल
इस खबर को लेकर क्या कहेंगे आप कमेंट में बॉक्स में अपनी राय जरुर दें
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
    1
    राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना
बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है । शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है । समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।
    1
    लोकेशन :- बीना
रिपोर्टर :- राकेश सेन
हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन
बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों  हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान  संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान  के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान  का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है ।
शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान  का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है  ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है ।
समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.