Shuru
Apke Nagar Ki App…
अररिया में शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी देते ज़िला शिक्षा पदाधिकारी साहेब आलम
Razi Anwar
अररिया में शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी देते ज़िला शिक्षा पदाधिकारी साहेब आलम
More news from बिहार and nearby areas
- बीस सूत्री की बैठक में राशन-बिजली समेत कई मुद्दों पर चर्चा बीस सूत्री की बैठक में राशन-बिजली समेत कई मुद्दों पर चर्चा कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को करीब एक साल तीन महीने बाद बीस सूत्री की बैठक हुई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने की। बैठक में विधायक नितेश कुमार सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा के 34 हजार जॉब कार्ड में करीब 18 हजार के केवाईसी होने की जानकारी दी गई। विधायक ने मखाना व बकरी पालन योजना के लाभार्थियों का डाटा मांगा। बिजली विभाग को जर्जर तार बदलने और नियमित बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया। राशन में एक किलो कम अनाज देने की शिकायत पर संबंधित डीलरों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने को कहा। पशु अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और विद्यालय में कथित अवैध वसूली के मामले की भी जानकारी ली गई।1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- मछली मारने के दौरान विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बीच-बचाव करने पहुंचे अधेड़ की हत्या। सरसी थाना क्षेत्र के नया टोला की घटना, 10 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।1
- बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और बाइक फूंकी। बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और बाइक फूंकी। टेढ़ागाछ | संवाददाता किशनगंज में भीड़ द्वारा कानून को हाथ में लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगी चौक, फाराबाड़ी के समीप की है।जहां गुरुवार शाम बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के साथ भीड़ द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाना लाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों से धक्का मुक्की की साथ ही वाहन में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान एक महिला सिपाही भी घायल हो गई है। पीड़ित फुलवड़िया वार्ड संख्या तीन निवासी मो. दिलदार आलम (22) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दोस्त फुलबाड़ी वार्ड संख्या छह निवासी मो. मुबारक आलम (20) के साथ अपाची मोटरसाइकिल से मटियारी गया था। लौटने के दौरान रंगी चौक के पास कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और दोनों के साथ लाठी-डंडे, रड आदि से मारपीट की गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से बचाया। पीड़ित के अनुसार, भीड़ ने उसकी अपाची मोटरसाइकिल में आग लगा दी तथा मोबाइल और गले का लॉकेट भी ले लिया। इधर, अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा दिए आवेदन के अनुसार, सूचना मिलने पर वे सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां करीब 500 लोगों की भीड़ दोनों युवकों के साथ मारपीट कर रही थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को थाना वाहन में बैठाया। इसके बाद भीड़ ने वाहन को घेरकर दोनों युवकों को बाहर निकालने का दबाव बनाया तथा गाली-गलौज करते हुए वाहन के शीशे, लॉक और साइड मिरर क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान महिला सिपाही अनिशा कुमारी को शीशे का टुकड़ा लगने से चोट लगी। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना में पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया तथा बाद में दोनों युवकों की मोटरसाइकिल में आग लगाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर पहचान के आधार पर बबलू कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजू कुमार साह, श्याम कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, गुहिया कुमार सिंह, कतिका कुमार सिंह, कौरव कुमार सिंह, मो. आरिफ आलम और बिनोद कुमार सिंह समेत करीब 70 से 100 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 261/26 और 262/26 दर्ज किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक बकरी चोरी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।1
- #reelvideo #viralpost #viralnews #instagramreels #abn24purena1
- बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ नवाबगंज। 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज/नवाबगंज। श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को नवाबगंज में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जयंती समारोह के तहत 251 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याओं की शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बाबा गणिनाथ गोविंद के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद पूजा समिति, नवाबगंज की ओर से ग्राम देवता मंदिर, नवाबगंज वार्ड संख्या-08 में किया गया। जयंती समारोह को लेकर समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग शामिल हुए। इसके बाद सुबह 8:45 बजे वयोवृद्ध समाजसेवी शिवशंकर साह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं 10:30 बजे से विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर 12:30 बजे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। जयंती समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती समाज को एकजुटता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती है। आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर धार्मिक एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में पूजा समिति के प्रदीप साह, गोपाल साह, संजय साह, प्रमोद साह, अरविंद साह, अंकित साह, विकास साह, सुभाष साह, विवेक साह, रामू साह, नीतीश साह, रंजीत साह, कृष्णा साह, द्वारिकानाथ साह, सुधीर साह, सोनू साह, छोटू साह, संजीव कुमार समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे। इसके अलावा जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रावण कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि नवाबगंज अरुण यादव, राधा प्रसाद साह,राजेश रजक, मोहम्मद कासिम, रणविजय ठाकुर, संतोष साह, राजीव पटेल, चंदन पोद्दार, मदन ठाकुर, शिव प्रसाद साहा, राजा रक्षित, ओमप्रकाश यादव समेत दर्जनों स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा समिति ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा गणिनाथ गोविंद जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की।1
- #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar1
- झिंगाकाटा पंचायत वार्ड 10 के किसानों ने लगाई गुहार, कहा - कई सालों से कर रहे हैं मांग, नहीं हो रही सुनवाई झिंगाकाटा पंचायत वार्ड 10 के किसानों ने लगाई गुहार, कहा - कई सालों से कर रहे हैं मांग, नहीं हो रही सुनवाई किशनगंज (बहादुरगंज) । मौसम का मिजाज बिगड़ने से किसानों पर आफत की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है और किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद होने लगी हैं। ताजा मामला बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशबथना पंचायत के झिंगाकाटा वार्ड नंबर 10 का है, जिसका वीडियो सामने आया है।1
- बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि सुबह बैद्यनाथ महतो मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने उन्हें कई गोलियां मारीं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले भी जानलेवा हमला किया गया था. उस घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी.। आरोप है कि उस मामले में पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की. अब एक बार फिर बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है.1