Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बाजना के हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन ग्राम बाजना के हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
भीमकुंड न्यूज़ 24
ग्राम बाजना के हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन ग्राम बाजना के हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग एंकर....बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.. वीओ-1...शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए.. वीओ-2...आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.. वाइट01.... ग्रामीण1
- बलरामपुर: तेज बारिश से देवसरा खुर्द की पुलिया बही, मुख्यालय से संपर्क टूटा बलरामपुर: तेज बारिश से देवसरा खुर्द की पुलिया बही, मुख्यालय से संपर्क टूटा बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। शंकरगढ़ विकासखंड के देवसरा खुर्द गांव को जोड़ने वाली पुलिया तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई, जिससे गांव का मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों को इलाज, जरूरी सामान और अन्य दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों और क्षतिग्रस्त पुलिया को पार करने की कोशिश न करें। साथ ही प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।1
- बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन ने किया मैंगो जूस व नारियल पानी का वितरण देवघर स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन द्वारा झारखंड गेट के समीप मैंगो जूस एवं नारियल पानी का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक एवं रंका निवासी प्रकाश मालाकार ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद भगत, राष्ट्रीय सचिव शशि मालाकार, राजेंद्र मालाकार, बबलू सैनी, रामकृपाल मालाकार सहित संस्था के अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा धाम पहुंचने वाले कांवरियों एवं अन्य श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से मैंगो जूस और नारियल पानी वितरित किया। राष्ट्रीय संस्थापक प्रकाश मालाकार ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी फाउंडेशन समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी दिया इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय संयोजक सतीश मालाकार मनोज सैनी संरक्षक राष्ट्रीय संयोजक बालगोविंद माली उमाशंकर सैनी एवं समाज के सभी पदाधिकारी कार्य में सहयोग कर रहे थे1
- 10 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 12 बजे होगी समीक्षा बैठक चिनियां : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, चिनियां ने 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक बुलाई है। बुधवार दोपहर जारी पत्र के अनुसार बैठक में अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन विभाग के पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफल तैयारी में सहयोग करने की अपील की है।1
- PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate1
- बड़ामलहरा - सूरजपुरा रोड पर महिला का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी बड़ामलहरा - सूरजपुरा रोड पर महिला का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी1