logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज, गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या शव पानी में फेंककर डूबने से मौत दिखाने की कोशिश, पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह; आरोपी गिरफ्तार बैतूल। जिले के साँईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धाबला में 47 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी। हत्या के बाद शव को पानी में फेंककर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में ग्राम धाबला निवासी 40 वर्षीय आनंदराव बारस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में साँईखेड़ा पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर मामले का खुलासा किया। पानी में मिला था शव पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को सूचना मिली थी कि ग्राम धाबला निवासी लालू पिता गंजू धुर्वे, उम्र 47 वर्ष, का शव नामदेव फाटे की पड़ित भूमि के किनारे बनी खंती के पास पानी में पड़ा है। सूचना मिलते ही साँईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। गले की हड्डी टूटी मिली, डूबने से नहीं हुई थी मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि लालू की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में मृतक की हायॉइड बोन (गले की हड्डी) टूटी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी साँईखेड़ा भैयालाल उईके ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और फोटोग्राफी भी कराई गई। मशरूम लेने जंगल गया था मृतक पुलिस विवेचना में सामने आया कि घटना वाले दिन लालू जंगल की ओर मशरूम लेने गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी आनंदराव पिता नब्बा बारस्कर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धाबला ने उसका पीछा किया। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत के समीप बने पानी के डोह में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि देखने पर लगे कि लालू की मौत पानी में डूबने से हुई है और हत्या का संदेह न हो। पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह पुलिस जांच में मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद तथा पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले मृतक द्वारा आरोपी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसमें मृतक जेल गया था। पुलिस के अनुसार इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। 2 अगस्त को आरोपी गिरफ्त में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साँईखेड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026 में बीएनएस की धारा 103(1) तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(V), 3(2)(VA) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। 2 अगस्त को आरोपी आनंदराव बारस्कर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण गमछे से गला घोंटकर हत्या करने और शव को पानी में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका मामले के खुलासे में थाना प्रभारी साँईखेड़ा भैयालाल उईके, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, महिला थाना प्रभारी कविता नागवंशी, प्रधान आरक्षक सुभाष मकोड़े, बलवीर मर्सकोले, विनय जायसवाल, राजकुमार धुर्वे, देवेंद्र ठाकुर, रामानंद धुर्वे, झमोला सिरसाम, रविंद्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, बबलू धुर्वे, संतराम उइके, शशी पवार एवं महिला आरक्षक रंजिता उइके सहित साँईखेड़ा पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मृत्यु, अपराध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।

23 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज, गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या शव पानी में फेंककर डूबने से मौत दिखाने की कोशिश, पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह; आरोपी गिरफ्तार बैतूल। जिले के साँईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धाबला में 47 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी। हत्या के बाद शव को पानी में फेंककर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में ग्राम धाबला निवासी 40 वर्षीय आनंदराव बारस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में साँईखेड़ा पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर मामले का खुलासा किया। पानी में मिला था शव पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को सूचना मिली थी कि ग्राम धाबला निवासी लालू पिता गंजू धुर्वे, उम्र 47 वर्ष, का शव नामदेव फाटे की पड़ित भूमि के किनारे बनी खंती के पास पानी में पड़ा है। सूचना मिलते ही साँईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटनाक्रम ने

1386a358-1c13-4869-b49b-9c2a87465215

नया मोड़ ले लिया। गले की हड्डी टूटी मिली, डूबने से नहीं हुई थी मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि लालू की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में मृतक की हायॉइड बोन (गले की हड्डी) टूटी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी साँईखेड़ा भैयालाल उईके ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और फोटोग्राफी भी कराई गई। मशरूम लेने जंगल गया था मृतक पुलिस विवेचना में सामने आया कि घटना वाले दिन लालू जंगल की ओर मशरूम लेने गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी आनंदराव पिता नब्बा बारस्कर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धाबला ने उसका पीछा किया। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत के समीप बने पानी के डोह में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि देखने पर लगे कि लालू की मौत पानी में डूबने से हुई है और हत्या का संदेह न हो। पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह पुलिस जांच में मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद तथा पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर

90b9b972-f5ed-440e-ac52-f30e657153ee

विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले मृतक द्वारा आरोपी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसमें मृतक जेल गया था। पुलिस के अनुसार इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। 2 अगस्त को आरोपी गिरफ्त में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साँईखेड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026 में बीएनएस की धारा 103(1) तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(V), 3(2)(VA) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। 2 अगस्त को आरोपी आनंदराव बारस्कर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण गमछे से गला घोंटकर हत्या करने और शव को पानी में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका मामले के खुलासे में थाना प्रभारी साँईखेड़ा भैयालाल उईके, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, महिला थाना प्रभारी कविता नागवंशी, प्रधान आरक्षक सुभाष मकोड़े, बलवीर मर्सकोले, विनय जायसवाल, राजकुमार धुर्वे, देवेंद्र ठाकुर, रामानंद धुर्वे, झमोला सिरसाम, रविंद्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, बबलू धुर्वे, संतराम उइके, शशी पवार एवं महिला आरक्षक रंजिता उइके सहित साँईखेड़ा पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मृत्यु, अपराध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए दैनिक भास्कर बोरदेही से राधेश्याम यदुवंशी की रिपोर्ट बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए बोरदेही। पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना बोरदेही में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कमल सिंह मेहर, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके का स्थानांतरण थाना आमला , वहीं आरक्षक मनोज पाल को थाना सारणी पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। थाना बोरदेही में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
    2
    बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए
दैनिक भास्कर बोरदेही से राधेश्याम यदुवंशी की  रिपोर्ट
बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए
बोरदेही। पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना बोरदेही में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कमल सिंह मेहर, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके का स्थानांतरण थाना आमला , वहीं आरक्षक मनोज पाल को थाना सारणी पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। थाना बोरदेही में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
    user_Dainik Bhaskar Patrakaar
    Dainik Bhaskar Patrakaar
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे में देखे आमला की खबर* *सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन* *धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है* *क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ओर शासन प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*
    1
    सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन
*अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे में देखे आमला की खबर*
*सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन*
*धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग*
*धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है*
*क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ओर शासन प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके*
👉
*आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर*
*आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है*
*टाटा स्काई - 541*
*एयरटेल - 367*
*जिओ टीवी -3008*
*फ्री डिश - 98*
*डिश टीवी - 4038*
*साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे*
*टाटा प्ले -541*
*एयरटेल एक्सट्रीम -367*
👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68  golu red tv पर उपलब्ध है*
👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें*
*फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे*
*रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए*
*खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे*
*चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे*
*आमला ब्यूरो विक्की पारधी*
*कार्यालय का पता*
*माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न
    1
    बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन् धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन् धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
    1
    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन्
धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन्
धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में विजय उत्सव, जनपद चौक पर फोड़े पटाखे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन का संदेश बताया आमला। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम आमला के जनपद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद चौक कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारे लगाते हुए जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के मुद्दों पर किए गए संघर्ष पर अपना विश्वास जताया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता से लगातार जुड़े रहने का ही परिणाम है कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और जनभावनाओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। विजय उत्सव में बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, गोलू देशमुख, पिंटू हाथी, सुभाष देशमुख, गणेश ढोमने, श्याम सोनी, नीरज सोनी, छन्नू बेले, गोलू यादव, सीमा अतुलकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नागले, एनएसयूआई के नवीन सोनेकर, सागर राठौर, बिसराम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    2
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में विजय उत्सव, जनपद चौक पर फोड़े पटाखे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन का संदेश बताया
आमला। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम आमला के जनपद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद चौक कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारे लगाते हुए जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के मुद्दों पर किए गए संघर्ष पर अपना विश्वास जताया है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता से लगातार जुड़े रहने का ही परिणाम है कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और जनभावनाओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विजय उत्सव में बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, गोलू देशमुख, पिंटू हाथी, सुभाष देशमुख, गणेश ढोमने, श्याम सोनी, नीरज सोनी, छन्नू बेले, गोलू यादव, सीमा अतुलकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नागले, एनएसयूआई के नवीन सोनेकर, सागर राठौर, बिसराम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 2.25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी शाजापुर से गिरफ्तार होटल रेटिंग के बदले कमाई का दिया लालच, पहले छोटी रकम लौटाकर जीता भरोसा; फिर कराए लाखों रुपये जमा 20 हजार के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता, कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंच बनाई बैतूल। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के जरिए कमाई का लालच देकर एक महिला से 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी फरीद खां को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशना पड़ा महंगा पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक, सदर बैतूल निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमाई का लालच दिया। शुरुआत में महिला को छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उससे 150, 150, 350, 250 और 1300 रुपये निवेश करवाए गए और बदले में करीब 3 हजार रुपये वापस देकर उसका विश्वास जीत लिया गया। पहले भरोसा जीता, फिर जमा कराए 2.25 लाख महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उससे पहले 5 हजार और फिर 70 हजार रुपये निवेश करवाए। जब इसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिली तो महिला ने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उसे बताया गया कि सिस्टम हैक हो गया है और दोबारा जॉब शुरू करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये और निवेश करने होंगे। पहले जमा किए गए 75 हजार रुपये वापस मिलने की उम्मीद में महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार दोबारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इस तरह महिला से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। तकनीकी जांच से शाजापुर पहुंची पुलिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीम ने फरीद खां पिता फजरुद्दीन खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चायनी, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरीद ने बताया कि उसने अपना इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता 20 हजार रुपये के लालच में सकील नामक व्यक्ति को साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) एवं 3(5) भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। साइबर ठगी से बचें, लालच में न आएं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब, होटल रेटिंग, ऑनलाइन टास्क और कम समय में अधिक कमाई के प्रलोभन से सावधान रहें। अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन किसी अनजान खाते में रुपये जमा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है। इनकी रही सराहनीय भूमिका— कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे, विशाल राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।
    2
    पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 2.25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी शाजापुर से गिरफ्तार
होटल रेटिंग के बदले कमाई का दिया लालच, पहले छोटी रकम लौटाकर जीता भरोसा; फिर कराए लाखों रुपये जमा
20 हजार के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता, कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंच बनाई

बैतूल। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के जरिए कमाई का लालच देकर एक महिला से 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी फरीद खां को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशना पड़ा महंगा
पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक, सदर बैतूल निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमाई का लालच दिया।
शुरुआत में महिला को छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उससे 150, 150, 350, 250 और 1300 रुपये निवेश करवाए गए और बदले में करीब 3 हजार रुपये वापस देकर उसका विश्वास जीत लिया गया।
पहले भरोसा जीता, फिर जमा कराए 2.25 लाख
महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उससे पहले 5 हजार और फिर 70 हजार रुपये निवेश करवाए। जब इसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिली तो महिला ने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उसे बताया गया कि सिस्टम हैक हो गया है और दोबारा जॉब शुरू करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये और निवेश करने होंगे।
पहले जमा किए गए 75 हजार रुपये वापस मिलने की उम्मीद में महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार दोबारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इस तरह महिला से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।
तकनीकी जांच से शाजापुर पहुंची पुलिस
शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई।
पुलिस टीम ने फरीद खां पिता फजरुद्दीन खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चायनी, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरीद ने बताया कि उसने अपना इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता 20 हजार रुपये के लालच में सकील नामक व्यक्ति को साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) एवं 3(5) भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
साइबर ठगी से बचें, लालच में न आएं
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब, होटल रेटिंग, ऑनलाइन टास्क और कम समय में अधिक कमाई के प्रलोभन से सावधान रहें। अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन किसी अनजान खाते में रुपये जमा न करें।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका— कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे, विशाल राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.