logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति पुलिस की तत्परता से बची जान न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट चहनिया, चंदौली चहनिया कस्बे में स्थित खंड विकास मुख्यालय के ठीक सामने शुक्रवार को बारिश के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति जमीन पर पड़ा मिला। व्यक्ति की हालत देखकर आने-जाने वाले लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलुआ इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की और व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया जहां पीएचसी प्रभारी द्वारा तत्काल उसका उपचार किया गया। समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

1 hr ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बारिश में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति पुलिस की तत्परता से बची जान न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट चहनिया, चंदौली चहनिया कस्बे में स्थित खंड विकास मुख्यालय के ठीक सामने शुक्रवार को बारिश के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति जमीन पर पड़ा मिला। व्यक्ति की हालत देखकर आने-जाने वाले लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलुआ इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की और व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया जहां पीएचसी प्रभारी द्वारा तत्काल उसका उपचार किया गया। समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नादी निधौरा गांव में पांच दिवसीय श्रीराम कथा शुरू भक्तिमय हुआ माहौल मौनी बाबा की पुण्यतिथि पर हो रहा है आयोजन 3 नवंबर को भंडारे के साथ होगा समापन न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट क्षेत्र के नादी निधौरा गांव में मौनी बाबा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से श्री श्री 1008 रामकिंकर दास मौनी महाराज की पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है, 29 अक्टूबर से प्रारंभ कथा में व्यास आशुतोष भारद्वाज महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है, प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं, भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और प्रेम का संदेश सुनकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं, कथा से पूरा नादी निधौरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर है कथा का समापन 3 नवंबर को होगा, इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे इस मौके पर राजू चौरसिया, प्रभाकर पांडेय, वीरेंद्र यादव, प्रद्युम्न सिंह, अंशुमान यादव, सिंटू पांडेय, मृत्युंजय यादव (कुंजे प्रधान), नन्हे यादव, श्रवण जायसवाल, पलटू, प्रवीण मिश्रा, विंध्याचल यादव, अंगद यादव, भैया लाल यादव, जितेंद्र यादव, दशरथ यादव, आनंद जायसवाल, रामसेवक यादव, सत्यपाल, गब्बर चौरसिया, दिलीप जायसवाल, शांतनु प्रजापति, रानी जायसवाल, सरिता पांडेय, इंद्रावती देवी, आशा देवी, छोटे लाल यादव, परिखा दादा, विकास यादव, उत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    नादी निधौरा गांव में पांच दिवसीय श्रीराम कथा शुरू भक्तिमय हुआ माहौल मौनी बाबा की पुण्यतिथि पर हो रहा है आयोजन 3 नवंबर को भंडारे के साथ होगा समापन
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
क्षेत्र के नादी निधौरा गांव में मौनी बाबा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से श्री श्री 1008 रामकिंकर दास मौनी महाराज की पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है, 29 अक्टूबर से प्रारंभ कथा में व्यास आशुतोष भारद्वाज महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है, प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं, भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और प्रेम का संदेश सुनकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं, कथा से पूरा नादी निधौरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर है कथा का समापन 3 नवंबर को होगा, इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे इस मौके पर राजू चौरसिया, प्रभाकर पांडेय, वीरेंद्र यादव, प्रद्युम्न सिंह, अंशुमान यादव, सिंटू पांडेय, मृत्युंजय यादव (कुंजे प्रधान), नन्हे यादव, श्रवण जायसवाल, पलटू, प्रवीण मिश्रा, विंध्याचल यादव, अंगद यादव, भैया लाल यादव, जितेंद्र यादव, दशरथ यादव, आनंद जायसवाल, रामसेवक यादव, सत्यपाल, गब्बर चौरसिया, दिलीप जायसवाल, शांतनु प्रजापति, रानी जायसवाल, सरिता पांडेय, इंद्रावती देवी, आशा देवी, छोटे लाल यादव, परिखा दादा, विकास यादव, उत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग लईक आफ़ताब
    1
    सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग
लईक आफ़ताब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस किया। मनु शर्मा जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भव्य आयोजन हेतु ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हार्दिक आभार।
    1
    कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के
कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस किया। मनु शर्मा जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भव्य आयोजन हेतु ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हार्दिक आभार।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    कलम के तेज धार से
पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक
अयोध्या।
बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही।
कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा।
कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
पीके कनौजिया ने बताया  अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ
कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया।
डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया।
अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी
    1
    भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग
जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।" वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."
    1
    वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं।
वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।"
वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। धान की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।
    1
    चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, 
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, 
वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
धान की फसल पकने के कगार पर  है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ लईक आफ़ताब
    1
    करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ
लईक आफ़ताब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.