logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा बलरामपुर पालिका बलरामपुर* *ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा बलरामपुर पालिका बलरामपुर* *स्वच्छता, पेयजल, सुंदरीकरण और जनसुविधाओं में तेजी से बदल रही नगर पालिका की कार्यशैली* *‘मॉडल सिटी’ की ओर बढ़ रहा बलरामपुर* दिनांक 11 मई, 2026 नगर पालिका परिषद बलरामपुर ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन के निर्देशन में शहर में स्वच्छता, पेयजल, आधारभूत संरचना, सुंदरीकरण एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नगर पालिका द्वारा संचालित योजनाएं अब सीधे नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक बन रही हैं। *स्वच्छता व्यवस्था में आत्मनिर्भर बन रहा शहर* शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हेतु कुल 22 वाहन नियमित रूप से लगाए गए हैं, जो घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन कूड़ा संग्रहित कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में संचालित कूड़ा संग्रहण वाहनों में जीपीएस प्रणाली भी स्थापित की गई है, जिससे वाहनों की निगरानी, समयबद्ध डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 32 मीट्रिक टन कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 3 मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। वहीं गीले कचरे के निस्तारण एवं उससे खाद निर्माण के उद्देश्य से 4 वेट वेस्ट प्लांट सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हुई है बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन को भी टिकाऊ स्वरूप मिल रहा है। *पेयजल एवं आधारभूत संरचना को मिल रही मजबूती* नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘पेयजल पुनर्गठन योजना’ के अंतर्गत जल निगम द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में शहर में 06 ओवरहेड टैंकों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जनहित में जल निगम द्वारा निःशुल्क जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अधिकाधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल सुविधा से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद एवं डूडा के समन्वय से शहर में सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य भी तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। *छोटे व्यापारियों को मिल रहा बढ़ावा* नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में सस्ती एवं व्यवस्थित दुकानों का निर्माण भी कराया जा रहा है,नगर पालिका बलरामपुर द्वारा 130 दुकानों का निर्माण कराया जा चुका है। जिससे छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को व्यवसाय संचालन हेतु बेहतर स्थान उपलब्ध हो रहा है। इस पहल से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नगर पालिका परिषद की आय में भी वृद्धि हो रही है। *सुंदरीकरण के साथ संरक्षित हो रही ऐतिहासिक पहचान* शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए उसे आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न सरकारी भवनों की बाउंड्री वॉल पर आकर्षक पेंटिंग एवं कलाकृतियों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शहर का वातावरण अधिक सौंदर्यपूर्ण बन रहा है। शहर के मध्य क्षेत्र में भव्य घंटाघर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो भविष्य में बलरामपुर शहर की नई पहचान बनेगा। इसके अतिरिक्त वंदन योजना के अंतर्गत रानी तालाब मंदिर (हनुमान जी), झारखंडी मंदिर एवं भगवतीगंज स्थित वर्ष 1935 के प्राचीन शिव मंदिर का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य भी कराया जा रहा है। *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी हेल्पलाइन व्यवस्था* नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी हेल्पलाइन प्रणाली लागू की गई है। किसी भी प्रकार की नागरिक समस्या अथवा शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल-फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त सेप्टिक टैंक सफाई की सुविधा हेतु टोल-फ्री नंबर 14420 संचालित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा संचालित इन पहलों से शहर में स्वच्छता, सुविधा एवं सौंदर्य का नया वातावरण विकसित हो रहा है। आधुनिक विकास और ऐतिहासिक विरासत के संतुलित समन्वय के साथ बलरामपुर शहर ‘मॉडल सिटी’ के रूप में अपनी नई पहचान की ओर अग्रसर है।

1 hr ago
user_Ramesh gupta
Ramesh gupta
तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
8998946e-9d80-433f-a2b8-b24770abf99d

ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा बलरामपुर पालिका बलरामपुर* *ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा बलरामपुर पालिका बलरामपुर* *स्वच्छता, पेयजल, सुंदरीकरण और जनसुविधाओं में तेजी से बदल रही नगर पालिका की कार्यशैली* *‘मॉडल सिटी’ की ओर बढ़ रहा बलरामपुर* दिनांक 11 मई, 2026 नगर पालिका परिषद बलरामपुर ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन के निर्देशन में शहर में स्वच्छता, पेयजल, आधारभूत संरचना, सुंदरीकरण एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नगर पालिका द्वारा संचालित योजनाएं अब सीधे नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक बन रही हैं। *स्वच्छता व्यवस्था में आत्मनिर्भर बन रहा शहर* शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हेतु कुल 22 वाहन नियमित रूप से लगाए गए हैं, जो घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन कूड़ा संग्रहित कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में संचालित कूड़ा संग्रहण वाहनों में जीपीएस प्रणाली भी स्थापित की गई है, जिससे वाहनों की निगरानी, समयबद्ध डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 32 मीट्रिक टन कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 3

595fc6ce-33cf-4ef0-b86c-4b56f6085000

मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। वहीं गीले कचरे के निस्तारण एवं उससे खाद निर्माण के उद्देश्य से 4 वेट वेस्ट प्लांट सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हुई है बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन को भी टिकाऊ स्वरूप मिल रहा है। *पेयजल एवं आधारभूत संरचना को मिल रही मजबूती* नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘पेयजल पुनर्गठन योजना’ के अंतर्गत जल निगम द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में शहर में 06 ओवरहेड टैंकों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जनहित में जल निगम द्वारा निःशुल्क जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अधिकाधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल सुविधा से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद एवं डूडा के समन्वय से शहर में सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य भी तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। *छोटे व्यापारियों को मिल रहा बढ़ावा* नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में सस्ती एवं व्यवस्थित दुकानों का निर्माण भी कराया जा रहा है,नगर पालिका बलरामपुर द्वारा 130 दुकानों का निर्माण कराया जा चुका है। जिससे छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को व्यवसाय संचालन हेतु बेहतर स्थान उपलब्ध हो रहा है। इस पहल से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नगर पालिका परिषद की आय में भी वृद्धि हो रही है। *सुंदरीकरण के साथ संरक्षित हो रही ऐतिहासिक

12fb0617-78b7-4000-934e-5ab07005d976

पहचान* शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए उसे आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न सरकारी भवनों की बाउंड्री वॉल पर आकर्षक पेंटिंग एवं कलाकृतियों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शहर का वातावरण अधिक सौंदर्यपूर्ण बन रहा है। शहर के मध्य क्षेत्र में भव्य घंटाघर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो भविष्य में बलरामपुर शहर की नई पहचान बनेगा। इसके अतिरिक्त वंदन योजना के अंतर्गत रानी तालाब मंदिर (हनुमान जी), झारखंडी मंदिर एवं भगवतीगंज स्थित वर्ष 1935 के प्राचीन शिव मंदिर का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य भी कराया जा रहा है। *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी हेल्पलाइन व्यवस्था* नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी हेल्पलाइन प्रणाली लागू की गई है। किसी भी प्रकार की नागरिक समस्या अथवा शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल-फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त सेप्टिक टैंक सफाई की सुविधा हेतु टोल-फ्री नंबर 14420 संचालित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा संचालित इन पहलों से शहर में स्वच्छता, सुविधा एवं सौंदर्य का नया वातावरण विकसित हो रहा है। आधुनिक विकास और ऐतिहासिक विरासत के संतुलित समन्वय के साथ बलरामपुर शहर ‘मॉडल सिटी’ के रूप में अपनी नई पहचान की ओर अग्रसर है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के लगभग 30 नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के लगभग 30 नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच के हुजूरपुर में राजस्व ग्राम शिवरहा का सरकारी नल बार-बार मरम्मत के बावजूद 'जुगाड़' के सहारे चल रहा है। इस पर कई बार पैसा खर्च किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
    1
    बहराइच के हुजूरपुर में राजस्व ग्राम शिवरहा का सरकारी नल बार-बार मरम्मत के बावजूद 'जुगाड़' के सहारे चल रहा है। इस पर कई बार पैसा खर्च किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Farmer प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण। "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।
    2
    "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।
"सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत राज्य स्तरीय/ज्योतिर्लिंग के अवसर पर बाब दुःखहरण नाथ मंदिर पर कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक, पूजा आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग करती हुई जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगण।
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।
    2
    गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के करदा निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का घर बनवाने की विनम्र अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है। मनीष ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई है।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    तरबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाली का कचरा जमा है। सफाई न होने से स्थानीय लोग गंदगी और बीमारियों के डर से परेशान हैं। जनता ने स्थानीय अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सिद्धार्थ नगर के उसका बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने नाली का कचरा जमा है। सफाई न होने से स्थानीय लोग गंदगी और बीमारियों के डर से परेशान हैं। जनता ने स्थानीय अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
    user_Pooja Tiwari
    Pooja Tiwari
    Mill Owner नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
    2
    बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर खाक
बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
    1
    बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* * *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* *पीड़िता की मां की मांग, मेरी पुत्री नाबालिक है, तो पास्को एक्ट के तहत क्यों नहीं दर्ज कर रही है पुलिस मुकदमा* अम्बेडकर नगर थाना भीटी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर BNS की धारा 137 टू के तहत भीटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है । जिसके चलते पीड़िता की मां बहुत नाराज है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्द किया जाए। क्योंकि मेरी बेटी नाबालिक है और उसकी उम्र 16 साल है। 17 दिन बाद भीटी की पुलिस ने उसे बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तहत मुकदमा न दर्ज हो इसमें पुलिस की भी मिली भगत है और विपक्षी मुझ पर सुलह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस की ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़िता की मां ने मीडिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो कि जनपद अंबेडकर नगर खजूरी बाजार थाना भीटी की गीता देवी के द्वारा दी गई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रेम कनौजिया पुत्र अमर बहादुर निवासी खजुरी बाजार पर आरोप लगाया है की दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने चाचा की शादी में गई थी ।जिसे वहीं से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में विपक्षी प्रेम बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने दी गई लिखित तहरीर में आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है की पुत्री अपने साथ घर से कुछ वेशकीमती सामानों को भी लेकर गई थी। शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही। लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से रूबरू होती हुई पीड़िता की मां ने बताया कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उनके द्वारा मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पीड़िता की मां पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाए। मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में पीड़िता के मा ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री को स्थानीय थाना भीटी की पुलिस ने 17 दिनों बाद बरामद किया है। पीड़िता ने अभियुक्त पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की उम्र जन्मतिथि के अनुसार 16 वर्ष है जो की नाबालिक है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बहला फुसलाकर भाग ले गया था। पीड़िता की मां मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है की आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उन पर सुलह समझौता और मुकदमा वापस लेने का दावाब बनाया जा रहा है ।और साथ ही साथ मारने पीटने डराने की धमकी दी जा रही है। दिए गए मीडिया कर्मियों के अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसकी हमें सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।
    1
    *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की  जगह अपराहन का मुकदमा*
 
*
*भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की  जगह अपराहन का मुकदमा*
*पीड़िता की मां की मांग, मेरी पुत्री नाबालिक है, तो पास्को एक्ट के तहत क्यों नहीं दर्ज कर रही है पुलिस मुकदमा* 
अम्बेडकर नगर 
थाना भीटी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर BNS की धारा 137 टू  के तहत भीटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है । जिसके चलते पीड़िता की मां बहुत नाराज है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्द किया जाए। क्योंकि मेरी बेटी नाबालिक है और उसकी उम्र 16 साल है। 17 दिन बाद भीटी की पुलिस ने उसे बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तहत मुकदमा न दर्ज हो इसमें पुलिस की भी मिली भगत है और विपक्षी मुझ पर सुलह समझौता करने का दबाव  बना रहे हैं। पुलिस की ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़िता की मां ने मीडिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 
मालूम हो कि जनपद अंबेडकर नगर खजूरी बाजार थाना भीटी की गीता देवी  के द्वारा दी गई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रेम कनौजिया पुत्र अमर बहादुर निवासी खजुरी बाजार पर आरोप लगाया है की दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने चाचा की शादी में गई थी ।जिसे वहीं से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में विपक्षी प्रेम बहला फुसलाकर  भगा ले गया। पीड़िता की मां ने दी गई लिखित तहरीर में आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है की पुत्री अपने साथ घर से कुछ वेशकीमती  सामानों को भी लेकर गई थी। शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही। लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से रूबरू होती हुई पीड़िता की मां ने बताया कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उनके द्वारा मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पीड़िता की मां पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाए। मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में पीड़िता के मा ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री को स्थानीय थाना भीटी की पुलिस ने 17 दिनों बाद बरामद किया है। पीड़िता ने अभियुक्त पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की उम्र जन्मतिथि के अनुसार 16 वर्ष है जो की नाबालिक है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बहला फुसलाकर  भाग ले गया था। पीड़िता की मां मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है की आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उन पर सुलह समझौता और मुकदमा वापस लेने का दावाब बनाया जा रहा है ।और साथ ही साथ मारने पीटने  डराने की धमकी दी जा रही है। दिए गए मीडिया कर्मियों के अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसकी हमें सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।
    user_राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    राहुल जायसवाल रिपोर्टर
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच - नानपारा के रहने वाले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू एवं व्यापारी हाजी इलयास हज के लिए मक्का मदीना गए हुए हैं उन्होंने वहां पर नामचीन यूट्यूब से मुलाकात कि आप भी देख सकते हैं....
    3
    उत्तर प्रदेश,  बहराइच - नानपारा के रहने वाले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू एवं व्यापारी हाजी इलयास हज के लिए मक्का मदीना गए हुए हैं उन्होंने वहां पर नामचीन यूट्यूब  से मुलाकात कि आप भी देख सकते हैं....
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.