Shuru
Apke Nagar Ki App…
इज़राइल ने तोड़ा सीज फायर का नियम अब ईरान क्या करे जा रहा है
MOHD Ahsan. 9540623826
इज़राइल ने तोड़ा सीज फायर का नियम अब ईरान क्या करे जा रहा है
More news from New Delhi and nearby areas
- इजराइली हमलों के बाद लेबनान में भारी जनहानि, ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर भी बढ़ा विवाद पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच लेबनान में इजराइली हमलों ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। बुधवार को हुए ताजा हमलों में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बड़े हमले के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। यह घटनाक्रम आज की ताज़ा ख़बरें और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों में प्रमुखता से शामिल है। लेबनान सरकार के अनुसार, घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अस्पतालों पर भारी दबाव है। देश के शीर्ष नेतृत्व ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल मदद की अपील की है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते बोझ को देखते हुए आपातकालीन संसाधनों को सक्रिय किया गया है। इजराइल की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में संघर्ष को लेकर सीजफायर की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि लेबनान इस संघर्षविराम समझौते का हिस्सा नहीं है। वहीं, ईरान ने इस स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि युद्ध और सीजफायर एक साथ नहीं चल सकते। तेहरान का मानना है कि यदि संघर्षविराम लागू करना है, तो सभी मोर्चों पर हिंसा रोकनी होगी। इस बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी चिंताएं भी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में तेल परिवहन मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे वैश्विक बाजार पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्थिति लंबी चली, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है। क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई से आम नागरिकों की स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राहत कार्य जारी है।1
- *शिवसेना का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ, ज्ञापन सौंपा।* बुलन्दशहर। प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से मनमानी फीस और किताबों-यूनिफॉर्म में कथित कमीशनखोरी के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 9 अप्रैल को काला आम स्थित मलका पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में किताबों, जूतों और बैग पर भारी कमीशन लिया जा रहा है तथा पहले से पढ़ रहे बच्चों का दोबारा एडमिशन कर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच कर दोषी संस्थानों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं और संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान राजकुमार गिरी, नीलम भाटी, उषा राजपूत, सरोज रानी, सुधीर सैनी, अरुण लोधी, मीनाक्षी चौधरी, मनोज सैनी, श्यामलाल गिरी, जय भगवान फौजी, निशांत ठाकुर, रानी देवी, मासूम ठाकुर, बबलू गिरी, राजीव सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Harshikesh Raj1
- हालिया खबरों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ जारी तनाव और हमलों को रोकने के लिए ईरान में महिलाओं और आम नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'ह्यूमन चेन' बनाकर हमलों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और हिंसा रोकने की मांग की।1
- ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुर्ज, किया सीज़फायर की शर्त का उल्लंघन, नहीं दबाव में आया ईरान-एयर वाइस मार्शल एनबी सिंह1
- सनातन धर्म में गुरु का स्थान सबसे ऊँचा – आचार्य मनीष कौशिक कथा समापन पर भव्य संकीर्तन का आयोजन समाजसेवी शिवा विजय ने आचार्य मनीष कौशिक का आशीर्वाद लिया जहांगीराबाद। श्रीधाम वृंदावन से पधारे भागवत वक्ता आचार्य मनीष कौशिक ने कथा के अंतिम दिन सरल और प्रभावशाली संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक दिव्य तत्व है, जो हमें जीवन के हर क्षेत्र में सीखने की प्रेरणा देता है। व्यासपीठ से उन्होंने दत्तात्रेय भगवान के 24 गुरुओं का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रकृति और जीवन की हर वस्तु हमें कुछ न कुछ सिखाती है। पृथ्वी से धैर्य, जल से शुद्धता और सूर्य से निरंतर कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा केवल नारे लगाने से नहीं, बल्कि धर्म के पालन से होगी। हिंदू जीवनशैली वैज्ञानिक है और व्रत-उपवास शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में उन्होंने समाज को तीन सरल संदेश दिए—गंगा जैसी पवित्रता, गायत्री जैसी शुद्ध बुद्धि और गुरु के मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव छोटे-छोटे संकल्पों से ही संभव हैं। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में संस्कार और अनुशासन अपनाए, तो समाज स्वतः सशक्त होगा। इस अवसर पर समाजसेवी शिवा विजय ने आचार्य मनीष कौशिक से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव बंसल, मोहित अग्रवाल, सौरभ विरदी, जीतू वर्मा, गौरव सिसौदिया, सूर्यप्रकाश बंसल, लकी शर्मा, मनु ओझा, आँचल वार्ष्णेय, रश्मि गर्ग,अंशुल गर्ग, सुनील सैनी, माधुरी वार्ष्णेय, पूनम बंसल, अंजलि सिसौदिया, वंदना जड़वाल आदि का विशेष सहयोग रहा।4
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- *गेंहू खरीदी में देरी किसान बेहाल, कांग्रेस ने किया विशाल प्रदर्शन* गुना मध्यप्रदेश- कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सुपुत्र पूर्व मंत्री जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय वर्धन सिंह के नेतृत्व में किसानों को गेंहू की फसल का समर्थन मूल्य ना मिलने व गेंहू खरीदी में हो रही देरी को लेकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए विशाल प्रदर्शन कर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को किसानों की मांगों का ज्ञापन सौंपा। भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जय वर्धन सिंह बाबा साहब व अन्य कांग्रेस के नेताओ ने मोहन सरकार को किसान विरोधी बताते हुए घेरा, अपने गृह नगर राघोगढ़ से आते हुए जगह जगह बाबा साहब का भारी स्वागत सत्कार किसानों व क्षेत्रीय जनता ने किया, जिस कारण वे कुछ विलम्ब से धरना प्रदर्शन स्थल पहुँचे। इस अवसर पर कई नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए देखे। *गुना मध्यप्रदेश से यूपी एमपी हैड आर के शर्मा की खास रिपोर्ट*1
- Post by Harshikesh Raj1