*सीतापुर में 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर की मूर्ति स्थानांतरित, सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन की कार्रवाई* सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित करीब 25 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण प्रशासन द्वारा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विधिवत स्थानांतरित किया जा रहा है। मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने के लिए छेनी और हथौड़ी की मदद से उसे जमीन से अलग किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दो दिन बाद मंदिर के ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया जाएगा, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ सके। हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि खरमास के बाद ही मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर मूर्ति स्थापना के लिए 17 दिन का समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। बाइट – अखिलेश पांडेय (स्थानीय) “हम लोगों की मांग थी कि खरमास के बाद मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर विधि-विधान से स्थापना के लिए समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने हमारी बात नहीं मानी।” बाइट – नीतीश सिंह, एडीएम सीतापुर “सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। मूर्ति को पूरी सावधानी और सम्मान के साथ स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।”

- पट्टी कोतवाली क्षेत्र रायपुर गांव निवासी मुनीर खान ने मंगलवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया इनके बगल गांव रामकोला निवासी एक व्यक्ति का सफेदा का बगीचा था सफेदा बेचने के लिए मुनीर से उन्होंने बात किया डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया ठेकेदार ने पेड़ मलिक को डेढ़ लाख रुपए दे दिए जब ठेकेदार सफेदा का पेड़ काटने गया उसे पेड़ में ही काटने चाहिए गाली गलौज कर भगा दिए और ना ही उसका रुपया वापस किया पेड़ मलिक की नियत खराब हो गई पीड़ित में पुलिस से गुहार लगाई।1
- सिंगोडी से खबर महावीर जयंती पालकी शोभायात्रा, सिंगोड़ी। सकल जैन समाज द्वारा बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ नगर में आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तिमय माहौल सुबह से ही स्थानीय जैन मंदिर में विशेष चहल-पहल देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इस दौरान बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में भारी उत्साह नजर आया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई।फूलों से हुआ जगह-जगह स्वागत नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल पालकी शोभा यात्रा का स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। पालकी में विराजमान भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। पूरी शोभायात्रा के दौरान "जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए सभी लोग दिखे और "भगवान महावीर स्वामी के जय के नारों से पूरा सिंगोड़ी नगर गुंजायमान हो उठा। शांति और अहिंसा का संदेश श्रद्धालुओं ने दिया भगवान महावीर के बताए सत्य,अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठ जनों ने इस अवसर पर महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके शांतिपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। अकीदत और अटूट श्रद्धा के साथ मनाए गए इस पर्व ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की, सभी लोगों ने महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी लोगों को शुभकामनाएं बधाइयां दी और त्योहार सभी मिलजुल कर मनाये ऐसी सभी को शुभकामनाएं दी देर रात तक मंदिर में कार्यक्रम चलता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा बाजार में मान्यवर कांशीराम और सम्राट अशोक की संयुक्त जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य बहुजन मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंगरामऊ–बदलापुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्रीय लोगों सहित दूर-दराज से आए प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का आगमन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए समानता और जागरूकता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सुवचन राम तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने की, जबकि संचालन अरविन्द कुमार राव (प्रधान, कोहड़ा) और सूरज कुमार (बीडीसी, कुशहा) ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। बहुजन मिशन से जुड़े कलाकारों—किशोर कुमार पगला, निशा बौद्ध, तारकेश्वर राव टण्डन, विकास यादव, सपना बौद्ध, विशाल गाजीपुरी, पूजा गुप्ता, निशा नैना, मंगल माही प्रजापति, साधना गौतम, सोनाली राव, करिश्मा भारती और मन्नू मधूरिया—ने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर और कांशीराम के विचारों व संघर्षों को जीवंत किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।4
- वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है1
- *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम* सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा। सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।2
- बीवी के आरोपों में घिरी खाकी नोएडा में इंस्पेक्टर सुनील दत्त पर उनकी पत्नी राखी ने दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, महिला का कहना है कि पति तंत्र-मंत्र के जरिए भी उसे प्रताड़ित करता था, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी इंस्पेक्टर मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है1