वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर मचा हंगामा, SDM और बाउंसरों पर लगा श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का आरोप... वाराणसी, ब्यूरो। काशी विश्वनाथ मंदिर में एक बार फिर विवाद की ताजा घटना सामने आई है, जहां मंदिर के अधिकारी एसडीएम शंभू शरण पर सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। भदैनी निवासी अनुज पांडे और फुलवरिया के बाबूलाल सोनकर ने चौक थाने में तहरीर देकर बताया कि वे नियमित रूप से मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को जब वे दर्शन के लिए पहुंचे, तो एसडीएम शंभू शरण करीब 10 बाउंसरों के साथ वहां मौजूद थे। आरोप है कि वे भक्तों से अभद्रता करने के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे।दोनों पीड़ितों ने मौके पर मौजूद डीएम और कमिश्नर से मौखिक शिकायत की और लिखित तहरीर थानाध्यक्ष को सौंपी, जिसमें एसडीएम तथा उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं मंदिर प्रशासन ने बताया कि इन लोगों ने मंदिर के पश्चिमी द्वार, जहां से दर्शनार्थियों के निकास होती है, उसे रोककर जबरदस्ती रेलिंग फांदकर गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की। अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की, जिसकी वजह से उन्हें वहां पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने रोका। इसके बाद उन्होंने जवानों को गाली-गलौज की। इनकी अराजकता के कारण इन्हें गर्भगृह के पास से हटाया गया। घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज मंदिर प्रशासन के पास मौजूद है। भक्तों का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर एक पवित्र स्थल है और यहां इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मंदिर प्रशासन ने भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है और कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कई लोगों ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि इस प्रकार के व्यवहार से मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंचती है। भक्तों ने यह भी कहा कि उन्हें मंदिर में सुरक्षित महसूस करना चाहिए और किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार को सहन नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।
वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर मचा हंगामा, SDM और बाउंसरों पर लगा श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का आरोप... वाराणसी, ब्यूरो। काशी विश्वनाथ मंदिर में एक बार फिर विवाद की ताजा घटना सामने आई है, जहां मंदिर के अधिकारी एसडीएम शंभू शरण पर सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। भदैनी निवासी अनुज पांडे और फुलवरिया के बाबूलाल सोनकर ने चौक थाने में तहरीर देकर बताया कि वे नियमित रूप से मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को जब वे दर्शन के लिए पहुंचे, तो एसडीएम शंभू शरण करीब 10 बाउंसरों के साथ वहां मौजूद थे। आरोप है कि वे भक्तों से अभद्रता करने के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे।दोनों पीड़ितों ने मौके पर मौजूद डीएम और कमिश्नर से मौखिक शिकायत की और लिखित तहरीर थानाध्यक्ष को सौंपी, जिसमें एसडीएम तथा उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं मंदिर प्रशासन ने बताया कि इन लोगों ने मंदिर के पश्चिमी द्वार, जहां से दर्शनार्थियों के निकास होती है, उसे रोककर जबरदस्ती रेलिंग फांदकर गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की। अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की, जिसकी वजह से उन्हें वहां पर मौजूद सीआरपीएफ
के जवानों ने रोका। इसके बाद उन्होंने जवानों को गाली-गलौज की। इनकी अराजकता के कारण इन्हें गर्भगृह के पास से हटाया गया। घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज मंदिर प्रशासन के पास मौजूद है। भक्तों का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर एक पवित्र स्थल है और यहां इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मंदिर प्रशासन ने भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है और कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कई लोगों ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि इस प्रकार के व्यवहार से मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंचती है। भक्तों ने यह भी कहा कि उन्हें मंदिर में सुरक्षित महसूस करना चाहिए और किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार को सहन नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।
- सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने सदन की कार्यवाही के दौरान जल मंत्री को सीधे निशाने पर लिया..... उन्हें उनके पुराने वादे की याद दिलाई..... विधायक ने मंत्री से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि सदन के भीतर 'हर गांव और हर घर तक पानी' पहुंचाने की जो कसम उन्होंने खाई थी.... वह जमीन पर आखिर कब पूरी होगी.... कसम याद दिलाते हुए सरकार को घेरने का काम किया.....👇🏻👇🏻1
- वायरल वीडियो वाराणसी बिजली विभाग के कर्मचारियों पर बोला हमला क्या बिजली कर्मचारी क्षेत्रों में सुरक्षित नहीं क्या कानून को अपने हाथ में लेना ही विकल्प1
- चन्दौली से सैदपुर रोड मझिलेपुर पेट्रोल पम्प के सामने कार 🚗 युवक ने अंधा धुन रौंदा लोगों के ऊपर से साइकल बाइक दर्जनों में हुई खराब लोगो का हाल बेहाल एक्सिडेंट में लोग घायल1
- वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणस में चार्टर्ड अकाउंटेंट रोटरी वाराणसी सेंट्रल के कोषाध्यक्ष डॉ शोमदत्त रघु ने 10वीं और 12वीं की कक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले कलम बाटकर शुभकामनाएं दी ।1
- कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में महिला का मंगलसूत्र व चेन चोरी, वीडियो वायरल1
- ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार पंडित नेहरू को भारतीय जनता पार्टी एवं संघ के लोग रोज बदनाम करते हैं रोज पंडित जी को कुछ ना कुछ कहते हैं पंडित नेहरू का इतिहास बताता है कि वह देश के लिए जीते थे देश के लिए मरते थे आजकल भारतीय जनता पार्टी के लोग करते हैं कि नेहरू जी के कपड़े पेरिस में धुलने के लिए जाते हैं सच या नहीं है भारत में इंडिया में ही उनके कपड़े धुलते थे और उसे लॉन्ड्री का नाम था पेरिस लॉन्ड्री और इसी को मुद्दा बनाकर वह कहते हैं कि पेरिस में मिलता था जो गलत है जिसे कांग्रेस हर वक्त पार्टी जवाब देती रहेगी2
- वाराणसी में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तेज़ी से अंतिम रूप ले रहा है वाराणसी। काशी में बन रहा नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब तेज़ी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां भविष्य में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराए जा सकें। इस स्टेडियम के मुख्य मैदान में कुल 9 पिचें होंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 5 अलग-अलग प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाए जा रहे हैं। दर्शकों के बैठने के लिए यहां 30 हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य स्टैंड तैयार किया जा रहा है। रात में होने वाले मैचों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लड लाइट लगाई जाएंगी, जिससे पूरे मैदान में बेहतर रोशनी रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में विश्वस्तरीय लॉकर रूम, मेडिकल रूम, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्टीम बाथ, आइस बाथ, जकूज़ी, किट रूम, खिलाड़ियों का लाउंज, भोजन कक्ष, फिटनेस और रिकवरी सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के दौरान हर जरूरी सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी। वीआईपी मेहमानों और मीडिया के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां वीआईपी लाउंज, कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए जा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1500 गाड़ियों की पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, कनकोर्स एरिया, खानपान के स्टॉल, वर्षा जल संचयन प्रणाली और हरित वातावरण के लिए ग्रीन लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। यह अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम न केवल काशी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान देगा, बल्कि वाराणसी को एक बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके पूरा होने के बाद बनारस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन संभव हो सकेगा, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा।1
- ⚡ बेहद दुखद हादसा — 33 केवी लाइन की चपेट में आकर संविदा कर्मचारी की मौत कंदवा थाना क्षेत्र के ग्राम अरंगी निवासी सरदुम (24 वर्ष) पुत्र श्याम करन बिंद, जो अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे, आज दोपहर लगभग 2 बजे अदसड़ गांव के पास 33 केवी हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार हेतु बरहनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन दुर्भाग्यवश जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखद है। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🕯️ लेकिन यह केवल हादसा नहीं, यह विभागीय लापरवाही का परिणाम भी है। संविदा कर्मचारियों से जोखिम भरा कार्य कराया जाता है, लेकिन सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और व्यवस्था अक्सर नदारद रहती है। एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हमारी मांग है कि— ✅ मृतक परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। ✅ परिवार के एक सदस्य को सरकारी/विभागीय नौकरी दी जाए। ✅ घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। ✅ संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु पुख्ता व्यवस्था लागू की जाए। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। 🙏 #श्रद्धांजलि #दुखद_हादसा #संविदा_कर्मचारी #विद्युत_विभाग #जवाबदेही #manojKumarSingh #samajwadipartyofficial #चंदौली #सहयोग1