नेतृत्व अलंकरण समारोह भव्य आयोजन सेमफोर्ड स्कूल बस्सी में शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, अपितु उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व एवं नैतिक मूल्यों के विकास का सशक्त आधार है। इसी पावन उद्देश्य को साकार करने हेतु आज दिनांक 31/07/26 को सेमफोर्ड स्कूल, बसही, मिर्जापुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नेतृत्व अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय का संपूर्ण प्रांगण उत्साह, उल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण से अनुप्राणित दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह, कॉर्डिनेटर्स एवं विद्यालय के स्काउट बैंड द्वारा भव्य स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि के सम्मान समारोह ने ज्ञान, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के प्रति विद्यालय की आस्था को अभिव्यक्त किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी गणेश वंदना ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक गरिमा से आलोकित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन में मुख्य अतिथि विवेक बरनवाल एवं शिप्रा बरनवाल जी विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे उत्तरदायी, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिकों का निर्माण करना है जो समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय के अनुशासन, मर्यादा एवं उत्कृष्ट परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएँ। इसके उपरांत कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के class Prefect ( मॉनिटर )को बैज प्रदान कर उन्हें उनके दायित्वों का स्मरण कराया गया। समारोह के बीच विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास का सशक्त संदेश दिया। इसके पश्चात चारों हाउसों (व्योम, अग्नि, सलिल और पृथ्वी ) के Captain और Vice Captain को सैशे एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक श्री विवेक बरनवाल ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा कि नेतृत्व किसी पद का नाम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व का पर्याय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी, सहिष्णुता, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करें तथा विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें। इसके उपरांत विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल (Discipline, Sports, CCA)के सदस्यों को बैज प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अंग्रेज़ी लघु नाटिका ने जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सभी की भरपूर सराहना अर्जित की। वहीं विद्यार्थियों की प्रेरणादायी कविता ने कार्यक्रम को साहित्यिक ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए उपस्थित सभी को गहन रूप से प्रभावित किया। समारोह के अगले चरण में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व की वास्तविक भावना, टीम भावना, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी तथा उन्हें विद्यालय की गरिमा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सर्वाधिक गौरवपूर्ण एवं भावनात्मक क्षण तब आया जब विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल (स्कूल कैप्टन एवं वाइस कैप्टन्स) को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के समस्त नव- मनोनीत कौंसिल सदस्यों ने विद्यालय एवं राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं सेवा-भाव बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के पश्चात विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि वे विद्यालय परिवार की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरे उतरते हुए अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट आचरण का आदर्श प्रस्तुत करेंगे। समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की मिडिल विंग की कोऑर्डिनेट संगीता शर्मा ने अत्यंत प्रभावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि,प्रधानाचार्य,निदेशक महोदय कर्मचारियों तथा,शिक्षकों से सहयोग प्रदान करने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रीय भावना एवं विद्यालायीय गौरव के वातावरण मे सम्पन्न यह बैज अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह विद्यार्थियों के जीवन मे नेतृत्व, अनुसाशन, उत्तरदायित्व,सेवा एवं उत्कृष्टता के नए अध्याय का प्रेरणास्पद सूत्रपात सिद्ध हुआ। यह आयोजन न केवल छात्र-नेताओ के सम्मान का अवसर था,बल्कि उन्मे कर्तवनिष्ठा,नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी समारोह भी बन गया। इस अवसर पर विध्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
नेतृत्व अलंकरण समारोह भव्य आयोजन सेमफोर्ड स्कूल बस्सी में शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, अपितु उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व एवं नैतिक मूल्यों के विकास का सशक्त आधार है। इसी पावन उद्देश्य को साकार करने हेतु आज दिनांक 31/07/26 को सेमफोर्ड स्कूल, बसही, मिर्जापुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नेतृत्व अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय का संपूर्ण प्रांगण उत्साह, उल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण से अनुप्राणित दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह, कॉर्डिनेटर्स एवं विद्यालय के स्काउट बैंड द्वारा भव्य स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि के सम्मान समारोह ने ज्ञान, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के प्रति विद्यालय की आस्था को अभिव्यक्त किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी गणेश वंदना ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक गरिमा से आलोकित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन में मुख्य अतिथि विवेक बरनवाल एवं शिप्रा बरनवाल जी विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे उत्तरदायी, संवेदनशील एवं आदर्श नागरिकों का निर्माण करना है जो समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय के अनुशासन, मर्यादा एवं उत्कृष्ट परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएँ। इसके उपरांत कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के class Prefect ( मॉनिटर )को बैज प्रदान कर उन्हें उनके दायित्वों का स्मरण कराया गया। समारोह के बीच विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास का सशक्त संदेश दिया। इसके पश्चात चारों हाउसों (व्योम, अग्नि, सलिल और पृथ्वी ) के Captain और Vice Captain को सैशे एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक श्री विवेक बरनवाल ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कहा कि नेतृत्व किसी पद का नाम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व का पर्याय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तित्व
में ईमानदारी, सहिष्णुता, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करें तथा विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें। इसके उपरांत विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल (Discipline, Sports, CCA)के सदस्यों को बैज प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अंग्रेज़ी लघु नाटिका ने जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सभी की भरपूर सराहना अर्जित की। वहीं विद्यार्थियों की प्रेरणादायी कविता ने कार्यक्रम को साहित्यिक ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए उपस्थित सभी को गहन रूप से प्रभावित किया। समारोह के अगले चरण में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व की वास्तविक भावना, टीम भावना, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी तथा उन्हें विद्यालय की गरिमा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सर्वाधिक गौरवपूर्ण एवं भावनात्मक क्षण तब आया जब विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल (स्कूल कैप्टन एवं वाइस कैप्टन्स) को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के समस्त नव- मनोनीत कौंसिल सदस्यों ने विद्यालय एवं राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं सेवा-भाव बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के पश्चात विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि वे विद्यालय परिवार की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरे उतरते हुए अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट आचरण का आदर्श प्रस्तुत करेंगे। समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की मिडिल विंग की कोऑर्डिनेट संगीता शर्मा ने अत्यंत प्रभावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि,प्रधानाचार्य,निदेशक महोदय कर्मचारियों तथा,शिक्षकों से सहयोग प्रदान करने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रीय भावना एवं विद्यालायीय गौरव के वातावरण मे सम्पन्न यह बैज अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह विद्यार्थियों के जीवन मे नेतृत्व, अनुसाशन, उत्तरदायित्व,सेवा एवं उत्कृष्टता के नए अध्याय का प्रेरणास्पद सूत्रपात सिद्ध हुआ। यह आयोजन न केवल छात्र-नेताओ के सम्मान का अवसर था,बल्कि उन्मे कर्तवनिष्ठा,नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करने वाला एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी समारोह भी बन गया। इस अवसर पर विध्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
- 22 साल की देशसेवा के बाद लौटे JCO विजय बहादुर सरोज का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत।1
- मिर्ज़ापुर: शिकायतकर्ता ने एसआई पर फर्जी तरीके से शिकायत निस्तारण का लगाया आरोप, वीडियो हो रहा वायरल, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की लगाई गुहार मीरजापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव निवासी द्वारिका प्रसाद केशरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का फर्जी तरीके से एसआई द्वारा निस्तारण किए जाने का आरोप लगाया है।जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शिकायतकर्ता द्वारिका प्रसाद केशरी ने आरोप लगाया कि बीते 29 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर देह व्यापार की शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता ने मेरा फर्जी अंगूठा निशान लगाकर मनमानी तरीके से शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। आरोप लगाया कि रात को एसआइ व हेड कांस्टेबल मेरे कमरे पर आए थे और धमकी दिए कि शिकायत करोगे तो फर्जी मुकदमे फंसाकर जेल भेज देंगे। आरोप लगाया कि पुलिस देह व्यापार का धंधा बंद करवाने की बजाय शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण कर रही है। द्वारिका प्रसाद केशरी ने बीते 29 जून को की गई आनलाइन शिकायत में ड्रमंडगंज घाटी के किनारे छोटका मोड़ के पास कच्चे मकान में तथा लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत की थी। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता द्वारा बीते 8 जुलाई को शिकायत निस्तारित कर दिया गया। द्वारिका प्रसाद केशरी ने शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण करने का उपनिरीक्षक पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत की जांच कर निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है2
- दो माह से वेतन न मिलने पर के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार का ऐलान मीरजापुर। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज के.बी.पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर के प्राध्यापकों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ज्योतीश्वर मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से वेतन न मिलना प्राचार्य की अकुशलता और लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चन्द्र ओझा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य महाविद्यालय के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं और अपने व्यक्तिगत हितों में अधिक व्यस्त रहते हैं। इसके चलते महाविद्यालय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शिक्षक और कर्मचारी वेतन के लिए भी परेशान हैं।विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक सिंह चंदेल तथा जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र ने भी महाविद्यालय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में प्रो. इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. राकेश शुक्ल, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. सत्यकेतु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं Bite - प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्र2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम4
- मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।1
- क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता? अब होगा... #दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews1
- मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।1
- मिर्ज़ापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की सजगता से टला पुतला दहन।1