logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडला पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने छात्राओं को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार "जन सुरक्षा–युवा सृजन" संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी द्वारा थाना महाराजपुर अंतर्गत स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।* *"जन सुरक्षा–युवा सृजन" संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ विकसित करना, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों के सुरक्षित उपयोग* के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करना है। *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर नियमित अध्ययन करने, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिकार एवं कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।* पुलिस अधीक्षक ने *छात्राओं को मोबाइल फोन का आवश्यकता अनुसार एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अनावश्यक स्क्रीन टाइम से बचने तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।* उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, नागरिकों के प्रति पुलिस की जिम्मेदारियों तथा कानून के पालन में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। *कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को "मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां" तथा "कानून, सुरक्षा एवं न्याय" विषयों पर संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया।* *कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को थाना महाराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण* भी कराया गया। इस दौरान उन्हें थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों के पंजीयन एवं निराकरण की प्रक्रिया, पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री सतीश चतुर्वेदी, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक जय सिंह यादव, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

1 day ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 day ago

मंडला पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने छात्राओं को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार "जन सुरक्षा–युवा सृजन" संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी द्वारा थाना महाराजपुर अंतर्गत स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।* *"जन सुरक्षा–युवा सृजन" संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ विकसित करना, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों के सुरक्षित उपयोग* के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करना है। *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर नियमित अध्ययन करने, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिकार एवं कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।* पुलिस अधीक्षक ने *छात्राओं को मोबाइल फोन का आवश्यकता अनुसार एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अनावश्यक स्क्रीन टाइम से बचने तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।* उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, नागरिकों के प्रति पुलिस की जिम्मेदारियों तथा कानून के पालन में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। *कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को "मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां" तथा "कानून, सुरक्षा एवं न्याय" विषयों पर संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया।* *कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को थाना महाराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण* भी कराया गया। इस दौरान उन्हें थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों के पंजीयन एवं निराकरण की प्रक्रिया, पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री सतीश चतुर्वेदी, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक जय सिंह यादव, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, निजी जल स्रोतों से फसल बचाने में जुटे अन्नदाता बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, निजी जल स्रोतों से फसल बचाने में जुटे अन्नदाता घंसौर (सिवनी), 7 अगस्त 2026, शुक्रवार। घंसौर तहसील क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान इन दिनों भारी चिंता में हैं। खेतों में बोई गई फसल सूखने की कगार पर पहुंचने लगी है। ऐसे में जिन किसानों के पास निजी कुएं, बोरवेल या अन्य सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं, वे बारिश के मौसम में भी खेतों की सिंचाई कर अपनी फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिन किसानों के पास सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, उनकी फसल लगातार नमी की कमी से प्रभावित हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और किसानों की मेहनत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आज 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को घंसौर तहसील के कई गांवों में किसान अपने निजी जल स्रोतों से सिंचाई करते नजर आए। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं
    1
    बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, निजी जल स्रोतों से फसल बचाने में जुटे अन्नदाता
बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, निजी जल स्रोतों से फसल बचाने में जुटे अन्नदाता
घंसौर (सिवनी), 7 अगस्त 2026, शुक्रवार। घंसौर तहसील क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान इन दिनों भारी चिंता में हैं। खेतों में बोई गई फसल सूखने की कगार पर पहुंचने लगी है। ऐसे में जिन किसानों के पास निजी कुएं, बोरवेल या अन्य सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं, वे बारिश के मौसम में भी खेतों की सिंचाई कर अपनी फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर जिन किसानों के पास सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, उनकी फसल लगातार नमी की कमी से प्रभावित हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और किसानों की मेहनत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
आज 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को घंसौर तहसील के कई गांवों में किसान अपने निजी जल स्रोतों से सिंचाई करते नजर आए। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मां का दूध... शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली ढाल सुख सागर मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, रैली से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक हुए कई आयोजन न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी मां का दूध... शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली ढाल सुख सागर मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, रैली से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक हुए कई आयोजन जबलपुर, 7 अगस्त। “मां का दूध सिर्फ पोषण नहीं, शिशु के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।” इसी संदेश के साथ सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जबलपुर में 1 से 7 अगस्त तक आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफल समापन हुआ। सप्ताहभर चले जागरूकता अभियान में मातृ दुग्धपान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संवाद, ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और स्तनपान जागरूकता रैली आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, विद्यार्थियों और आमजन को मातृ दुग्धपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश अभियान को केवल अस्पताल परिसर तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाया गया। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर लगाए गए। विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने माताओं को शिशु के स्वास्थ्य, पोषण तथा स्तनपान से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। पोस्टर-रंगोली और क्विज में दिखा उत्साह सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पोस्टर, रंगोली, स्लोगन और क्विज के माध्यम से मातृ दुग्धपान को लेकर रचनात्मक तरीके से जागरूकता का संदेश दिया गया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई। तीन विभागों ने संभाली अभियान की कमान विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। पूरे सप्ताह चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर संस्थान ने मातृ दुग्धपान को बढ़ावा देने और माताओं को सही स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। खास संदेश “जागरूक मां, स्वस्थ शिशु और मजबूत समाज—मातृ दुग्धपान को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी।”
    4
    मां का दूध... शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली ढाल

सुख सागर मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, रैली से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक हुए कई आयोजन
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
मां का दूध... शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली ढाल
सुख सागर मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन, रैली से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक हुए कई आयोजन
जबलपुर, 7 अगस्त।
“मां का दूध सिर्फ पोषण नहीं, शिशु के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।” इसी संदेश के साथ सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जबलपुर में 1 से 7 अगस्त तक आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का सफल समापन हुआ। सप्ताहभर चले जागरूकता अभियान में मातृ दुग्धपान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संवाद, ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और स्तनपान जागरूकता रैली आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, विद्यार्थियों और आमजन को मातृ दुग्धपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश
अभियान को केवल अस्पताल परिसर तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाया गया। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर लगाए गए। विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने माताओं को शिशु के स्वास्थ्य, पोषण तथा स्तनपान से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं।
पोस्टर-रंगोली और क्विज में दिखा उत्साह
सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पोस्टर, रंगोली, स्लोगन और क्विज के माध्यम से मातृ दुग्धपान को लेकर रचनात्मक तरीके से जागरूकता का संदेश दिया गया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई।
तीन विभागों ने संभाली अभियान की कमान
विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। पूरे सप्ताह चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन अवसर पर संस्थान ने मातृ दुग्धपान को बढ़ावा देने और माताओं को सही स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
खास संदेश
“जागरूक मां, स्वस्थ शिशु और मजबूत समाज—मातृ दुग्धपान को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी।”
    user_Mohit Sanghi
    Mohit Sanghi
    Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डिंडौरी। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक इमली कुटी, डिंडौरी में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम समिति के सदस्य उपस्थित रहे। *भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा* *44 मंडल की संरचना कर सभी गांव मे ग्राम समिति का निर्माण होगा : जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू* डिंडौरी। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक इमली कुटी, डिंडौरी में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर नई कार्यकारिणियों के गठन तथा जिले के सभी गांवों में ग्राम समितियों के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाकर किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। 44 मंडल की संरचना कर मंडल प्रमुख बनाया गया जिससे सभी गांव मे ग्राम समिति का निर्माण हो सकेगा प्रत्येक गांव मे सदस्य बना सकेंगे। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू एवं भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा, धनसिंह दादा, प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    डिंडौरी। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक इमली कुटी, डिंडौरी में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
*भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा*
*44 मंडल की संरचना कर सभी गांव मे ग्राम समिति का निर्माण होगा : जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू*
डिंडौरी। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक इमली कुटी, डिंडौरी में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी एवं ग्राम समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर नई कार्यकारिणियों के गठन तथा जिले के सभी गांवों में ग्राम समितियों के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाकर किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
44 मंडल की संरचना कर मंडल प्रमुख बनाया गया जिससे सभी गांव मे ग्राम समिति का निर्माण हो सकेगा प्रत्येक गांव मे सदस्य बना सकेंगे।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू एवं भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा, धनसिंह दादा, प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर: गौर में वन विभाग का छापा, बिना अनुमति चल रही आरा मशीन सील
    1
    🔴 जबलपुर: गौर में वन विभाग का छापा, बिना अनुमति चल रही आरा मशीन सील
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा शिविर स्थल, विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश डिंडौरी, 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल शुक्रवार को विकासखंड अमरपुर पहुंचा, जहां ग्राम सिधौली में आयोजित होने वाले अभियान के शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का शुभारंभ सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके। इसके बाद कलेक्टर ने स्थानीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत सिधौली से शुरू होने वाला यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, विकास कार्यों की समीक्षा करने, जनसंवाद स्थापित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
    1
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
शिविर स्थल, विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
डिंडौरी, 07 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल शुक्रवार को विकासखंड अमरपुर पहुंचा, जहां ग्राम सिधौली में आयोजित होने वाले अभियान के शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का शुभारंभ सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके।
इसके बाद कलेक्टर ने स्थानीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत सिधौली से शुरू होने वाला यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, विकास कार्यों की समीक्षा करने, जनसंवाद स्थापित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जबलपुर। में अधारताल शमशान का विकास करने महापौर को ज्ञापन सौंपा अधारताल शमशान का विकास करने महापौर को ज्ञापन अप नगर अधारताल के लाखों नागरिकों की आबादी के बीच में यही एक कटरा आधार ताल शमशान है यहां पर क्षेत्र के नागरिक अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं क्योंकि यह शमशान लंबे समय से विकास कार्यों से वंचित है आज जबलपुर नगर निगम महापौर को उनके निवास स्थान में मुलाकात करके अधारताल श्मशान भूमि विकास समिति अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता चमन पासी के नेतृत्व में पूरनलाल कोरी डॉ एस आर रामगिरी भोला विश्वकर्मा संतोष लोधी उमेश श्रीवास्तव बंटी रैकवार आदि ने ज्ञापन पत्र सोफा महापौर माननीय जगत बहादुर सिंह अनु जी को सोफे गए ज्ञापन में मांग की है कि अधारताल श्मशान में शोक सभा भवन बनाया जाए ताकि बरसात में पानी से गर्मी में धूप से नागरिक बच सके तथा शोक सभा भी वहां हो सके शमशान आने जाने सड़क सीसी रोड बनाया जाए क्योंकि वर्तमान समय में सड़क दलदल में हो गई है जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है शमशान में पानी के लिए ट्यूबवेल का खनन कराया जाए आदि मांगों का ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है माननीय महापौर महोदय जी को पूर्व में 20 अगस्त 2023 को भी ज्ञापन पत्र सोपा गया था लेकिन सोफे गए ज्ञापन के बाद 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई काम नहीं कराया गया जिसके कारण नागरिकों में आक्रोश का वातावरण बना हुआ है तथा महापौर महोदय को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि शीघ्र एक महीने के अंदर विकास कार्यों को स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य चालू नहीं किया जाता तो महापौर के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा
    3
    जबलपुर। में अधारताल शमशान का विकास करने महापौर को ज्ञापन सौंपा 
अधारताल शमशान का विकास करने महापौर को ज्ञापन अप नगर अधारताल के लाखों नागरिकों की आबादी के बीच में यही एक कटरा आधार ताल शमशान है यहां पर क्षेत्र के नागरिक अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं क्योंकि यह शमशान लंबे समय से विकास कार्यों से वंचित है आज जबलपुर नगर निगम महापौर को उनके निवास स्थान में मुलाकात करके अधारताल श्मशान भूमि विकास समिति अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता चमन पासी के नेतृत्व में पूरनलाल कोरी डॉ एस आर रामगिरी भोला विश्वकर्मा संतोष लोधी उमेश श्रीवास्तव बंटी रैकवार आदि ने ज्ञापन पत्र सोफा महापौर माननीय जगत बहादुर सिंह अनु जी को सोफे गए ज्ञापन में मांग की है कि अधारताल श्मशान में शोक सभा भवन बनाया जाए ताकि बरसात में पानी से गर्मी में धूप से नागरिक बच सके तथा शोक सभा भी वहां हो सके शमशान आने जाने सड़क सीसी रोड बनाया जाए क्योंकि वर्तमान समय में सड़क दलदल में हो गई है जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है शमशान में पानी के लिए ट्यूबवेल का खनन कराया जाए आदि मांगों का ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है माननीय महापौर महोदय जी को पूर्व में 20 अगस्त 2023 को भी ज्ञापन पत्र सोपा गया था लेकिन सोफे गए ज्ञापन के बाद 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई काम नहीं कराया गया जिसके कारण नागरिकों में आक्रोश का वातावरण बना हुआ है तथा महापौर महोदय को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि शीघ्र एक महीने के अंदर विकास कार्यों को स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य चालू नहीं किया जाता तो महापौर के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा
    user_Sarvesh Tiwari
    Sarvesh Tiwari
    Psychologist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ आज, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी अमरपुर के लिए रवाना मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ आज, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी अमरपुर के लिए रवाना सिधौली के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में होगा शुभारंभ, जनसंवाद, हितग्राही कार्यक्रम और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर रहेगा फोकस डिंडौरी, 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को जिले के विकासखंड अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर से कलेक्टर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल बस द्वारा रवाना हुआ। अभियान का शुभारंभ नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, सिधौली (मोहगांव), विकासखंड अमरपुर में किया जाएगा। कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों का आयोजन, जनसंवाद तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारी आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाना, विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करना तथा विभागीय सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
    2
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ आज, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी अमरपुर के लिए रवाना

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ आज, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी अमरपुर के लिए रवाना
सिधौली के नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में होगा शुभारंभ, जनसंवाद, हितग्राही कार्यक्रम और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर रहेगा फोकस
डिंडौरी, 07 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को जिले के विकासखंड अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर से कलेक्टर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल बस द्वारा रवाना हुआ। अभियान का शुभारंभ नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, सिधौली (मोहगांव), विकासखंड अमरपुर में किया जाएगा।
कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अभियान में शामिल हुए।
अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों का आयोजन, जनसंवाद तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारी आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाना, विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करना तथा विभागीय सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में फिर एक बार इंसानियत हुई शर्मसार, फिर एक दरिंदे ने लूटी 8 वर्षीय मासूम की आबरू, दुष्कर्म के बाद हत्या कर जंगल में फेंक मासूम का शव आरोपी अन्नू उर्फ़ अनिल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में फिर एक बार इंसानियत हुई शर्मसार, फिर एक दरिंदे ने लूटी 8 वर्षीय मासूम की आबरू,
दुष्कर्म के बाद हत्या कर जंगल में फेंक मासूम का शव 
आरोपी अन्नू उर्फ़ अनिल यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.