जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी प्रेसनोट *नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने जनपद में विकास व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा* - *निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण, आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* - *देवा सीएचसी, गौ संरक्षण केंद्र व नगर क्षेत्र का भी किया दौरा, व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर* बाराबंकी, 09 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक एवं जनपद बाराबंकी की नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थलों का एकदिवसीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। *निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण* निरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के पास बेगमगंज में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल से हुई। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन गैस की सुव्यवस्थित आपूर्ति के लिए पाइपलाइन व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही फायर सेफ्टी और जल निकासी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। *ऑक्सीजन प्लांट और मरीजों से किया संवाद* निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि इस प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से नए क्रिटिकल केयर अस्पताल तक ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति संभव न हो तो वहां नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी पर जोर* इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय कार्यालय परिसर में बने ट्रांजिट हॉस्टल तथा नवाबगंज विस्तारित क्षेत्र में निर्माणाधीन कल्याण मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कल्याण मंडप परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान नगर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। *गांधीनगर वार्ड में सुनीं स्थानीय समस्याएं* निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी शहर के गांधीनगर वार्ड भी पहुंचीं, जहां स्थानीय सभासद और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। वार्ड निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी लाली पति पप्पू ने नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। *गौ संरक्षण केंद्र और देवा सीएचसी का निरीक्षण* नोडल अधिकारी ने जहांगीराबाद स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र (निबलेट) का भी निरीक्षण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत पूजन कर गौवंश को गुड़-चना खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौमूत्र के संग्रहण व उसके उपयोग की व्यवस्था विकसित करने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने बरगद का पौधा भी रोपा। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुजीब पर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन व शिक्षण संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बच्चों से संवाद किया। यहां शिक्षकों से बातचीत के दौरान विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका सिंह और रूबी प्रभाकर ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय के पास स्थित फैक्ट्री से यहां का वातावरण दूषित है और सभी को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का निरीक्षण कर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें पोषणयुक्त भोजन, हरी सब्जियां और फल लेने की सलाह दी। उन्होंने एक्स-रे रूम, वीएनबीएसयू वार्ड और परिसर में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवा नगर पंचायत की पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया और खामियों पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। *उपस्थित अधिकारी* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सूदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सिरौलीगौसपुर श्री तेजस के, एसडीएम नवाबगंज श्री आनंद तिवारी, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सहित संबधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी प्रेसनोट *नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने जनपद में विकास व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा* - *निर्माणाधीन 50 सैया क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण, आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* - *देवा सीएचसी, गौ संरक्षण केंद्र व नगर क्षेत्र का भी किया दौरा, व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर* बाराबंकी, 09 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक एवं जनपद बाराबंकी की नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने
सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थलों का एकदिवसीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। *निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर अस्पताल का निरीक्षण* निरीक्षण की शुरुआत जिला अस्पताल के पास बेगमगंज में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर अस्पताल से हुई। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल
के सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन गैस की सुव्यवस्थित आपूर्ति के लिए पाइपलाइन व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही फायर सेफ्टी और जल निकासी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। *ऑक्सीजन प्लांट और मरीजों से किया संवाद* निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि इस प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से नए क्रिटिकल
केयर अस्पताल तक ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति संभव न हो तो वहां नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी पर जोर* इसके बाद नोडल अधिकारी ने राजकीय कार्यालय परिसर में बने ट्रांजिट हॉस्टल तथा नवाबगंज विस्तारित क्षेत्र में निर्माणाधीन कल्याण मंडप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते
हुए गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कल्याण मंडप परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान नगर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। *गांधीनगर वार्ड में सुनीं स्थानीय समस्याएं* निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी शहर के गांधीनगर वार्ड भी पहुंचीं, जहां स्थानीय सभासद और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। वार्ड निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी लाली पति पप्पू ने नाली, सड़क
और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। *गौ संरक्षण केंद्र और देवा सीएचसी का निरीक्षण* नोडल अधिकारी ने जहांगीराबाद स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र (निबलेट) का भी निरीक्षण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधिवत पूजन कर गौवंश को गुड़-चना खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौमूत्र के संग्रहण व उसके उपयोग की व्यवस्था विकसित करने तथा बीमार पशुओं
की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने बरगद का पौधा भी रोपा। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुजीब पर का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन व शिक्षण संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बच्चों से संवाद किया। यहां शिक्षकों से बातचीत के दौरान विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका सिंह और रूबी प्रभाकर ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालय के पास स्थित फैक्ट्री से
यहां का वातावरण दूषित है और सभी को तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा का निरीक्षण कर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें पोषणयुक्त भोजन, हरी सब्जियां और फल लेने की सलाह दी। उन्होंने एक्स-रे रूम, वीएनबीएसयू वार्ड और परिसर में बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निरीक्षण कर आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवा नगर पंचायत की पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया और खामियों पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। *उपस्थित अधिकारी* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सूदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सिरौलीगौसपुर श्री तेजस के, एसडीएम नवाबगंज श्री आनंद तिवारी, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सहित संबधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।1
- Post by Sarwan kumar1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु1
- हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction1
- निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1