logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अहिमाने विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से किया गया,, संवाद सुल्तानपुर जनपद के दुबेपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत अहिमाने विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से किया गया संवाद, जहां पर दर्जनों की संख्या में लोग बच्चों से संवाद के दौरान मौजूद रहे, यह कार्यक्रम भाजपा के महामंत्री अयोध्या वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारीयो के साथ किया गया

10 hrs ago
user_Ghanshyam Verma
Ghanshyam Verma
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

अहिमाने विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से किया गया,, संवाद सुल्तानपुर जनपद के दुबेपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत अहिमाने विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से किया गया संवाद, जहां पर दर्जनों की संख्या में लोग बच्चों से संवाद के दौरान मौजूद रहे, यह कार्यक्रम भाजपा के महामंत्री अयोध्या वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारीयो के साथ किया गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नशे से दूर रहने का दिया संदेश, युवाओं और लोगों को दिलाई शपथ सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार शाम को गोसाईगंज थाना में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय, आबकारी विभाग की टीम और गोसाईगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य और नशे के कारण होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इस दौरान मौजूद लोगों ने नशे से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका आबकारी और पुलिस टीम ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। साथ ही नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नशे के खिलाफ जागरूकता से ही स्वस्थ समाज की नींव मजबूत हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
    2
    नशे से दूर रहने का दिया संदेश, युवाओं और लोगों को दिलाई शपथ
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार शाम को गोसाईगंज थाना में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय, आबकारी विभाग की टीम और गोसाईगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य और नशे के कारण होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है।
इस दौरान मौजूद लोगों ने नशे से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका आबकारी और पुलिस टीम ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। साथ ही नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नशे के खिलाफ जागरूकता से ही स्वस्थ समाज की नींव मजबूत हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जयसिंहपुर तहसील में लेखपाल संघ ने मांगों को पूरा न करने को लेकर बस्ता किया जमा जयसिंहपुर तहसील लेखपाल संघ ने काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए चले आ रहे हैं, जहां पर सरकार द्वारा मांगों को लेकर न पूरा करने के दौरान एकजुट होकर संगठन के अध्यक्ष ने सभी के साथ मिलकर बस्ता जमा कर दिया, उन्होंने बताया कि जब तक हम सब की मांगे पूरी नहीं होगी ,तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा,, बाइट
    1
    जयसिंहपुर तहसील में लेखपाल संघ ने मांगों को पूरा न करने को लेकर बस्ता किया जमा 
जयसिंहपुर तहसील लेखपाल संघ ने काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए चले आ रहे हैं, जहां पर सरकार द्वारा मांगों को लेकर न पूरा करने के दौरान एकजुट होकर संगठन के अध्यक्ष ने सभी के साथ मिलकर बस्ता जमा कर दिया, उन्होंने बताया कि जब तक हम सब की मांगे पूरी नहीं होगी ,तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा,, बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रेम जाल में फंसा कर होटल बुलाने का आरोप ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा जबलपुर। पीड़ित की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को होटल से पकड़ा है। शिकायत के मुताबिक युवती पर आरोप है कि वह युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने के लिए बुलाती थी और बाद में कथित रूप से ब्लैकमेल करती थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और ब्लैकमेलिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
    1
    प्रेम जाल में फंसा कर होटल बुलाने का आरोप ब्लैकमेलिंग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
जबलपुर। पीड़ित की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को होटल से पकड़ा है। शिकायत के मुताबिक युवती पर आरोप है कि वह युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने के लिए बुलाती थी और बाद में कथित रूप से ब्लैकमेल करती थी।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और ब्लैकमेलिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुल्तानपुर जयसिंहपुर ब्लाक के परमानपुर गांव में सुअर का हमला हुआ 6 लोग घायल हो गये है बहुत दुख की बात है कि 1 लोगों की मौत हो गई ।
    1
    सुल्तानपुर जयसिंहपुर ब्लाक के परमानपुर गांव में सुअर का हमला  हुआ 6 लोग घायल हो गये है बहुत दुख की बात है कि 1 लोगों की मौत हो गई ।
    user_Ashvani pandey
    Ashvani pandey
    Farmer Jaisinghpur, Sultanpur•
    18 hrs ago
  • *एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार* सुल्तानपुर एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार। केसीसी लोन के नाम पर किसान से मैनेजर ने मांगे थे 30 हजार। सौदेबाजी के बाद 5 हजार में तय हुआ था लेनदेन। मैनेजर पर चपरासी के जरिए रिश्वत लेने का आरोप। एंटी करप्शन टीम दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी। दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बेलवारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला।
    4
    *एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर 
एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार।
केसीसी लोन के नाम पर किसान से मैनेजर ने मांगे थे 30 हजार।
सौदेबाजी के बाद 5 हजार में तय हुआ था लेनदेन।
मैनेजर पर चपरासी के जरिए रिश्वत लेने का आरोप।
एंटी करप्शन टीम दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी।
दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बेलवारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन* *धम्मौर, सुल्तानपुर | 21 सितंबर 2026* सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, धम्मौर, सुल्तानपुर में अखंड योगदान एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 129 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 115 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी। संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने अखंड योगदान एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
    3
    अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन*
*धम्मौर, सुल्तानपुर | 21 सितंबर 2026*
सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, धम्मौर, सुल्तानपुर में अखंड योगदान एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 129 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 115 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।
संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें
विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने अखंड योगदान एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा, डीएम ने किया निरीक्षण: सुल्तानपुर के दरियापुर लेबर अड्डे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, लगेंगे मेडिकल कैंप सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में रोज भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों को बड़ी राहत देने के मकसद से यह दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं को देखा। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का सीधा फायदा मिल सकेगा। लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी। इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य जगहों पर जमा होते थे। प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालन शुरू कर सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर लाने की पहल की है। डीएम ने मीडिया और मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए पूरी तरह लगा हुआ है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे की जो जमीन रेलवे फाटक तक खाली हुई है, उसे भी अपने कब्जे में लेने और आरक्षित करने का आदेश दिया है।
    1
    श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा, डीएम ने किया निरीक्षण: सुल्तानपुर के दरियापुर लेबर अड्डे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, लगेंगे मेडिकल कैंप
सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में रोज भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों को बड़ी राहत देने के मकसद से यह दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं को देखा।
डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का सीधा फायदा मिल सकेगा।
लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य जगहों पर जमा होते थे। प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालन शुरू कर सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर लाने की पहल की है।
डीएम ने मीडिया और मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए पूरी तरह लगा हुआ है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे की जो जमीन रेलवे फाटक तक खाली हुई है, उसे भी अपने कब्जे में लेने और आरक्षित करने का आदेश दिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बगिया चौराहे पर सघन चेकिंग, तीन वाहनों के ई-चालान,सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया चौराहे पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, नाबालिगों के वाहन चलाने और बाइक पर तीन सवारी मिलने पर पुलिस ने वाहनों को रोककर कागजात की जांच की। संदिग्ध नजर आ रहे वाहनों की भी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक और अन्य वाहनों को रोककर चालक के लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात की जांच की। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की डिग्गी खुलवाकर जांच की गई और वाहन सवारों से पूछताछ भी की गई। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान के चलते चौराहे से गुजर रहे वाहन चालकों में हलचल रही। कुछ बाइक सवार रास्ता बदलकर जाते भी दिखाई दिए। बगिया चौराहा चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने पुलिसकर्मियों पंकज, आलोक और आरती के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों का ई-चालान किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
    1
    बगिया चौराहे पर सघन चेकिंग, तीन वाहनों के ई-चालान,सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया चौराहे पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, नाबालिगों के वाहन चलाने और बाइक पर तीन सवारी मिलने पर पुलिस ने वाहनों को रोककर कागजात की जांच की। संदिग्ध नजर आ रहे वाहनों की भी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक और अन्य वाहनों को रोककर चालक के लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात की जांच की। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की डिग्गी खुलवाकर जांच की गई और वाहन सवारों से पूछताछ भी की गई। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान के चलते चौराहे से गुजर रहे वाहन चालकों में हलचल रही। कुछ बाइक सवार रास्ता बदलकर जाते भी दिखाई दिए।
बगिया चौराहा चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने पुलिसकर्मियों पंकज, आलोक और आरती के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों का ई-चालान किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.