किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ बहराइच। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवालें अन्यथा किसी भी सरकारी अनुदान का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बिना फार्मर रजिस्ट्री बनवाये गेहूँ क्रय केन्द्रों पर एमएसपी पर विक्रय नहीं कर पायेंगे। सीडीओ ने उपस्थित किसान बन्धुओं से अपेक्षा किया कि अपने आस-पास के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनसेवा केन्द्र, राजस्व लेखपाल एवं अपने-अपने ग्राम पंचायत/विकास खण्ड के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से तत्काल सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवालें अन्यथा खाद, बीज पेस्टीसाइड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि जल्द से जल्द अपनी तथा अपने आस-पास के किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री करवाने हेतु जागरुक करें। वर्तमान माह में फसल गेहूँ की कटाई युद्ध स्तर पर प्रारम्भ हो गयी है। गेहूँ मडाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। शीघ्र ही कृषकों को दैचा बीज की आपूर्ति की व्यवस्था जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर की जा रही है। बैठक में मौजूद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जनपद में कुल 134 क्रय केन्द्र बनाये गये है। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री बनवाये होंगे उन्हीं किसानों का गेहूँ क्रय किये जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डा० नन्दन सिंह ने वर्तमान में अपने खेतों से मृदा नमूना ग्रढीत करने के तरीके तथा मृदा कार्ड के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। विश्व हिन्दू परिषद बहराइच के गौ स्क्षा प्रमुख शशि भूषण लाल त्रिपाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती कर भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। लालता प्रसाद गुप्ता द्वारा अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 के द्वारा राजकीय नलकूप संख्या 23ई के विगत 3 वर्षों से संचालित न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र इसे विद्युत विभाग से मिलकर संचालित कराया जाये। इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, सीवीओ डा० राजेश उपाध्याय, भूमि संरक्षण अधिकारी डा० शौरभ वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम् अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार सरयू नहर खण्ड 5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ बहराइच। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवालें अन्यथा किसी भी सरकारी अनुदान का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बिना फार्मर रजिस्ट्री बनवाये गेहूँ क्रय केन्द्रों पर एमएसपी पर विक्रय नहीं कर पायेंगे। सीडीओ ने उपस्थित किसान बन्धुओं से अपेक्षा किया कि अपने आस-पास के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनसेवा केन्द्र, राजस्व लेखपाल एवं अपने-अपने ग्राम पंचायत/विकास खण्ड के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से तत्काल सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवालें अन्यथा खाद, बीज पेस्टीसाइड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। अपने नजदीकी जनसेवा
केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि जल्द से जल्द अपनी तथा अपने आस-पास के किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री करवाने हेतु जागरुक करें। वर्तमान माह में फसल गेहूँ की कटाई युद्ध स्तर पर प्रारम्भ हो गयी है। गेहूँ मडाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। शीघ्र ही कृषकों को दैचा बीज की आपूर्ति की व्यवस्था जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर की जा रही है। बैठक में मौजूद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जनपद में कुल 134 क्रय केन्द्र बनाये गये है। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री बनवाये होंगे उन्हीं किसानों का गेहूँ क्रय किये जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डा० नन्दन सिंह ने वर्तमान में अपने खेतों से मृदा नमूना ग्रढीत करने के तरीके तथा मृदा कार्ड के अनुसार
उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। विश्व हिन्दू परिषद बहराइच के गौ स्क्षा प्रमुख शशि भूषण लाल त्रिपाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती कर भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। लालता प्रसाद गुप्ता द्वारा अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 के द्वारा राजकीय नलकूप संख्या 23ई के विगत 3 वर्षों से संचालित न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र इसे विद्युत विभाग से मिलकर संचालित कराया जाये। इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, सीवीओ डा० राजेश उपाध्याय, भूमि संरक्षण अधिकारी डा० शौरभ वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम् अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार सरयू नहर खण्ड 5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
- Post by Ram Kumar1
- परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाने का प्रयास किया जाए और निश्चित रूप से बनाना चाहीई आईएसलिए सही ब्रहमानओं को आईएसमें सभी ब्रहमानओं को समन रूप से हिस्सा लेना चाहीई परशुराम जी हमारे राष्ट्र गौरव में गौरव है वाह हमारी सनातन के रखवाले रखवाले थे उन्हें हम कोर्ट प्रनाम करते हैं1
- कलेक्ट्रेट में छात्रों का प्रदर्शन, कुछ देर यातायात प्रभावित बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों से मुलाकात न होने पर छात्र सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों से बातचीत कर उनका ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई1
- बहराइच में भी दिखी पेट्रोल और डीजल की कमी पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते किसान और मोटरसाइकिल और चार पहिया चलाने वाले लोग हो रहे परेशान बहराइच में डीजल और पेट्रोल की कमी सामने दिखाई दे रही है|3
- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार | शादी ब्याह लगन बंपर ऑफर | सोने व चांदी की खरीद पर पाएं बेहतरीन गिफ्ट | हमारा पता:- गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच हमारे यहां शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों उपलब्ध हैं हॉलमार्क HUID प्रमाणित! एक बार सेवा का मौका जरूर दें! अभी कॉल व व्हाट्सएप कीजिए ⬇️ मोबाइल नंबर:- 9919221010 (हिकमत) owner #trending #bahraich #latestdesign #hallmarkedjewellery #gold1
- बड़े भाई नौसाद खान जानता की आवाज़ के लिये लड़ते दिखे । नौसाद खान संपादक : india tv 24 up1
- बहराइच जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, जिले में कुल 121 पेट्रोल पंप हैं जो सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कमी नहीं है।1
- ये सोनू के ऑटो पार्ट्स की दुकान जहां हर प्रकार की मोटर साइकिल की मर्ममत की जाति है यह बहुत ही मेहनती है आपके साथ एक दो लोगों को लगा कर पर लगाया रखा है यह काफी ईमानदार और मेहंदी है2