logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएच 39 पर बड़ा हादसा टला,बाइक के टक्कर से अनियंत्रित बाइक हाईवा से टकराई, चालक की सूझबूझ से बची तीन युवकों की जान ​दुद्धी (सोनभद्र)।​एनएच 39 दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर जाबर खजुरी पेट्रोल पंप के सामने आज सोमवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर के बाद बड़ा हादसा होते होते टल गया। पेट्रोल पंप से निकल रही प्लेटिना बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक हाईवा की तरफ गिर पड़े, लेकिन हाईवा चालक की सूझबूझ से तीनों की जान बच गई। ​​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक प्लेटिना बाइक सवार पेट्रोल भरवाकर जैसे ही मुख्य मार्ग एनएच 39 पर आया, उसने दुद्धी से खजुरी की ओर जा रही हीरो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही प्लेटिना चालक अपनी बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गया। ​टक्कर के कारण हीरो बाइक पर सवार तीनों युवक अनियंत्रित हो गए। उसी समय जयपुर से खड़कपुर (झारखंड) की ओर जा रहा एक हाईवा वहां से गुजर रहा था। खतरे को देखते ही तीनों युवकों ने तुरंत बाइक से छलांग लगा दी। हालांकि, अनियंत्रित बाइक हाईवा के अगले पहिए के नीचे आ गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि ​हादसे में खजुरी निवासी बिट्टू (19) पुत्र राजू के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक पर सवार उसके भाई और रिश्तेदार पूरी तरह सुरक्षित बताए गए है । ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेट्रोल पंप और मोड़ के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आए दिन यह स्थिति उत्पन्न होती है। स्थानीय लोगों ने घटना को पेट्रोल पंप के सामने वाहनों के अनियंत्रित रूप से खड़े होने से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि मोड़ पर और पेट्रोल पंप के सामने वाहन बेवजह खड़े होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से घटनास्थल पर अनुचित पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने और पेट्रोल पंप संचालक को भी रोकने के निर्देश देने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।

13 hrs ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

एनएच 39 पर बड़ा हादसा टला,बाइक के टक्कर से अनियंत्रित बाइक हाईवा से टकराई, चालक की सूझबूझ से बची तीन युवकों की जान ​दुद्धी (सोनभद्र)।​एनएच 39 दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर जाबर खजुरी पेट्रोल पंप के सामने आज सोमवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर के बाद बड़ा हादसा होते होते टल गया। पेट्रोल पंप से निकल रही प्लेटिना बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक हाईवा की तरफ गिर पड़े, लेकिन हाईवा चालक की सूझबूझ से तीनों की जान बच गई। ​​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक प्लेटिना बाइक सवार पेट्रोल भरवाकर जैसे ही मुख्य मार्ग एनएच 39 पर आया, उसने दुद्धी से खजुरी की ओर जा रही हीरो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही प्लेटिना चालक अपनी बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गया। ​टक्कर के कारण हीरो बाइक पर सवार तीनों युवक अनियंत्रित हो गए। उसी समय जयपुर से खड़कपुर (झारखंड) की ओर जा रहा एक हाईवा वहां से गुजर रहा था। खतरे को देखते ही तीनों युवकों ने तुरंत बाइक से छलांग लगा दी। हालांकि, अनियंत्रित बाइक हाईवा के अगले पहिए के नीचे आ गई, जिससे बाइक

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि ​हादसे में खजुरी निवासी बिट्टू (19) पुत्र राजू के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक पर सवार उसके भाई और रिश्तेदार पूरी तरह सुरक्षित बताए गए है । ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेट्रोल पंप और मोड़ के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आए दिन यह स्थिति उत्पन्न होती है। स्थानीय लोगों ने घटना को पेट्रोल पंप के सामने वाहनों के अनियंत्रित रूप से खड़े होने से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि मोड़ पर और पेट्रोल पंप के सामने वाहन बेवजह खड़े होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से घटनास्थल पर अनुचित पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने और पेट्रोल पंप संचालक को भी रोकने के निर्देश देने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चिनिया में आदिवासी दिवस पर निकली रैली, अधिकारों पर हुआ मंथन अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की चिनिया प्रखंड इकाई ने रविवार दोपहर 2:00 को कर्मस्थल चिरका में विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान मांदर-नगाड़े के साथ रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची और वापस कर्मस्थल में सभा में तब्दील हो गई। सभा में आदिवासी अधिकार, भाषा-संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने रंका अनुमंडल को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने और अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग दोहराई। मौके पर चैतू सिंह खरवार, कविता सिंह खरवार, रामविचार परहिया समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
    1
    चिनिया में आदिवासी दिवस पर निकली रैली, अधिकारों पर हुआ मंथन

अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की चिनिया प्रखंड इकाई ने रविवार दोपहर 2:00 को कर्मस्थल चिरका में विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान मांदर-नगाड़े के साथ रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची और वापस कर्मस्थल में सभा में तब्दील हो गई।
सभा में आदिवासी अधिकार, भाषा-संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने रंका अनुमंडल को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने और अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग दोहराई। मौके पर चैतू सिंह खरवार, कविता सिंह खरवार, रामविचार परहिया समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • डीलर की समस्या नहीं सुनते अधिकारी आम जनता डीलर को देती है गाली
    1
    डीलर की समस्या नहीं सुनते अधिकारी 
आम जनता डीलर को देती है गाली
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    6 hrs ago
  • झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और (JSSC) कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं छात्र नेता रेली में पहुचे टाईगर जयराम महतो l झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं का यह ताजा आंदोलन रांची में 29 जुलाई 2026 से शुरू हुआ है। इस आंदोलन के तहत छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना और भूख हड़ताल की गई है। आंदोलन से जुड़ी मुख्य बातें शुरुआत की तारीख: 29 जुलाई 2026 मुख्य स्थान: रांची, झारखंड (जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम) मुख्य वजह: सरकारी भर्ती परीक्षाओं (JPSC/JSSC) में कथित धांधली और अनियमितताएं प्रमुख गतिविधियां: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव मार्च किया जा रहा है l
    1
    झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और (JSSC) कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं छात्र नेता रेली में पहुचे टाईगर जयराम महतो l
झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं का यह ताजा आंदोलन रांची में 29 जुलाई 2026 से शुरू हुआ है। इस आंदोलन के तहत छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना और भूख हड़ताल की गई है। 
आंदोलन से जुड़ी मुख्य बातें
शुरुआत की तारीख: 29 जुलाई 2026
मुख्य स्थान: रांची, झारखंड (जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम)
मुख्य वजह: सरकारी भर्ती परीक्षाओं (JPSC/JSSC) में कथित धांधली और अनियमितताएं
प्रमुख गतिविधियां: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव मार्च किया जा रहा है l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गढ़वा के हाय रे जनप्रतिनिधि लोग शर्म करो जो बच्चों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हो गढ़वा के हाय रे जनप्रतिनिधि लोग शर्म करो जो बच्चों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हो
    1
    गढ़वा के हाय रे जनप्रतिनिधि लोग शर्म करो जो बच्चों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हो 
गढ़वा के हाय रे जनप्रतिनिधि लोग शर्म करो जो बच्चों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हो
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • छात्रों की समस्या पेपर लीक कैसे होगा समाधान आनंद मार्ग आचार्य का ब्यान
    1
    छात्रों की समस्या पेपर लीक कैसे होगा समाधान आनंद मार्ग आचार्य का ब्यान
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    6 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनभद्र तेलगुड़वा में भीषण सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर शिव मंगल की दर्दनाक मौत। दो अन्य किशोर मामूली घायल। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने बल्कर कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 📍तेलगुड़वा, चोपन | सोनभद्र #Sonbhadra #BreakingNews #RoadAccident
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनभद्र
तेलगुड़वा में भीषण सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर शिव मंगल की दर्दनाक मौत। दो अन्य किशोर मामूली घायल। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने बल्कर कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
📍तेलगुड़वा, चोपन | सोनभद्र
#Sonbhadra #BreakingNews #RoadAccident
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.