Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू और इमरजेंसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीईओ ने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिले और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, वार्डों व आईसीयू में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को दवाइयां, जांच और उपचार समय पर उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू और इमरजेंसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीईओ ने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिले और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, वार्डों व आईसीयू में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को दवाइयां, जांच और उपचार समय पर उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।1
- डिप्टी सीएम के भाई की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सियासी गलियारे में हड़कंप, रामपुरा नगर परिषद पर लगे गंभीर आरोप, मुद्दा जनहित का हैं या मामला हैं कुछ ओर? मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री के गृह नगर रामपुरा जिला नीमच में उनके बड़े भाई और समाजसेवी मुरली देवड़ा ने मंगलवार को रामपुरा स्थित डाक बंगले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद पर भ्रष्टाचार व धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों के बीच समाजसेवी देवड़ा का कहना है कि, बीते वर्ष प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामपुरा के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा की थी, जिसकी पहली किस्त के रूप में नगर परिषद को 75 लाख मिले थे। मुरली देवड़ा का दावा है कि, इस 75 लाख की राशि के उपयोग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितता की गई है। उप मुख्यमंत्री के अपने गृह नगर में उनके ही भाई द्वारा नगर परिषद की घेराबंदी करने से स्थानीय राजनीति और जनहित के मुद्दों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।1
- बढ़ती महंगाई पर मनासा मे निकाली कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी के खिलाफ आक्रोश रैली मनासा मे आज 27 अगस्त को निकाली बढ़ती कीमतों पर रैली जन आक्रोश रैली बढ़ती चीनी गैस पेट्रोल में एथेनॉल पर सरकार के खिलाफ अब जनता जाग चुकी है हवा बदल रही है1
- जावद के सांदीपनि स्कूल में बवाल: छात्रा को मैसेज मामले पर ABVP का प्रदर्शन, DEO का पुतला फूंका जावद। सांदीपनि स्कूल में छात्रा को शिक्षक द्वारा मैसेज किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रा के परिजनों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने **“स्कूल प्रशासन मुर्दाबाद”** के नारे लगाए तथा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा छात्रा को मैसेज किए जाने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी है। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिक्षक द्वारा छात्रा को आपत्तिजनक व्हाट्सऐप संदेश भेजे जाने की शिकायत को लेकर कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं।1
- मंदसौर -: बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस धुधड़का के द्वारा बड़वन फंटा पर एक नाटक के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया है मंदसौर -: बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस धुधड़का के द्वारा बड़वन फंटा पर एक नाटक के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया है1
- MP - बीपीएल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बालिका घायल हो गई। घटना माननीय विधायक जी ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल बालिका को पमनानी अस्पताल पहुँचाया। समय पर उपचार मिलने से बालिका की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बीपीएल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बालिका घायल हो गई। घटना माननीय विधायक जी ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल बालिका को पमनानी अस्पताल पहुँचाया। समय पर उपचार मिलने से बालिका की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।3
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल 😔😔 ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी इंसानियत की मिसाल चित्तौड़गढ़ में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कुछ देर रोका गया, पहले हिंदू महिला की अंतिम यात्रा को दिया रास्ता—जुलूस में शामिल लोगों ने शीश झुकाकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा निकलने के बाद फिर शुरू हुआ जुलूस; दिखा भाईचारे और सौहार्द का अनोखा नजारा1
- नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत नीमच जिले के ग्राम सुवाखेड़ा निवासी हरीश नायक ने जनसुनवाई में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की है। आवेदक का आरोप है कि लक्ष्मण नायक द्वारा मेन रोड से लगी सरकारी जमीन पर आरसीसी का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत ने पूर्व में नोटिस जारी कर निर्माण रुकवाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर काम शुरू कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने निर्माण रोकने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। हरीश नायक ने प्रशासन से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और संबंधित व्यक्ति पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।1