logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री आवास योजना में अजब गजब खेल सभासद एवं प्रतिनिधि पर बड़े आरोप हरदोई की शाहाबाद और पिहानी दोनों नगर पालिकाओ में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर वसूली का मामला सामने आया है। पिहानी के मोहल्ला भाटनटोला की एक पीड़िता ने सभासद प्रतिनिधि सेठ अरुण गुप्ता एवं शाहाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड बुद्धबाजार के सभासद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव द्वारा आवास योजना की पहली किस्त जारी होने के बाद 10 हजार रुपये की मांग किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने जब रुपये देने से इनकार किया तो सभासद प्रतिनिधि ने उसकी दूसरी किस्त रुकवा देने की धमकी दी है। योजना पर दलालों का कब्जा, लाभार्थी परेशान स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में दलालों का नेटवर्क सक्रिय है, जो गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहा है। बिना पैसे दिए योजना का लाभ मिलना मुश्किल बताया जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि पहले भी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रह चुके हैं और यह पूर्व में भी ऐसे ही कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं। इनका विवादों से पुराना नाता रहा है। इसके अलावाप्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में कथित तौर पर हिस्सा मांगने के आरोप भी लगे हैं।

1 day ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
1 day ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में अजब गजब खेल सभासद एवं प्रतिनिधि पर बड़े आरोप हरदोई की शाहाबाद और पिहानी दोनों नगर पालिकाओ में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर वसूली का मामला सामने आया है। पिहानी के मोहल्ला भाटनटोला की एक पीड़िता ने सभासद प्रतिनिधि सेठ अरुण गुप्ता एवं शाहाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड बुद्धबाजार के सभासद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव द्वारा आवास योजना की पहली किस्त जारी होने के बाद 10 हजार रुपये की मांग किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने जब रुपये देने से इनकार किया तो सभासद प्रतिनिधि ने उसकी दूसरी किस्त रुकवा देने की धमकी दी है। योजना पर दलालों का कब्जा, लाभार्थी परेशान स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में दलालों का नेटवर्क सक्रिय है, जो गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहा है। बिना पैसे दिए योजना का लाभ मिलना मुश्किल बताया जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि पहले भी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रह चुके हैं और यह पूर्व में भी ऐसे ही कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं। इनका विवादों से पुराना नाता रहा है। इसके अलावाप्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में कथित तौर पर हिस्सा मांगने के आरोप भी लगे हैं।

More news from Hardoi and nearby areas
  • हरदोई। जनपद के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत महडउरा गांव निवासी पीड़ित संजय पुत्र प्रहलाद ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर में कमरे में रखें तीन बक्सा उठाकर गांव के पड़ोस लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में उठाकर डाले। जिसमें रखा कीमती जेवरात लगभग कीमत चार से 5 लाख रुपए एवं अठारह हजार से 20000 नगद रखे हुए थे। जो कि गायब हैं और कपड़े बरामद मौके से हुए हैं। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर टूटे पड़े बक्से और ताले सहित कपड़ों को उठाकर उसके घर रखवा दिया हैं,
    1
    हरदोई। जनपद के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत महडउरा गांव निवासी पीड़ित संजय पुत्र प्रहलाद ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर में कमरे में रखें तीन बक्सा उठाकर गांव के पड़ोस लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में उठाकर डाले। जिसमें रखा कीमती जेवरात लगभग कीमत चार से 5 लाख रुपए एवं अठारह हजार से 20000 नगद रखे हुए थे। जो कि गायब हैं और कपड़े बरामद मौके से हुए हैं। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर टूटे पड़े बक्से और ताले सहित कपड़ों को उठाकर उसके घर रखवा दिया हैं,
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    44 min ago
  • Post by शुभम त्रिपाठी
    1
    Post by शुभम त्रिपाठी
    user_शुभम त्रिपाठी
    शुभम त्रिपाठी
    Yoga instructor शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • शाहजहांपुर में रील के जुनून में कानून धज्जियाँ उड़ाते, हूटर बजाते काफिले और सनरूफ से लटकते रीलबाज
    1
    शाहजहांपुर में रील के जुनून में  कानून धज्जियाँ उड़ाते, हूटर बजाते काफिले और सनरूफ से लटकते रीलबाज
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर: फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
    2
    शाहजहांपुर: फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर, 19 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यो एवं योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    1
    शाहजहांपुर, 19 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यो एवं योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपेक्षाकृत प्रगति धीमी पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। 
जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Jaisiram Jaisiram
    2
    Post by Jaisiram Jaisiram
    user_Jaisiram Jaisiram
    Jaisiram Jaisiram
    सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    2
    शाहजहाँपुर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.