logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लें : विधायक अभिषेक रंजन ।। भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन शामिल हुए तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बरोहिया, छरदौवारी, मिश्रौली, बाड़ीपट्टी, हरपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी जगह श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने का जो कार्य किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके विचारों—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करें। विधायक श्री रंजन ने सभी लोगों से सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
15 hrs ago

बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लें : विधायक अभिषेक रंजन ।। भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन शामिल हुए तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बरोहिया, छरदौवारी, मिश्रौली, बाड़ीपट्टी, हरपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी जगह श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने का जो कार्य किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके विचारों—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करें। विधायक श्री रंजन ने सभी लोगों से सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • **श्रद्धांजलि एवं गौरव गान: बाबा साहेब को किया गया नमन** **बलिया से नवीन सिंह की रिपोर्ट** डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बलिया में पंडित दीनदयाल चबूतरा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए स्वाभिमान और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं” का उनका संदेश आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधे हुए है। अनूप सिंह ने सामाजिक समरसता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना को दोहराते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय राय, राजीव मोहन चौधरी, सत्येंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संजय चौबे, अमित सिंह, पंकज राय, दिग्विजय सिंह, सोनू सिंह, अंकित ठाकुर, आयुष कुमार, अनिल भारती, अभिषेक यादव, माया शंकर राय, दिनेश राय, बब्लू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    **श्रद्धांजलि एवं गौरव गान: बाबा साहेब को किया गया नमन**
**बलिया से नवीन सिंह की रिपोर्ट**
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बलिया में पंडित दीनदयाल चबूतरा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए स्वाभिमान और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं” का उनका संदेश आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधे हुए है।
अनूप सिंह ने सामाजिक समरसता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना को दोहराते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संजय राय, राजीव मोहन चौधरी, सत्येंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संजय चौबे, अमित सिंह, पंकज राय, दिग्विजय सिंह, सोनू सिंह, अंकित ठाकुर, आयुष कुमार, अनिल भारती, अभिषेक यादव, माया शंकर राय, दिनेश राय, बब्लू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 min ago
  • बैरिया प्रखंड के ग्राम बेलबनवा में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नौतन विधानसभा के प्रतिनिधि सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, समानता और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी उनके विचारों को अपनाकर समाज में न्याय, समरसता और एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।
    1
    बैरिया प्रखंड के ग्राम बेलबनवा में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नौतन विधानसभा के प्रतिनिधि सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, समानता और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी उनके विचारों को अपनाकर समाज में न्याय, समरसता और एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
  • मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से तीन कांडों के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या संख्या 215/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त छट्ठू माझी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व. अकलू माझी साकिन जौकटिया।इनको शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 377/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता चूमन शर्मा साकिन मझौलिया । इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 523/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नासिर मिया उम्र करीब 31 वर्ष पिता जलील मियां साकिन पारसा डुमरिया । इन तीनों अभियुक्तों में मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    2
    मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से तीन कांडों के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या संख्या 215/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त छट्ठू माझी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व. अकलू माझी साकिन जौकटिया।इनको शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 377/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता चूमन शर्मा साकिन मझौलिया । इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 523/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नासिर मिया उम्र करीब 31 वर्ष पिता जलील मियां साकिन पारसा डुमरिया । इन तीनों अभियुक्तों में मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर बेतिया के समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को शत् शत् नमन किया।
    1
    भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर बेतिया के समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को शत् शत् नमन किया।
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • सुगौली में बंगरा ओवरब्रिज के समीप दो गुटों में हुई तीखी झड़प,एक युवक ने दूसरे पर तानी हथियार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दोनों को किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में
    1
    सुगौली में बंगरा ओवरब्रिज के समीप दो गुटों में हुई तीखी झड़प,एक युवक ने दूसरे पर तानी हथियार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दोनों को किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • मंगलवार की दोपहर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद जैसे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में हथुआ नगर के मछागर जगदीश गांव में भी देर शाम जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव में निर्भय पुरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक एकत्रित हुए और खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में देर तक आतिशबाजी होती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
    1
    मंगलवार की दोपहर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद जैसे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में हथुआ नगर के मछागर जगदीश गांव में भी देर शाम जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव में निर्भय पुरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक एकत्रित हुए और खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में देर तक आतिशबाजी होती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    6 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • **सुखपुरा (बलिया) में अंबेडकर जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई** सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। लोगों ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों और समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सेक्टर स्तर पर अंबेडकर जयंती मनाने के क्रम में किया गया। इसी कड़ी में ग्राम सभा सुखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी प्रभारी विनय गोंड ने संभाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि **डॉ. नंद लाल राम** रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष **श्याम बहादुर सिंह** उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष **रोहित कुमार सिंह** ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी अशोक यादव की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अब्रार अहमद, राजू, लाला राम, धनु राम, लक्ष्मण राम, राजेंद्र राम, वीरेंद्र राम, अर्जुन यादव, अजय, मानवेंद्र, कमलेश, शिव जी, राम जी, राजू राजभर, मनोज बिंद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। **बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह के साथ विप्लव सिंह की रिपोर्ट**
    1
    **सुखपुरा (बलिया) में अंबेडकर जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई**
सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
लोगों ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों और समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
यह आयोजन अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सेक्टर स्तर पर अंबेडकर जयंती मनाने के क्रम में किया गया। इसी कड़ी में ग्राम सभा सुखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी प्रभारी विनय गोंड ने संभाली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि **डॉ. नंद लाल राम** रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष **श्याम बहादुर सिंह** उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष **रोहित कुमार सिंह** ने किया।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी अशोक यादव की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अब्रार अहमद, राजू, लाला राम, धनु राम, लक्ष्मण राम, राजेंद्र राम, वीरेंद्र राम, अर्जुन यादव, अजय, मानवेंद्र, कमलेश, शिव जी, राम जी, राजू राजभर, मनोज बिंद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
**बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह के साथ विप्लव सिंह की रिपोर्ट**
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.