Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाली सिलेंडर खाली टंकी सोशल मीडिया पर हो रही है यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल दोस्तों इस वीडियो को पूरा देखना और बताओ कमेंट करके यह वीडियो कहां की है
Ak india bharat 5
खाली सिलेंडर खाली टंकी सोशल मीडिया पर हो रही है यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल दोस्तों इस वीडियो को पूरा देखना और बताओ कमेंट करके यह वीडियो कहां की है
- Shanawaj Khanआगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश👏1 hr ago
- Shanawaj Khanआगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश👌1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बोधित्व थीम पर सजेगी भीमनगरी* *बौद्ध रीति-रिवाजों से हुआ भीमनगरी का भूमि पूजन* आगरा। डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पंचकुइया शाहगंज के राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में सजने जा रही है। इस बार बोधित्व थीम पर भीमनगरी सजेगी। ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी समारोह आयोजन समिति ने भीमनगरी के लिए सोमवार को जीआईसी मैदान में बौद्ध रीति-रिवाजों से केंद्रीय भीमनगरी समिति के मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी और ऋषि कुमार के हाथों पुष्प अर्पित कर भूमि पूजन कराया। अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि आंबेडकर जयंती शोभायात्रा इस वर्ष 14 अप्रैल की शाम को शहर में निकलेगी और 15 से 17 अप्रैल तक शाहगंज के जीआईसी मैदान में भीमनगरी का महल सजेगा। बाबा साहेब के अनुयायियों में जोश की कोई कमी नहीं जीआईसी मैदान में ऐतिहासिक भीमनगरी सजेगी। महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भीम नगरी के महल को बनाने के लिए कलकत्ता से 80 से अधिक कारीगर आगरा पहुंचे है। महल 125 फीट ऊंचा और 300 फीट चौड़ा होगा। महल के आगे जमीन से छह फीट ऊंची, 200 फीट लंबी और 70 फीट चौड़ी स्टेज बनाई जाएगी। इसके आगे दो फव्वारे और सजावट के लिए पुष्प गमले लगाए जाएंगे। *प्रशासन के ढुलमूल रवैये की वजह से हुआ स्थान परिवर्तन* केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि कोठी मीना बाज़ार के हाईकोर्ट के मामले में प्रशासन ढुलमूल रवैये की वजह से भीम नगरी को स्थान परिवर्तन कर करना पड़ा। कोठी मीना बाज़ार पर निजी मेले को तत्काल प्रभाव से हटाने की माँग करते है। मेले को हटाने के लिए सोमवार को ज़िलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। ग्यासपुरा क्षेत्र में समय से गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्य होना आवश्यक है। इस अवसर पर संरक्षक प्रताप सिंह, रवि शंकर, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, सिंधी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, राहुल सागर, राजेंद्र पिप्पल, सुमित निगम, राजू वर्मा, योगेश सरन, राहुल चतुर्वेदी, मुकेश कर्दम, राजेंद्र कर्दम, ओपी सिंह, अरविंद टाइटलर, अवधेश, रोहित, बॉबी, नवल, अवतार, विमल, टीटू, सुधा, लता, पप्पू आदि मौजूद रहे। *ग्यासपुरा क्षेत्र में 5 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का हुआ शिलान्यास* क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने कहा कि भीमनगरी के ग्यासपुरा क्षेत्र में आगरा नगर निगम द्वारा स्वीकृत साढ़े पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। क्षेत्र के बारह मुहल्लों की सड़क व नाली के निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने को 50 लाख का प्रस्ताव है। परंतु अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे क्षेत्रीय जानता में बेहद रोष है।1
- आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र स्थित संजय प्लेस में देर रात एक कैफे में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान कैफे की 5वीं मंजिल पर पांच लोग फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फायर टीम ने सभी फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।1
- Post by Dharmendra Kumar4
- पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव झोरिया में रविवार शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां भांजे ने अपने ही मामा पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से मामा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव झोरिया निवासी रामकरन का अपने मामा रामकेश (उम्र करीब 35 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर रामकरन ने तमंचे से मामा रामकेश पर फायर कर दिया। गोली रामकेश के गर्दन के पास जा लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।4
- Post by BIRUBRND1
- Post by Syed Shakeel Journalist1
- Post by Syed Shakeel Journalist1
- जाट शब्द पर संग्राम: भगवंत नहीं कर पाए मूर्ति का अनावरण; हनुमान बेनीवाल बोले- सम्मान से समझौता नहीं #Meerut #JatParliament #MaharajaSurajmal #BhagwantMann #HanumanBeniwal #JatSamaj #BreakingNews #UPPolitics #SanjeevBalyan #MeerutNews #ViralPolitics #KisanMajdoor1
- Post by Rajib Paul choudhury1