*जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी* *अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश* *32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश* मीरजापुर 27 अगस्त 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। सी0 व डी0 श्रेणी वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया। समीक्षा के दौरान खनन में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं उनका तहसीलवार समीक्षा करें एवं प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास हेतु मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराते हुए वहां लाइटनिंग अरेस्टर लगवाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को एंटी भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी लम्बित आवेदनों में विशेष रुचि लेते हुए बनाना सुनिश्चित करें। निर्विवाद उत्तराधिकार में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2026 तक सभी लम्बित आवेदनों को समाप्त करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टाम्प, आबकारी, विद्युत, परिवहन सहित सभी विभागों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
*जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी* *अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश* *32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश* मीरजापुर 27 अगस्त 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। सी0 व डी0 श्रेणी वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत
2, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया। समीक्षा के दौरान खनन में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं उनका तहसीलवार समीक्षा करें एवं प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास हेतु मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को अपने स्तर से समीक्षा करने
का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराते हुए वहां लाइटनिंग अरेस्टर लगवाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को एंटी भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी लम्बित आवेदनों में विशेष रुचि लेते हुए बनाना सुनिश्चित करें। निर्विवाद उत्तराधिकार में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2026 तक सभी लम्बित आवेदनों को समाप्त करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टाम्प, आबकारी, विद्युत, परिवहन सहित सभी विभागों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक हलिया मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र में हलिया पुलिस द्वारा निरंतर चलाएं जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत गुरुवार को हलिया कस्बा में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूक किया गया।इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच / बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि कहीं भी अभी भी आपके साथ छेड़खानी अथवा अप्रिय घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराएं इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं उनका पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया इसके बाद महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें में 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 साइबर हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान टीम में मिशन शक्ति प्रभारी रमाशंकर कांस्टेबल राजेश मौर्य, महिला आरक्षी प्रगति उपाध्याय, सामिल रहे3
- धमौलहलिया मिर्जापुर 231211 harra Haliya Mirzapur up 231211 ग्राम धमोली पोस्ट मतवार थाना हलिया जिला मिर्जापुर धमोली की मौर्य बस्ती की जाने के लिए में रोड है जो एक कच्ची रास्ता है इसका यह वीडियो है लगभग1000 आबादी आज तक सड़क के नहीं बनी है बारिश में आने-जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है हंसराज कॉल के घर के पास से राम भजन मौर्य के तक1
- 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं। 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं।1
- सफाई कर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ,ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी *सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी* मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय में सफाईकर्मी बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासदगण एवं पालिका कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 24 से 29 अगस्त तक निकायों में ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि “नगर की स्वच्छता में हमारी सफाईकर्मी बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन मेहनत और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनके सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं।” नपाध्यक्ष ने नगर की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएं, ताकि प्रत्येक परिवार स्वच्छता का प्रहरी बने और मीरजापुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नपाध्यक्ष ने सफाईकर्मी बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन के दिन एक दिन के अवकाश की घोषणा को उपहार स्वरूप देने की बात भी कही। और सहयोग रूप में उनके स्थान पर पुरूष कर्मियों को एक दिवस कार्य करने हेतु कहा इस पहल से सफाईकर्मी बहनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी जी लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी बहनें उपस्थित रहीं।2
- मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।1
- ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम करछना। करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार हरिजन (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुटा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।1
- अमन और अकीदत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी घूरपुर, प्रयागराज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर घूरपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शान और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस घूरपुर रीवां रोड स्थित ईदगाह के समीप से शुरू हुआ। बोंगी ग्राम सभा के लोग भी अपने गांव से पहुंचकर जुलूस में शामिल हुए और सभी लोग एक साथ घूरपुर चौराहे की ओर रवाना हुए। जुलूस में बड़ी तादाद में बच्चे, बुजुर्ग और नवजवान शामिल रहे। लोग नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में मक्का-मदीना की खूबसूरत झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रास्ते में जगह-जगह सिन्नी, शरबत, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उलेमा-ए-कराम के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे अकीदत और अनुशासन के साथ शिरकत की। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया गया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। घूरपुर चौराहे पर जुलूस करीब 20 मिनट रुका। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद शोएब और मौलाना शमशीर जलाली ने तकरीर की। इसके बाद सलाम पढ़ा गया तथा देश में अमन-ओ-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर उलेमा-ए-कराम ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पूरी जिंदगी इंसानियत, मोहब्बत, रहम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देती है। ईद मिलादुन्नबी का मुबारक अवसर हमें उनकी सीरत पर अमल करने और समाज में शांति एवं भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देता है। जुलूस के समापन के दौरान नारे तकबीर, नारे रिसालत, सरकार की आमद मरहबा और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। पूरे जुलूस के दौरान घूरपुर थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रही और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस में मुख्य रूप से मो. जफर, रिजवान अहमद, जाबिर अली, कासिम अली, रफाकत अली, अच्छन अली, मुजीबुर्रहमान, मिन्हाजुद्दीन, सिरताज अहमद, अमजद अली, साहेब अली, जाहिद अली, मोहम्मद कमर, अंसार अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।4
- Post by Ravindra Kumar Dhamoli1