गाजियाबाद साहिबाबाद की टॉय फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पांडा बेबी प्रोडक्ट्स की टॉय फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे रहे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
गाजियाबाद साहिबाबाद की टॉय फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पांडा बेबी प्रोडक्ट्स की टॉय फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे रहे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
- गाजियाबाद ट्रोनिका सिटी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाल अपचारी, चोरी की दो बाइक बरामद गाजियाबाद :- ट्रोनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मौलतनगर चौकी क्षेत्र से करीब 16, 14 और 12 वर्ष उम्र के तीनों बाल अपचारियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, बरामद दोनों मोटरसाइकिलों की चोरी के संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि तीनों ने करीब छह दिन पहले थाना क्षेत्र से दोनों मोटरसाइकिल चोरी की थीं और उन्हें बेचने की फिराक में निकले थे। इसी दौरान पुलिस चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- नशे में लड़खड़ाई खाकी, सड़क पर गिरी वर्दी की ‘शराबी’ तस्वीरें हुई वायरल । वर्दी पर कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है, लेकिन गाजियाबाद में खाकी की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसने पुलिस महकमे को ही असहज कर दिया। मोदीनगर थाना क्षेत्र के हरमुखपुरी इलाके में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में सड़क पर लड़खड़ाता और बाइक संभालने की कोशिश करता नजर आया। कुछ ही देर में नशे में धुत पुलिसकर्मी बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। बताया गया कि पुलिसकर्मी इतनी अधिक नशे की हालत में था कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। वह बाइक चलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक संभाल नहीं सका और सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। वर्दी में पुलिसकर्मी की यह हालत इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे चौकी के पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी हुई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और नशे में धुत साथी को संभालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे अपने साथ ले जाया गया। सड़क पर नशे में झूमते पुलिसकर्मी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। जिस वर्दी के कंधों पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, उसी वर्दी में सड़क पर नशे की हालत में लड़खड़ाते पुलिसकर्मी का नजर आना लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है। पुलिसकर्मी की तैनाती कहां थी और उसके खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई की गई या नहीं, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- *रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, 1 गिरफ्तार* आज दिनांक 28-08-2026 को रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा सीकरी कल्छीना रोड पर रात्रि चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, किंतु मोटरसाइकिल डिसबैलेंस हो गई। पैदल भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। दूसरे साथी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. फारूख पुत्र (मेरठ निवासी) 2. आसिम पुत्र (मेरठ निवासी) फारूख के विरुद्ध पूर्व में 06 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। *पूछताछ का विवरण:* अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 21-08-2026 को थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक महिला से दो कान के कुंडल लूटे थे, जिसे छिपा दिया था। आज वही लूटे हुए कुंडल लेकर बेचने जा रहे थे। *बरामदगी:* - 01 अदद तमंचा 315 बोर - 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस - 02 अदद पीली धातु के कान के कुंडल (लूट से संबंधित) - 01 मोटरसाइकिल अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। *बाइट - श्री भाष्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, मोदीनगर*3
- पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी क़ो भारत रत्न क़ो लेकर संगोष्ठी सम्मान समारोह1
- Zinda jigar | Green Herbals Ayurvedic1
- आप MLA कुलदीप कुमार ने रेखा सरकार पर साधा निशान करंट लगने से हुई थी यूवक की मौत आप MLA कुलदीप कुमार ने रेखा सरकार पर साधा निशान करंट लगने से हुई थी यूवक की मौत1
- गाजियाबाद की हाईटेक पुलिस? नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गाजियाबाद :- एक पुलिसकर्मी का नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मोदीनगर के हरमुखपुरी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी इतनी नशे की हालत में नजर आ रहा है कि उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा। उसके पास एक बाइक भी खड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बाइक लेकर चलने की कोशिश में पुलिसकर्मी कई बार सड़क पर गिर भी गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, संबंधित पुलिसकर्मी गाजियाबाद में तैनात नहीं है, बल्कि किसी अन्य जनपद में तैनात बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पास की पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के नशे में होने और पूरे मामले की जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं1
- विश्व हिंदू परिषद जिम ट्रेनरों के वेरिफिकेशन और नशे वे नारी सुरक्षा सम्मान को लेकर चलाएगा मुहीम1
- Esse celular tem tudo! 😱 O Oukitel WP100 Titan é bruto de verdade: resistência militar, câmera térmica, bateria que pode durar até 6 meses e ainda vem com projetor. Aqui na Atacado Connect você encontra o Oukitel WP100 Titan com 1 ano de garantia, porque somos distribuidores oficiais da marca no Paraguai. Quer saber mais sobre esse monstro? Clica no link da bio. #oukitelwp100titan #oukitel #smartphone #celular #celulares | Atacado Connect1