होलिया में उड़े ला गुलाल… कुर्ता फाड़ होली का रंग चढ़ा चरम पर, चकिया के प्रोफेसर कॉलोनी में युवाओं का हुरदंग चकिया, पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर है, जहां होली का रंग अब अपने पूरे शबाब पर नजर आ रहा है। चकिया नगर के प्रोफेसर कॉलोनी में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। “होलिया में उड़े ला गुलाल…” और “कुर्ता फाड़ होली…” जैसे पारंपरिक और फिल्मी गीतों की धुन पर युवक मृदंग और ढोलक के साथ सड़कों पर निकल पड़े। हाथों में मृदंग लिए, चेहरे पर रंग-गुलाल लगाए, झूमते-गाते युवाओं की टोली ने पूरे इलाके को फागुनी रंग में रंग दिया। सड़कों पर घूम-घूमकर होली गीत गाते हुए युवकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। प्रोफेसर कॉलोनी का माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया। स्थानीय लोगों ने भी इस उत्साह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। होली के इस उल्लास के बीच प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है। फिलहाल, चकिया में होली का रंग और उमंग दोनों ही अपने चरम पर है। मोतिहारी से संवाददाता की रिपोर्ट।

- CNC DOOR DESIGN //Alam Furniture //Shaheen Chauk #viral #motivational #cncmachine #cncdesignsolution1
- Post by Talk On Chair1
- ईरान की फतह-2 मिसाइल इजरायल पर बरपा रही है कहर.. जानिए, फतह-2 की ताकत1
- सुगौली पुलिस ने मुसवा भेड़िहारी में शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाया छापेमारी अभियान। 60 देशी चुलाई शराब किया बरामद।1
- Post by MD sohail alam1
- Post by Munna raj Munna raj1
- उत्तरी इस्राइल पर मिसाइल हमले से ईरान का जवाब! ट्रम्प-नेतनयाहू सुप्रीम नेता को मार पायेंगे?1
- Post by Vikash Kumar Singh1
- Post by Vishwanath Sahni1