Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदू सम्मेलन को लेकर विशाल शोभा यात्रा का किया आयोजन बारां जिले के अंता में हिंदू सम्मेलन को लेकर कस्बे में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाग लिया वही शोभा यात्रा का कस्बे में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया । अजीतपुरा बालाजी की बगीची से निकाली गई इस भव्य कलश यात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ घुड़सवार शामिल थे वहीं शोभा यात्रा को लेकर कस्बे में स्वागत द्वार लगाकर कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया । इस सम्मेलन के माध्यम से संगठन,संस्कार सहित एकता का संदेश दिया गया । दूसरी ओर विशाल शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल इंतजाम किए गए ।
चंद्र प्रकाश गोचर
हिंदू सम्मेलन को लेकर विशाल शोभा यात्रा का किया आयोजन बारां जिले के अंता में हिंदू सम्मेलन को लेकर कस्बे में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाग लिया वही शोभा यात्रा का कस्बे में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया । अजीतपुरा बालाजी की बगीची से निकाली गई इस भव्य कलश यात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ घुड़सवार शामिल थे वहीं शोभा यात्रा को लेकर कस्बे में स्वागत द्वार लगाकर कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया । इस सम्मेलन के माध्यम से संगठन,संस्कार सहित एकता का संदेश दिया गया । दूसरी ओर विशाल शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल इंतजाम किए गए ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा में अवैध निर्माण पर निगम का सख्त एक्शन: 5 भवन मालिकों को नोटिस, अतिक्रमण हटने लगे कोटा के इंद्र विहार में हादसे के बाद नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की 5 इमारतों को असुरक्षित मानते हुए निगम ने भवन खाली करने और 2 दिन में अवैध निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। साथ ही शहरभर में बिना स्वीकृति तोड़फोड़ और बेसमेंट खुदाई का काम रुकवाया गया। इधर, अतिक्रमण हटाने की चेतावनी का असर दिखा और इंद्र विहार में कई दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। #kota #अतिक्रमण #rajasthannews1
- serving the nation through education:proud partnership of Indian army and Aakash #neet and jee preparation1
- कोटा। शहर के नयापुरा दोस्तपुरा क्षेत्र में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा समाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक तथा सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का मकसद सनात्मक संस्कृति, एकता और घर-परिवार से जुड़े मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। मुख्य अतिथियों ने भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर ज़ोर दिया। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समुदाय में जागरूकता बढ़ती है और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी तक परंपरागत मूल्यों का संदेश पहुंच सकेगा।1
- कोटा के लाडपुरा में स्थित छोगा जी की बावड़ी परिसर में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ1
- विदेशी धरती पर तिरंगे की धाक, 11वीं बार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा कोटा। स्पेन के एलिकेट शहर में 2 से 7 फरवरी के बीच आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। अरुंधती ने विदेशी धरती पर एक बार फिर भारत का तिरंगा बुलंद कर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया। 8वीं बार ओपनअंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और जूनियर यूथ विश्व 2021 चैंपियनशिप वर्ल्ड कप 2025 जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 2019 अरुंधती के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के साथ ही अरुंधती अब तक11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग की ताकत दुनिया के सामने साबित की है। दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों को दी करारी शिकस्त 70 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अरुंधती ने एक के बाद एक मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया— क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की बॉक्सर इसीना अजीजा को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में स्पेन की बॉक्सर मैटिनेज मास दुनिया को 5-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर तरन अनस्टेशिया को 5-0मात देकर चैंपियन बनीं। बधाइयों का लगा तांता अरुंधती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम सहित महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर कोटा, राजस्थान और पूरे देश का गौरव बढ़ाने की कामना की।1
- कोटा। शक्ति नगर, किशोरपुरा क्षेत्र रविवार को भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपराओं की अद्भुत छटा से सराबोर नजर आया जब हिंदू सम्मेलन के तहत विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं साधु-संतों की पावन उपस्थिति ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा को गरिमामय बनाया, जबकि युवाओं ने ध्वज और भगवा पताकाओं के साथ जोशपूर्ण सहभागिता निभाई। शोभायात्रा शक्ति नगर किशोरपुरा से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास स्थान के समीप से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने भारत माता, धर्म और संस्कृति के जयघोष लगाए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में सुसज्जित बग्गी पर विराजमान साधु-संतों की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रही, जिनके दर्शन के लिए लोग मार्ग के दोनों ओर खड़े नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कलश यात्रा आगामी हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई है। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा भावना का परिचय दिया। पूरे मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कलश यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें अधिकाधिक जनभागीदारी की अपील की गई है।1
- एक दिवसीय खेल महोत्सव और वार्षिकोत्सव संपन्न।। शाहाबाद ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछिया थाना में एक दिवसीय खेल महोत्सव व वार्षिक l समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि प्रारंभ में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार विशिष्ट अतिथि रहीमुद्दीन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अवार्ड राजेंद्र प्रसाद मीणा ने मां सरस्वती का पूजन किया उसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात संस्था की ओर से सम्माननीय अतिथियों भाजपा जिला अध्यक्ष सिकरवार वो रहीमुद्दीन एक चंद्रकेश सिंघल पीईईओ राजेंद्र मीणा सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक सुनील शर्मा कस्बाथाना सरपंच योगेश सहरिया सोहन चौरोटिया पत्रकार अमित मेहता आदर्श भार्गव गिर्राज कश्यप घनश्याम बाथम लालाराम कुशवाह भास्करम दुबे का साफा बंधन माल्यार्पण से स्वागत किया गया ! इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य नशा मुक्ति ड्रामा और राइट टू एजुकेशन के ऊपर एक ड्रामा प्रस्तुत किया गया संस्थाप्रधान जैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्व एक दिवसीय खेल महोत्सव में बालिका वर्ग में कछियाथाना की सीनियर टीम ने कछियाथाना की जूनियर टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में जूनियर टीम ने सीनियर टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया इसके अलावा वर्ष भर की गतिविधियों में प्रत्येक कक्षा की सर्वाधिक उपस्थिति स्वच्छता अनुशासन और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों का प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया प्रशस्ति पत्र देकर बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक दयालुराम सहरिया अध्यापिका मंजू चौधरी और कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच ने सम्मानित किया । तत्पश्चात आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाली बालिकाओं को पीएमश्री योजना अंतर्गत विद्यालय की ओर से ट्रैकसूट जिलाध्यक्ष सिकरवार सहित सभी अतिथियों ने वितरित किए तत्पश्चात बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग गीतों पर पिरामिड बनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । मुख्य अतिथि नरेश सिंह सिकरवार व अन्य अतिथियों ने वार्षिकोत्सव सहित विद्यालय की अन्य गतिविधियों की भी सराहना की। संस्थाप्रधान जैन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने विद्यालय में नवीन रूप में सज्जित संविधान कक्ष का लोकार्पण किया। खेल महोत्सव व वार्षिकोत्सव में अध्यापक दयालुराम सहरिया वरिष्ठ प्रबोधक ललेंद्र सिंह चौहान राजकुमार वर्मा अध्यापक जुगल किशोर शर्मा हरिओम मीना शारीरिक शिक्षक रोहित शर्मा कामिनी खटीक प्रज्ञा दुबे मंजू चौधरी संगीत शिक्षक गगन शर्मा ढोलक मास्टर बृजेश बाथम तबला मास्टर नरेंद्र कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा एनटीटी टीचर राहुल मेहता उपचारात्मक शिक्षण की शिक्षिका प्रमिला भील नरेंद्र कुशवाह वामो कुशवाह मुन्नी बैरागी पिंकी बाथम दानो कुशवाह ने सहयोग किया । कार्यक्रम में ईश्वर लाल मेहता राजकुमार लोधी सहित अभिभावक भी मौजूद रहे । अंत में होली गीत के साथ वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न हुआ। तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यालय के गणित विज्ञान क्लब कक्ष का निरीक्षण किया फिर अतिथियों अभिभावकों शिक्षकों का प्रीति भोज हुआ।4
- zoology quiz session|neet zoology #aakash kota1
- इटावा कोटा, मजदूर फैडरेशन CWFI के तीन दिवसीय 11 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में कोटा सीटू निर्माण मजदूर यूनियन तहसील कमेटी इटावा पीपल्दा महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बतौर राज्य कमेटी सदस्य के रूप में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान से निर्माण मजदूर यूनियन सीटू 10 डेलिकेट कामरेड विजय सिंह तंवर, कामरेड हरेंद्र सिंह, कामरेड भगवान सिंह बगडिया, कामरेड शेरसिंह शाक्य, कामरेड ब्रजसुंदर जांगिड़, हरकेवलदीपसिंह, मगाराम प्रजापति, बाड़मेर अलवर से दो महिला डेलीकेट शामिल हुए। सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी ने देशभर से CWFI के 11 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल डेलिकेट साथियों का स्वागत किया। और सम्मेलन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए सभी को 11वे सम्मेलन के सफल होने की बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12फरवरी 2026को होने वाली मजदूरों की राष्ट्रीय हड़ताल में प्रदेश और देश का किसान मजदूरों के साथ हड़ताल में शामिल रहेगा। सम्मेलन का उद्घाटन आयोजक स्थल पर सीटू और सी डब्ल्यू एफ आई का झंडारोहण करके किया गया सीटू का झंडा राज्य महामंत्री कामरेड वी एस राणा और सी डब्ल्यू एफ आई का झंडारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड हेमलता ने किया इस दौरान CPIM केपोलित ब्यूरो सदस्य सीकर सांसद कामरेड अमराराम उपस्थित रहे। तीन दिन चले cwfi के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के 404डेलिकेट साथियों ने सीकर में भाग लिया। राष्ट्रीय फैडरेशन CWFI मजदूर संगठन के तीन सालों में मजदूरों के हित मे किए कार्यों पर विस्तार से मंथन किया गया और 8फरवरी 2026 को सम्मेलन के समापन से पहले नई राष्ट्रीय कमेटी का सर्वसहमति से चुनाव किया गया जिसमें CWFI के 11 राष्ट्रीय सम्मेलन में कामरेड एम . साईं बाबू अध्यक्ष, कामरेड मोहम्मद जोसेफ महासचिव, कामरेड वी सरकरिया कोषाध्यक्ष चुने गए 39सदस्यों की राष्ट्रीय कमेटी का सर्वसहमति से गठन किया गया। सफल राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए राजस्थान के निर्माण मजदूरों और सीकर सीटू जिला कमेटी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद।4