logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेंदा फूल की खेती से 2 लाख का शुद्ध लाभ : किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर गरियाबंद। पारंपरिक धान की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले छुरा विकासखण्ड के ग्राम कसेकेरा के किसान हेमचंद साहू ने आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने 0.48 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। हेमचंद साहू ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना सीखा। आधुनिक तकनीक अपनाने से उनका उत्पादन बढ़ा, लागत नियंत्रित रही और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। उनके द्वारा गेंदा फूल की बिक्री स्थानीय बाजार के साथ-साथ रायपुर में भी की गई, जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। साहू बताते हैं कि पहले धान की खेती से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था, लेकिन अब फूलों की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है। उनकी सफलता को देखकर आसपास के किसान भी गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कम भूमि में अधिक आय देने वाली फूलों की खेती किसानों के लिये लाभकारी विकल्प बन रही है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जल संरक्षण के साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो रही है। हेमचंद साहू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ,वैज्ञानिक खेती और समय पर तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

5 hrs ago
user_Www.Chirghar.com
Www.Chirghar.com
पत्रकार Bindranavagarh(Gariyaband), Chhattisgarh•
5 hrs ago
ced3f089-b1e6-4d8a-ad8a-88029a40d654

गेंदा फूल की खेती से 2 लाख का शुद्ध लाभ : किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर गरियाबंद। पारंपरिक धान की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले छुरा विकासखण्ड के ग्राम कसेकेरा के किसान हेमचंद साहू ने आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने 0.48 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक के साथ गेंदा फूल की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। हेमचंद साहू ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करना सीखा। आधुनिक तकनीक अपनाने से उनका उत्पादन बढ़ा, लागत नियंत्रित रही और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। उनके द्वारा गेंदा फूल की बिक्री स्थानीय बाजार के साथ-साथ रायपुर में भी की गई, जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। साहू बताते हैं कि पहले धान की खेती से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था, लेकिन अब फूलों की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है। उनकी सफलता को देखकर आसपास के किसान भी गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कम भूमि में अधिक आय देने वाली फूलों की खेती किसानों के लिये लाभकारी विकल्प बन रही है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जल संरक्षण के साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो रही है। हेमचंद साहू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ,वैज्ञानिक खेती और समय पर तकनीकी मार्गदर्शन किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    2
    एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
खरोरा।
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है।
चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है।
चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • लगातार बारिश से कोण्डागांव में बिगड़े हालात, नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने संभाली कमान, राहत बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट कोण्डागांव जिले में पिछले तीन दिनो ं से हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं, कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ है। बम्हनी बयानार मार्ग पर चमई गांव के पास सड़क कट जान े से यातायात बंद हो गया है, वहीं मुंगवाल केजंग-आदमार-मर्दापाल मार्ग की पुलिया भी तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हुई है।
    1
    लगातार बारिश से कोण्डागांव में बिगड़े हालात, नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने संभाली कमान, राहत बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट
कोण्डागांव जिले में पिछले तीन दिनो ं से हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं, कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ है। बम्हनी बयानार मार्ग पर चमई गांव के पास सड़क कट जान े से यातायात बंद हो गया है, वहीं मुंगवाल केजंग-आदमार-मर्दापाल मार्ग की पुलिया भी तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हुई है।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    46 min ago
  • *खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर हुए निलंबित* *स्थान :- भानुप्रतापपुर* सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छ.ग. में भर्ती प्रसूता के ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने व डॉक्टर के आज नहीं आ पाऊंगा जिससे दो दिन से तड़पने के बाद प्रसूता के साथ नवजात की मौत के बाद राज्य शासन ने डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छ.ग. को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। गया है ।निलंबन अवधि में डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी का मुख्यालय – संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, रायपुर संभाग रायपुर निर्धारित किया गया है तथा वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।निलंबन अवधि में डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा को मूलभूत नियम-53 के तहत् जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी। भानुप्रतापपुर में कुछ माह पूर्व प्रसव के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत के चर्चित मामले में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ को निलंबित कर रायपुर में अटैच कर दिया है गौरतलब है कि इस मामले में जांच के दौरान सबसे पहले गौतम अस्पताल के प्रसूति वार्ड और सोनोग्राफी केंद्र को सील किया गया था। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में संबंधित नर्सों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया और अब बीएमओ पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। हालांकि, कार्रवाई अलग-अलग चरणों में होने से इसकी समय-सीमा और प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं।
    1
    *खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर  हुए निलंबित*
*स्थान :- भानुप्रतापपुर*
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छ.ग. में भर्ती प्रसूता के ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने व डॉक्टर के आज नहीं आ पाऊंगा जिससे दो दिन से तड़पने के बाद प्रसूता के साथ नवजात की मौत के बाद राज्य शासन ने डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छ.ग. को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। गया है ।निलंबन अवधि में डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी का मुख्यालय – संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, रायपुर संभाग रायपुर निर्धारित किया गया है तथा वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।निलंबन अवधि में डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा को मूलभूत नियम-53 के तहत् जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी।
भानुप्रतापपुर में कुछ माह पूर्व प्रसव के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत के चर्चित मामले में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ को निलंबित कर रायपुर में अटैच कर दिया है
गौरतलब है कि इस मामले में जांच के दौरान सबसे पहले गौतम अस्पताल के प्रसूति वार्ड और सोनोग्राफी केंद्र को सील किया गया था। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में संबंधित नर्सों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया और अब बीएमओ पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। हालांकि, कार्रवाई अलग-अलग चरणों में होने से इसकी समय-सीमा और प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं।
    user_रोशन मिश्र
    रोशन मिश्र
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोंडागांव: "बाढ़ और आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों की समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जलमग्न पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग, गांवों में मुनादी, मेडिकल टीमों को अलर्ट रखने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    कोंडागांव: "बाढ़ और आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों की समीक्षा"
लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जलमग्न पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग, गांवों में मुनादी, मेडिकल टीमों को अलर्ट रखने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, बिजली दरें घटाने व 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के विरोध में शनिवार से चरणबद ्ध आंदोलन की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग की।
    1
    महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, बिजली दरें घटाने व 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की मांग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के विरोध में शनिवार से चरणबद ्ध आंदोलन की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग की।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी काशांति पूर्वक आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है ,किसी का भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से निकालने को कहा है अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    3
    क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी  काशांति पूर्वक   आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला 
तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख  रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और  ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार  बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों  और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की  गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी  मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की  की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है  ,किसी का  भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज  नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है   क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से  निकालने को कहा है 
अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन  के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी  के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा  मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद ▪️ *फरीद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।* ▪️ *पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए कई दिनों से वाहन बैटरी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया तथा पूर्व से भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होना पाया गया।* ▪️ *थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं का खुलासा कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की गई।* संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी कलीम खान द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने ऑटो क्रमांक CG-07-T-2874 को प्रतिदिन रात्रि में अपने घर के बाहर फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, सुपेला में खड़ा करता है। दिनांक 30.07.2026 की सुबह वाहन की सफाई करते समय ऑटो की बैटरी गायब मिली। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात्रि लगभग 02:50 बजे ऑटो की बैटरी निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही इमरान कुरैशी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने फरीद नगर एवं आसपास क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां बरामद कर जप्त की गईं। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी रात्रि के समय घरों के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों की रेकी कर सुनसान समय का फायदा उठाते हुए बैटरियां निकालकर चोरी करता था तथा नशे की लत पूरी करने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना स्थल : फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. इमरान कुरैशी, उम्र 29 वर्ष, मूल निवासी गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वर्तमान निवासी दुर्गापारा, सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : 1. विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी वाहन बैटरियां। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, गंभीर जाट एवं किशोर भगत की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    1
    घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद
घर के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 नग बैटरियां बरामद
▪️ *फरीद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*
▪️ *पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए कई दिनों से वाहन बैटरी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया तथा पूर्व से भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होना पाया गया।*
▪️ *थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं का खुलासा कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की गई।*
संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी कलीम खान द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने ऑटो क्रमांक CG-07-T-2874 को प्रतिदिन रात्रि में अपने घर के बाहर फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, सुपेला में खड़ा करता है। दिनांक 30.07.2026 की सुबह वाहन की सफाई करते समय ऑटो की बैटरी गायब मिली। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात्रि लगभग 02:50 बजे ऑटो की बैटरी निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही इमरान कुरैशी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने फरीद नगर एवं आसपास क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां बरामद कर जप्त की गईं। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी रात्रि के समय घरों के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों की रेकी कर सुनसान समय का फायदा उठाते हुए बैटरियां निकालकर चोरी करता था तथा नशे की लत पूरी करने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
घटना स्थल :
फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. इमरान कुरैशी, उम्र 29 वर्ष, मूल निवासी गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, वर्तमान निवासी दुर्गापारा, सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी वाहन बैटरियां।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, गंभीर जाट एवं किशोर भगत की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.