Shuru
Apke Nagar Ki App…
देर रात लगी भीषण आग, पुआल के मचान और घर जलकर खाक – लाखों का नुकसान चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कांटी में बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में प्रदीप यादव (पिता – गिरधारी यादव) के पुआल के दो मचान और एक घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की तीन साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
खबर आप तक
देर रात लगी भीषण आग, पुआल के मचान और घर जलकर खाक – लाखों का नुकसान चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कांटी में बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में प्रदीप यादव (पिता – गिरधारी यादव) के पुआल के दो मचान और एक घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की तीन साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
More news from Hazaribagh and nearby areas
- *सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे उकरीद गांव, नवनिर्मित राधा- कृष्ण मंदिर का किया निरीक्षण* *मंदिर जीर्णोद्धार सह महायज्ञ से पहले सांसद ने ग्रामीणों संग किया संवाद, सनातनी एकजुटता का किया आवाह्न* *जातिगत भेदभाव से उठे ऊपर, एकसूत्र में पिरोकर ही समाज में हो सकेंगे मजबूत: मनीष जायसवाल* *दुलमी/रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम उकरीद में आगामी 18 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के ठीक पहले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गाँव का दौरा किया। ग्रामीणों ने अपने सांसद मनीष जायसवाल स्वागत अत्यंत उल्लास और गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर जबरदस्त किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने नवनिर्मित मंदिर और यज्ञ मंडप का निरीक्षण किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ गहन विचार-विमर्श किया एवं कई यथोचित राय भी दिया । संवाद के क्रम में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ गाँव की सड़कों, नालियों और सिंचाई सुविधाओं की बहाली की मांग रखी। इन विषयों पर सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत को लगभग 52 लाख रुपए आवंटित किए हैं, जिससे स्थानीय स्तर की छोटी विकास योजनाएं सुगमता से पूर्ण की जा सकती हैं। बड़ी परियोजनाओं के लिए उन्होंने ग्रामीणों से औपचारिक आवेदन देने का आग्रह किया ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके, साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण में निजी तौर पर भी सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हमारी सनातन संस्कृति पर चौतरफा प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने समाज को आगाह किया कि जात-पात के नाम पर विभाजन और धर्म परिवर्तन जैसी कुत्सित कोशिशों के माध्यम से सनातन को कमजोर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने पुरजोर अपील की कि ऐसे समय में समस्त समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधना होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज की एकजुटता ही सबसे प्रभावी कवच है और उकरीद का यह महायज्ञ इसी एकता और आस्था का प्रतीक बनना चाहिए । मौके पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दुलमी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश साव, भाजपा विजय जायसवाल, रामगढ़ कैंट में सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, पूर्व मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र महतो, सोसो मुखिया मुखिया उर्मिला देवी, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, हरेंद्र करमाली, अरविंद जायसवाल, कुंदन ठाकुर, उकरीद यज्ञ समिति के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव रंजन कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन, समित सिंह, बजरंग सिंह, शिवनंदन सिंह,अभय सिंह, नितेश सिंह, ज्ञानी सिंह, रवींद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुधीर सिंह, शिव शंकर सिंह, सिकंदर सिंह, विनय सिंह, उमेश सिंह, हरिनंदन सिंह, लखींद्र सिंह, रामदुलार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, गोपाल, बरझन महतो, प्रेमनाथ महतो, नागेंद्र महतो, आशीष कुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, रोशन कुमार, रंजन कुमार, समित कुमार, शशि भूषण सिंह, अजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आदर्श कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह, बनवारी कुमार महतो, अनूप कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय महिला पुरुष मौजूद रहें ।4
- बचा हुआ खाना बर्बाद करने के बजाय भूखों को खिलाया, इस होटल की दरियादिली देख खुश हुए लोग !1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Om Singh1
- Post by Update news 241
- Post by News fatafat 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- 12 अप्रैल 2026 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! चौपारण (झारखंड) की धरती से आपको जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आपका आने वाला वर्ष स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और अपार सफलताओं से भरा हो। 🎂 जन्मदिन की शुभकामनाएँ: 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई! (Dailyhunt)1