logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_पवन कुमार पवन सोनवानी
पवन कुमार पवन सोनवानी
Gobra Navapara, Raipur•
1 day ago

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • बेमेतरा 24 फरवरी 2026/- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारियों की समय सीमा ली। बैठक में प्रशासनिक कसावट लाने को लेकर एक अहम संकेत देखने को मिला। कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की अपेक्षित प्रगति निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपेक्षित प्रगति में कमी लक्ष्य का सीधा असर आम जनता तक पहुँचने वाले लाभों पर पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति अधिकारियों को जवाबदेही के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने निर्देशित की।
    1
    बेमेतरा 24 फरवरी 2026/- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारियों की समय सीमा ली। बैठक में प्रशासनिक कसावट लाने को लेकर एक अहम संकेत देखने को मिला। कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की अपेक्षित प्रगति निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपेक्षित प्रगति में कमी लक्ष्य का सीधा असर आम जनता तक पहुँचने वाले लाभों पर पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति अधिकारियों को जवाबदेही के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने निर्देशित की।
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • केन बेतवा परियोजना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी अमित भटनागर/
    1
    केन बेतवा परियोजना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले समाजसेवी अमित भटनागर/
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने राज्य बजट को आमजन से कटा हुआ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं हैं। गौठान योजना बंद करने और रोजगार सृजन की स्पष्ट योजना न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बजट को असंतुलित और जनहित से दूर बताया।
    1
    24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि 
खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने राज्य बजट को आमजन से कटा हुआ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं हैं। गौठान योजना बंद करने और रोजगार सृजन की स्पष्ट योजना न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बजट को असंतुलित और जनहित से दूर बताया।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • डोंगरगढ़ में पति ने दोस्त संग की पत्नी की हत्या | 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा*
    2
    डोंगरगढ़ में पति ने दोस्त संग की पत्नी की हत्या | 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा*
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • रायपुर के भाटा गांव स्थित उर्मिला मेमोरियल अस्पताल में एक मरीज की संदिंग्ध मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और लाखों रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा घटना ने शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं मृतक की पहचान रामचरण वर्मा के रूप में है जो पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजनों का दावा है कि रामचरण खुद बाइक चलाकर अस्पताल गए हुए थे लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज या वसूली 25 लाख से ज्यादा वसूली किया परिवार का आरोप है कि शुरुआत में इलाज का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपया बताया गया था लेकिन बाद में बिल तेजी से बढ़ता गया परिजनों के अनुसार अस्पताल में लगभग 17 लख रुपए नगद और ₹3लाख रुपए आयुष्मान कार्ड से और करीब 5 लाख रुपए अन्य में वसूली कुल मिलाकर 25 लख रुपए से अधिक की रकम ली गई फिर भी मरीज को नहीं बचा सका परिवार का कहना है कि उन्होंने लगातार पैसा जमा करने का दावा बनाया जाता रहा और इलाज की सही स्थिति से भी अवगत नहीं कराया गया उनका आरोप है कि गंभीर स्थिति की जानकारी समय पर नहीं दी गई। बिना सूचना जिला अस्पताल भेजने का आरोप मामले में तब और पकड़ लिया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत के बाद उन्हें बिना सूचना दिए शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया परिवार का कहना है कि उन्हें अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया और प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई की।
    1
    रायपुर के भाटा गांव स्थित उर्मिला मेमोरियल अस्पताल में एक मरीज की संदिंग्ध मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही  और लाखों रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा घटना ने शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं मृतक की पहचान रामचरण वर्मा के रूप में है जो पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजनों का दावा है कि रामचरण खुद बाइक चलाकर अस्पताल गए हुए थे लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज या वसूली 25 लाख से ज्यादा वसूली किया परिवार का आरोप है कि शुरुआत में इलाज का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपया बताया गया था लेकिन बाद में बिल तेजी से बढ़ता गया परिजनों के अनुसार अस्पताल में लगभग  17 लख रुपए नगद और ₹3लाख रुपए आयुष्मान कार्ड से और करीब 5 लाख रुपए अन्य  में वसूली कुल मिलाकर 25 लख रुपए से अधिक की रकम ली गई फिर भी मरीज को नहीं बचा सका परिवार का कहना है कि उन्होंने लगातार पैसा जमा करने का दावा बनाया जाता रहा और इलाज की सही स्थिति से भी अवगत नहीं कराया गया उनका आरोप है कि गंभीर स्थिति की जानकारी समय पर नहीं दी गई।
बिना सूचना जिला अस्पताल भेजने का आरोप
मामले में तब और पकड़ लिया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत के बाद उन्हें बिना सूचना दिए शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया परिवार का कहना है कि उन्हें अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया और प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई की।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना राधे राधे बोलना पड़ेगा जागो भारती नहीं तो विदा तय है जागो सनातनी समाज विलुप्त होने कगार पर है
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना राधे राधे बोलना पड़ेगा जागो भारती नहीं तो विदा तय है जागो सनातनी समाज विलुप्त होने कगार पर है
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • 24 फरवरी मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरदाकला निवासी कमल महिलकर अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर कवल महिलकर पिता भुनेसर महिलकर (55 वर्ष), निवासी ग्राम भरदाकला, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा “बाम्बे टू गोवा प्लेन” अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5.760 लीटर, जिसकी कीमत 3 हजार 8 सौ 40 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला केसीजी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    1
    24 फरवरी मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरदाकला निवासी कमल महिलकर अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर कवल महिलकर पिता भुनेसर महिलकर (55 वर्ष), निवासी ग्राम भरदाकला, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा “बाम्बे टू गोवा प्लेन” अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5.760 लीटर, जिसकी कीमत 3 हजार 8 सौ 40 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला केसीजी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • *कोमल जंघेल का बयान: “मुझे फंसाने की राजनीतिक साजिश रची जा रही है”*
    1
    *कोमल जंघेल का बयान: “मुझे फंसाने की राजनीतिक साजिश रची जा रही है”*
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छ.ग बजट 2026-27 आत्मनिर्भर, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर एक नई उड़ान :पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इस बजट हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार आज मंगलवार की साम 4 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार आज मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री साय सरकार के नेतृत्त्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है। श्री कौशिक ने कहा कि SANKALP थीम पर आधारित यह बजट यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है, जिससे नीति का उद्देश्य परिणामों में बदल सके और विकास का प्रभाव हर नागरिक और हर क्षेत्र तक पहुचे। यह एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहाँ आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत सरंचना निर्माण और सांस्कृतिक पहंचान सभी एक साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ राज्य का यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा, हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है, यह बजट स्वागत योग्य है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया, जो पिछले साल से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जनता को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों को प्रदेश के शक्ति पीठो के दर्शन की भी व्यवस्था का प्रावधान रख गया है । प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोलने, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन बनाने, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान है, डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रो का उन्नयन शामिल है, नवीन CGIT रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, बिलासपुर में स्टेट कैसंर इंस्टीट्यूट, का प्रावधान रखा गया है। श्री कौशिक ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है जो समाज के सभी वर्ग, महिला, किसान, युवा, उद्यमी की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से विष्णु सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि सरकार की भागीदारी, संपत्ति और विकास की दृष्टि का पृष्ठ को दर्शाती है साय सरकार छत्तीसगढ मे आर्थिक विकास की गति को और अधिक तेजी पर जोर दे रही है।
    1
    छ.ग बजट 2026-27 आत्मनिर्भर, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर एक नई उड़ान :पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इस बजट  हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार
आज मंगलवार की साम 4 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार 
आज मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री साय सरकार के नेतृत्त्व में  प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है। श्री कौशिक ने कहा कि SANKALP थीम पर आधारित यह बजट यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं  है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है, जिससे नीति का उद्देश्य परिणामों में बदल सके और विकास का प्रभाव हर नागरिक और हर क्षेत्र तक पहुचे। यह एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहाँ आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत सरंचना निर्माण और सांस्कृतिक पहंचान सभी एक साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ राज्य का यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा, हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है, यह बजट स्वागत योग्य है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया, जो पिछले साल से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जनता को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों  को प्रदेश के शक्ति पीठो के दर्शन की भी व्यवस्था का प्रावधान रख गया है । प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोलने, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन बनाने, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान है, डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रो का उन्नयन शामिल है, नवीन CGIT रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, बिलासपुर में स्टेट कैसंर इंस्टीट्यूट, का प्रावधान रखा गया है।
श्री कौशिक ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है जो समाज के सभी वर्ग, महिला, किसान, युवा, उद्यमी की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से विष्णु सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि सरकार की भागीदारी, संपत्ति और विकास की दृष्टि का पृष्ठ को दर्शाती है साय सरकार छत्तीसगढ  मे आर्थिक विकास की गति को और अधिक तेजी पर जोर दे रही है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.