logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्राघाट पर नमामि गंगे युवा भारत,समस्त स्वयम् सेवी संगठन द्वारा भव्य गंगा आरती गंगा आरती एवं जनजागरूकता अभियान में उमड़ा श्रद्धा और सेवा का भाव शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में गंगा-गो-प्रकृति एवं स्वदेशी जनसंकल्प के तहत माह की प्रत्येक पूर्णमासी को गर्रा घाट पर गंगा एवं मां गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के उद्योगपति अशोक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री स्वाति सिंह ने किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आयोजकों ने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा आरती का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। इस अवसर पर अभिनव कश्यप,शिव नन्दन सागर,सुशील शर्मा,प्रमोद कश्यप,मदन लाल कश्यप, जगजीत शर्मा, शशी प्रभा, अनुराधा,सावित्री शर्मा,आदि ने उपस्थित नागरिकों सहित सभी ने गंगा एवं प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेते हुए संदेश दिया। गंगा आरती से जनजागरण तक, श्रद्धा से सेवा तक और सेवा से स्वावलंबन तक—आइए, हम सब मिलकर गंगा और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।

5 hrs ago
user_शिव नन्दन सागर
शिव नन्दन सागर
Singer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गर्राघाट पर नमामि गंगे युवा भारत,समस्त स्वयम् सेवी संगठन द्वारा भव्य गंगा आरती गंगा आरती एवं जनजागरूकता अभियान में उमड़ा श्रद्धा और सेवा का भाव शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में गंगा-गो-प्रकृति एवं स्वदेशी जनसंकल्प के तहत माह की प्रत्येक पूर्णमासी को गर्रा घाट पर गंगा एवं मां गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के उद्योगपति अशोक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री स्वाति सिंह ने किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आयोजकों ने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा आरती का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। इस अवसर पर अभिनव कश्यप,शिव नन्दन सागर,सुशील शर्मा,प्रमोद कश्यप,मदन लाल कश्यप, जगजीत शर्मा, शशी प्रभा, अनुराधा,सावित्री शर्मा,आदि ने उपस्थित नागरिकों सहित सभी ने गंगा एवं प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेते हुए संदेश दिया। गंगा आरती से जनजागरण तक, श्रद्धा से सेवा तक और सेवा से स्वावलंबन तक—आइए, हम सब मिलकर गंगा और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी" शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 

👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी"

शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    1
    श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • अद्वितीय समर्पण, कर्मठ और कर्तव्यपरायण है श्री मिश्र.. विनोद सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति दी गई विदाई उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में भावलखेड़ा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विकास खण्ड भावलखेड़ा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री विश्वकांत मिश्र जी की सेवानिवृत्ति पर 'सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    अद्वितीय समर्पण, कर्मठ और कर्तव्यपरायण है श्री मिश्र.. विनोद 
सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति दी  गई विदाई
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में भावलखेड़ा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विकास खण्ड भावलखेड़ा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री विश्वकांत मिश्र जी की सेवानिवृत्ति पर  'सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • kele ka phool khane se kaun si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo
    1
    kele ka phool khane se kaun si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*
    1
    *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है
विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया 
शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गौतम मौर्य का शव पोस्टमार्टम के बाद धरना स्थल पहुंचा, कांट थाने के सामने हाईवे.. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गौतम मौर्य का शव कांट थाने के सामने धरना स्थल पर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया गया। हजारों की संख्या में लोग धरने पर डटे हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार लोगों को समझाने में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और धरना-प्रदर्शन जारी है।
    1
    गौतम मौर्य का शव पोस्टमार्टम के बाद धरना स्थल पहुंचा, कांट थाने के सामने हाईवे..
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गौतम मौर्य का शव कांट थाने के सामने धरना स्थल पर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया गया। हजारों की संख्या में लोग धरने पर डटे हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार लोगों को समझाने में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और धरना-प्रदर्शन जारी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.