Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत में छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने और बार-बार हो रही नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक धरना दिया। इस धरने के समर्थन में सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन भूख हड़ताल के 20वें दिन प्रशासन ने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए सोनम वांगचुक को अचानक जबरन किडनैप कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में भारी गुस्सा फूट पड़ा और लोग दूर-दूर से जंतर-मंतर पर जुटने लगे। इसके बाद सरकार ने छात्रों और वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति पर बर्बरता से लाठियां बरसानी शुरू कर दीं और आंसू गैस के गोले फेंके। जनता पर सरकार का यह अत्याचार साफ तौर पर दिखाई देने लगा। इस क्रूर लाठीचार्ज में कुछ गुंडे भी शामिल थे, जिनकी सच्चाई अब सबके सामने आ गई है कि वे कौन थे और उन्हें किसने भेजा था।
सफाई सैनिक न्यूज़
भारत में छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने और बार-बार हो रही नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक धरना दिया। इस धरने के समर्थन में सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन भूख हड़ताल के 20वें दिन प्रशासन ने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए सोनम वांगचुक को अचानक जबरन किडनैप कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में भारी गुस्सा फूट पड़ा और लोग दूर-दूर से जंतर-मंतर पर जुटने लगे। इसके बाद सरकार ने छात्रों और वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति पर बर्बरता से लाठियां बरसानी शुरू कर दीं और आंसू गैस के गोले फेंके। जनता पर सरकार का यह अत्याचार साफ तौर पर दिखाई देने लगा। इस क्रूर लाठीचार्ज में कुछ गुंडे भी शामिल थे, जिनकी सच्चाई अब सबके सामने आ गई है कि वे कौन थे और उन्हें किसने भेजा था।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली की किराड़ी विधानसभा के वार्ड 41 (अमन विहार, कृष्णा प्रधान वाला रोड) में 10 अवैध अचार फैक्ट्रियों के कारण गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी सीधे नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे पूरे इलाके में भीषण और बर्दाश्त न होने वाली बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अचार नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है। नालियों में बहाए जा रहे इस जहरीले केमिकल के कारण आसपास के लोगों में अस्थमा, एलर्जी और गले में टॉन्सिल जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इस विकराल समस्या को लेकर हर जगह शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज लोग अब वीडियो शेयर कर सोए हुए प्रशासन की आंखें खोलने और कार्रवाई के लिए समर्थन जुटाने की मांग कर रहे हैं।4
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर भारी हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के चलते विधानसभा और लोक भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।1
- पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के पास सियासी हलचल बेहद तेज हो गई है और वहां मामला गंभीर रूप ले चुका है। राहुल गांधी की अगुवाई में जारी धरना-प्रदर्शन को अखिलेश यादव का समर्थन मिला है और वे खुद भी धरनास्थल पर पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद पीएम मोदी के आवास का घेराव और भी तेज हो गया है। पीएम आवास के बाहर विपक्षी नेताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। इस मौके पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता भी धरनास्थल पर मौजूद हैं।1
- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। देवेंद्र यादव का आरोप है कि कल संसद को बार-बार स्थगित किया गया और आज भी जब विपक्ष ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की, तो उसे सुनने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए और संसद के भीतर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। इसी वजह से आज जनता और विपक्ष को अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है।1
- दिल्ली पुलिस द्वारा नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास के पास से हिरासत में लिए जाने के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन हुआ। इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित जन भवन का घेराव किया और परिसर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। स्थिति को संभालने के लिए जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया।1
- यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कल जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज का एक वीडियो देखा,उसे जिसने देखा वो देखकर ही सन्न रह गया। इस वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि, एक लड़की जब लाठियों के डर से भाग रही है, तभी एक पुलिस वाला लड़की के पीछे डंडा घुसा रहा है। यह किस तरह का लाठी चार्ज है साहेब , लड़की के संवेदनशील अंग के पास डंडे का इस्तेमाल करना पड़ रहा है? अब समझ आया इस सरकार ने ऐसी पुलिस बना दी है जिसमें संवेदनशीलता कम और गुंडों का गुण जायदा है।1