Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग: मुखिया सम्मेलन 2026—गांव की ताकत, विकास की नई दिशा।आइए, पंचायत नेतृत्व को सशक्त बनाने और जनहित के संकल्प को मजबूत करने में सहभागी बनें। @HemantSorenJMM
BaरKaट्ठा Ki आwaज
हजारीबाग: मुखिया सम्मेलन 2026—गांव की ताकत, विकास की नई दिशा।आइए, पंचायत नेतृत्व को सशक्त बनाने और जनहित के संकल्प को मजबूत करने में सहभागी बनें। @HemantSorenJMM
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Hasnain raza1
- चैत्र मास के पावन रामनवमी महापर्व के अवसर पर, हर वर्ष की तरह इस बार भी सनराइज ग्रुप द्वारा चैत्र शुक्ल पंचमी के शुभ दिन “श्री रामराज्य महोत्सव” के तहत भव्य पंचमी झण्डा शोभा यात्रा निकाली गई। 🎉 इस भव्य शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। 🔱 विशेष आकर्षण: हरियाणा (हिसार) से आए सुप्रसिद्ध विराट महाकाली रूप की दिव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ महाकाली के इस अद्भुत और शक्तिशाली स्वरूप ने पूरे माहौल को भक्तिमय, ऊर्जावान और रोमांच से भर दिया। 🙏 यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━1
- सरिया: भाकपा माले द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।1
- जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसके सिर में लगभग 30 टांके लगाने पड़े। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना में लिखित रूप में दी गई, केस भी दर्ज हुआ — लेकिन दुख की बात यह है कि 3 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। सवाल यह है कि क्या आम नागरिक को न्याय मिलना इतना मुश्किल हो गया है? क्या कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा इंसाफ? पीड़ित की ओर से प्रशासन से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो।1
- रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक* ================ रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय, बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।2
- Post by Update news 241