Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी, 28 2 2026 ई0 भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न , बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन प्रसंसनीय है । उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए!
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी, 28 2 2026 ई0 भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न , बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन प्रसंसनीय है । उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संत कबीर नगर। आगामी त्यौहार होली एवं रमजान को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपेक्षा जताई। अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी की जा रही है तथा भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है तथा आसपास की छतों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस बल ने गश्त के दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।6
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहार होली, रमजान के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी होली त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र महुली के ग्राम सभा करी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इसके उपरांत पूरे गांव का भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गांव के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों की निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण भी किया गया, जिससे त्योहार के दौरान प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने की अपील की गई उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *होली त्यौहार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु (पुलिस गाइडलाइन) • होली का पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाएं। • जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें। • केमिकल एवं हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें। • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। • हुड़दंग, मारपीट या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। • डीजे एवं साउंड सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुसार ही संचालित करें। • सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। • धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों का विशेष सम्मान करें। • महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। • नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। • यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। • होलिका दहन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही करें। • सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई होगी। • किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं निर्णय न लें, पुलिस को सूचित करें। • संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना दें। • अफवाहों पर ध्यान न दें, सत्य जानकारी पुलिस से प्राप्त करें। • रात्रि में अनावश्यक भीड़ एवं शोर-शराबे से बचें। • बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। • त्योहार के दौरान आपसी सद्भाव एवं सहयोग बनाए रखें। • किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनी रहे।4
- 👉 खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक। संतकबीर नगर खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में विनोद राय पुत्र स्वर्गीय शिवदास कुमार राय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 📌 प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।1
- ED पर AAP का हमला: अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद सौरभ भारद्वाज बोले – ‘व्हीलचेयर पर है ED’1
- ,इज़राइल ने ईरान पर हमला किया है, जिसमें तेहरान के केंद्रीय इलाके में तीन विस्फोटों की खबरें हैं। इज़राइली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने इसे 'पूर्वनिरोधक हमला' बताया है और पूरे देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- आकाशवाणी , 28 2 2026 ई0 तुम जलन बरकरार रखना, हम जलवे बरकरार रखेंगे ! पीएम मोदी को मिला , इजराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।1
- Post by LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH1
- *थाना मेंहदावल अन्तर्गत अछिया गांव के पास बारात से लौट रही कार के अनियंत्रित होने से 03 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संंबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी बाईट*1