रक्षाबंधन को लेकर सिद्धार्थनगर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च हाइड्रिल तिराहे से शुरू होकर बांसी तिराहे तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर तथा नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसील क्षेत्रों में भी संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया है। अधिकारियों ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बहनों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करना है। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां घरों से निकलकर अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार रात से ही पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है। बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। साथ ही एंटी रोमियो टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि महिलाओं एवं युवतियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ की घटना न हो। जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अश्लील हरकत, महिलाओं से अभद्रता अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने का आग्रह किया।
रक्षाबंधन को लेकर सिद्धार्थनगर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च शहजाद आलम, रिपोर्टर (शुरू एप) सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च हाइड्रिल तिराहे से शुरू होकर बांसी तिराहे तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी
सदर, उप जिलाधिकारी सदर तथा नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसील क्षेत्रों में भी संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया है। अधिकारियों ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य
उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बहनों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करना है। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां घरों से निकलकर अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार रात से ही पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है। बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। साथ ही एंटी रोमियो टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि महिलाओं एवं युवतियों
के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ की घटना न हो। जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अश्लील हरकत, महिलाओं से अभद्रता अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने का आग्रह किया।
- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- breaking news nepal ka kya haal ho gaya hai 😭😔😔😔😔😭😭1
- नेपाल का झूला पुल टूट गया बाढ़ के कारण #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNews नेपाल का झूला पुल टूट गया बाढ़ के कारण#DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNews1
- उतरौला पिपरा पेट्रोल पंप के निकट समान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलटीं ड्राइवर सहित 02 लोगों को हुए चोटिल। उतरौला पिपरा पेट्रोल पंप के निकट समान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे मे पलटीं ड्राइवर सहित 02 लोगों को हुए चोटिल।1