*नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र* *मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* बहराइच । सुपोषित उत्तर प्रदेश सशक्त भारत के उद्देश्य से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नवचयनित 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 02 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण तथा रू. 450 करोड़ की लागत से निर्मित 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण/शिलान्यास के उद्देश्य से लोकभवन में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया। आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा व अन्य अतिथियों के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना हुज़ूरपुर, चित्तौरा व रिसिया हेतु नवनियुक्त 230 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र तथा परियोजना क्षेत्र नगर की 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिकात्मक रूप से मोबाइल का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद बहराइच में 1376 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन किया गया है। पयागपुर व विशेश्वरगंज को छोड़कर शेष समस्त बाल विकास परियोजनाओं अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में मा. जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। समारोह को सम्बोधित करते पूर्व सांसद श्री गोंड ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी। श्री गांेड ने कहा कि आप लोगों पर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार द्वारा माह अप्रैल से वेतन वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही सहायिकाओं एवं मुख्य सेविकाओं को मोबाइल फोन का वितरण भी किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए आये हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ हुज़ूरपुर विमल कुमार सिंह ने किया।
*नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र* *मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* बहराइच । सुपोषित उत्तर प्रदेश सशक्त भारत के उद्देश्य से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नवचयनित 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 02 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण तथा रू. 450 करोड़ की लागत से निर्मित 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण/शिलान्यास के उद्देश्य से लोकभवन में मा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया। आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा व अन्य अतिथियों के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना हुज़ूरपुर, चित्तौरा व रिसिया हेतु नवनियुक्त 230 आंगनबाड़ी
सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र तथा परियोजना क्षेत्र नगर की 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिकात्मक रूप से मोबाइल का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद बहराइच में 1376 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन किया गया है। पयागपुर व विशेश्वरगंज को छोड़कर शेष समस्त बाल विकास परियोजनाओं अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में मा. जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। समारोह को सम्बोधित करते पूर्व सांसद श्री गोंड ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग
से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी। श्री गांेड ने कहा कि आप लोगों पर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार द्वारा माह अप्रैल से वेतन वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही सहायिकाओं एवं मुख्य सेविकाओं को मोबाइल फोन का वितरण भी किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए आये हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ हुज़ूरपुर विमल कुमार सिंह ने किया।
- top25news aajki taza khabar1
- बहराइच पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पेट्रोल डीज़ल और एलपीजी गैस को लेकर सरकार पर बोला हमला जनपद बहराइच के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला है इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।1
- बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहा पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुंजौली गांव निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल (UP 41 BM 9145) से कहीं जा रहे थे, तभी सेमगढ़ा चौराहे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष तिलोकनाथ मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सेमगढ़ा चौराहा पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं, न ही चेतावनी संकेतक बोर्ड, और न ही पर्याप्त पुलिस निगरानी। ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- उत्तर प्रदेश,बहराइच- थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के कुर्मिन पुरवा बाईपास पर 30 मार्च 26 सोमवार को हुई दुर्घटना का लाइव वीडियो1
- माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध हैथाना फखरपुर अंतर्गत टेSवा महंतअंतर्गतबुजुर्ग शुकरुगांव के ही दबंगनोखे मनीषसतीशआज मिलकर दबंगई सेजमीन कोजो रास्ते की पटरी हैउसकी जुटा करके गन्नापुर है जिस पर प्रार्थी अपने घर से रास्ते पर आता हैमना किया प्रार्थी की पत्नी ने तो उसे मारा पीटागंदी गंदी गालियांउक्त मामला थाना फखरपुरतहसील कैसरगंजइससे पूर्व में लेखपाल द्वारा फरमाइश भी की गई है और उक्त भूमध्याओं को मना किया गया था कि अप भूमि पर किसी प्रकार कोई कब्जा ना करेंऔर यह रास्ते की जमीन है3
- बहराइच के नवाबगंज के जानकी गांव में 20 वर्षीय श्रीलेखा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के मुताबिक, महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, श्रीलेखा की शादी कुछ माह पहले हुई थी। रविवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।3
- Post by Sanjay Kumar Yadav3
- महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाने की पुलिस ने नफर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय2