logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की हुई बैठक तमाम जनप्रतिनिधि हुए शामिल खंडवा - आगामी दिनों में मनाए जाने वाले पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान व सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सहित अन्य अधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश तनवे सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढे भरवायें। उन्होंने नगर निगम खंडवा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिरों के बाहर बनी टंकियो में पानी भरवाये। बैठक में उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होलिका दहन के स्थानों का मौका निरीक्षण कर देखें कि आसपास कोई विद्युत ट्रांसफर या बिजली के तार नीचे झूल तो नहीं रहे हैं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी से अपील की कि केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें, बल्कि प्राकृतिक रंग व गुलाल से होली खेले। उन्होंने कहा कि होली में लकड़ी के स्थान पर गौ-कास्ठ का उपयोग भी किया जा सकता है। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बैठक में कहा कि त्यौहारों के दौरान वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक में कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राय ने गणगौर विसर्जन के दौरान सावधानी रखने की सभी से अपील की। बैठक में उन्होंने कहा कि डीजे बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में त्यौहारों के दौरान सामाजिक माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

10 hrs ago
user_KHANDWA LIVE
KHANDWA LIVE
Press Reporter खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की हुई बैठक तमाम जनप्रतिनिधि हुए शामिल खंडवा - आगामी दिनों में मनाए जाने वाले पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान व सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सहित अन्य अधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश तनवे सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढे भरवायें। उन्होंने नगर निगम खंडवा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिरों के बाहर बनी टंकियो में पानी भरवाये। बैठक में उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होलिका दहन के स्थानों का मौका निरीक्षण कर देखें कि आसपास कोई विद्युत ट्रांसफर या बिजली के तार नीचे झूल तो नहीं रहे हैं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी से अपील की कि केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें, बल्कि प्राकृतिक रंग व गुलाल से होली खेले। उन्होंने कहा कि होली में लकड़ी के स्थान पर गौ-कास्ठ का उपयोग भी किया जा सकता है। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बैठक में कहा कि त्यौहारों के दौरान वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक में कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राय ने गणगौर विसर्जन के दौरान सावधानी रखने की सभी से अपील की। बैठक में उन्होंने कहा कि डीजे बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में त्यौहारों के दौरान सामाजिक माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आदिवासी का पर्व भगोरिया संस्कृत कार्यक्रम एवं परंपरा का प्रतीक झाबुआ में 2026 का भगोरिया उत्सव मनाया गया जिसमें काफी संख्या में लोग उन्होंने भाग लिया
    1
    आदिवासी का पर्व भगोरिया संस्कृत कार्यक्रम एवं परंपरा का प्रतीक झाबुआ में 2026 का भगोरिया उत्सव मनाया गया जिसमें काफी संख्या में लोग उन्होंने भाग लिया
    user_Jitendra Solanki
    Jitendra Solanki
    Interior designer बागली, देवास, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *हमारी सबसे प्रार्थना है कि गंदी होली मत खेलना, कोई नशा मत करना* 🙇‍♂️
    1
    *हमारी सबसे प्रार्थना है कि गंदी होली मत खेलना, कोई नशा मत करना* 🙇‍♂️
    user_Manoj_bamniya_official
    Manoj_bamniya_official
    Photographer Kanadiya, Indore•
    2 hrs ago
  • *सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर बच्चों संग मनाई सार्थक होली* निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट *महू ,नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर जरूरत मंद बच्चों संग रंगो का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्था सामाजिक विचार मंच,रोटरी क्लब,उत्कर्ष सामाजिक उत्थान समिति और रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट के संयुक्त प्रयास से मांगलिया के ग्राम बोरखेडी में पहुंच कर ग्रामीण बच्चों को पिचकारी पैकेट,रंग पैकेट, गुलाल पैकेट, गुब्बारे के पैकेट,दूध के पैकेट और बिस्किट के पैकेट वितरित किय गए* *संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा ग्रामीण बच्चों संग रंग और गुलाल खेलकर बच्चों को होली का महत्व भी बताया गया कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय और एडवोकेट मनीष जायसवाल उपस्थित थे विशेष अतिथि के रूप में डा सुरेश चौहान,वीरेंद्र कोगे और बीरबल डाबर जी विराजमान रहे अध्यक्षता शैलेन्द्र शुक्ला,रमेश राही और डा योगिता जौहरी द्वारा की गई* *सामाजिक संस्थाओं की तरफ से इस अवसर पर अनिल नरवल, डॉ लक्की खंडेलवाल, आशीष जैन,विजय परदेशी, अंजली श्रीवास्तव, संयम सिकरवार, विभु जायसवाल आकाश राठौर,प्रफुल्ल जौहरी आदि उपस्थित रहे कार्यकम का सफल संचालन पायल परदेशी ने किया और अंत में सभी का आत्मिक आभार मनीष श्रीवास्तव ने प्रेषित किया*
    1
    *सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर बच्चों संग मनाई सार्थक होली* निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट
*महू ,नगर की  सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर जरूरत मंद बच्चों संग रंगो का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्था सामाजिक विचार मंच,रोटरी क्लब,उत्कर्ष सामाजिक उत्थान समिति और रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट के संयुक्त प्रयास से मांगलिया के ग्राम बोरखेडी में पहुंच कर ग्रामीण बच्चों को पिचकारी पैकेट,रंग पैकेट, गुलाल पैकेट, गुब्बारे के पैकेट,दूध के पैकेट और बिस्किट के पैकेट वितरित किय गए* 
*संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा ग्रामीण बच्चों संग रंग और गुलाल खेलकर बच्चों को  होली का महत्व भी बताया गया कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय और एडवोकेट मनीष जायसवाल उपस्थित थे विशेष अतिथि के रूप में डा सुरेश चौहान,वीरेंद्र  कोगे और बीरबल डाबर जी विराजमान रहे अध्यक्षता शैलेन्द्र शुक्ला,रमेश राही और डा योगिता जौहरी द्वारा की गई*
*सामाजिक संस्थाओं की तरफ से इस अवसर पर अनिल नरवल, डॉ लक्की खंडेलवाल, आशीष जैन,विजय परदेशी, अंजली श्रीवास्तव, संयम सिकरवार, विभु जायसवाल आकाश राठौर,प्रफुल्ल जौहरी आदि उपस्थित रहे कार्यकम का सफल संचालन पायल परदेशी ने किया और अंत में सभी का आत्मिक आभार मनीष श्रीवास्तव ने प्रेषित किया*
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कन्नौद के नगर पंचायत चौराहे पर बस एंव लोडिंग 407 की टक्कर,तीन घायल कन्नौद,स्थानीय नगर पंचायत चौराहे पर रविवार -सोमवार की मध्य रात्रि 3.20 बजे पर बकतरा से इन्दौर जा रही बस सतवास से आष्टा की ओर अंगूर भरकर जा रहे 407 वाहन एम. एच. बी.बी 9430 एंव बस एमपी. 48 पी. 7786 की जोरदार टक्कर हो गई, बस में एक और 407 में दो व्यक्ति घायल हो गए। देर रात में घटना की सूचना विधायक ने पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया पिछली घटना में भी सूचना विधायक ने ही दी थी। उनका निवास इस चौराहे पर होने से भीषण टक्कर की आवाज से विधायक जागे और चौराहे पर हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दिन-रात हजारों भारी और छोटे वाहनों की चारों दिशाओं से अंधगति को लेकर हम लगातार प्रशासन को जगाने का काम करते रहे पर प्रशासन नहीं जागा । जिला पुलिस अधीक्षक जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के लिए सतत अपने अधिनस्थ अधिकारियों से प्रयास रत है हाल ही कलवार और धनतलाब घाट पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ने दुर्घटना पर अंकुश का सार्थक प्रयास किया निश्चित रूप से वह सफल होगा किन्तु नगर के इस चौराहे को लेकर उनके पास अभी तक कोई गतिविधि नहीं होना बार बार हमारे द्वारा अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी इस चौराहे को दुर्घटना मुक्त करने के लिए चौराहे पर सिग्नल सिस्टम के साथ चारों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनाकर होती दुर्घटना पर अंकुश लगाने और हर समय जाम की स्थिति से छुटकारा दिलाने का काम नहीं हुआ। यह चौराहा इन्दौर बेतूल हायवे और खंडवा राजगढ़ मार्ग होने से चारों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रहती है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत से हम पुनः मांग करते हैं आप तत्काल इस चौराहे पर सिग्नल सिस्टम के साथ चारों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ सांकेतिक चिन्ह के बोर्ड लगाए जाएं।
    3
    कन्नौद के नगर पंचायत चौराहे पर बस एंव लोडिंग 407 की टक्कर,तीन घायल
कन्नौद,स्थानीय नगर पंचायत चौराहे पर रविवार -सोमवार की मध्य रात्रि 3.20  बजे पर बकतरा से इन्दौर जा रही बस सतवास से आष्टा की ओर अंगूर भरकर जा रहे 407 वाहन  एम. एच. बी.बी 9430 एंव बस एमपी. 48 पी. 7786 की जोरदार टक्कर हो गई, बस में एक और 407 में दो व्यक्ति घायल हो गए। 
देर रात में घटना की सूचना विधायक ने पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया पिछली घटना में भी सूचना विधायक ने ही दी थी। उनका निवास इस चौराहे पर होने से भीषण टक्कर की आवाज से विधायक जागे और चौराहे पर हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दिन-रात हजारों भारी और छोटे वाहनों की चारों दिशाओं से अंधगति को लेकर हम लगातार प्रशासन को जगाने का काम करते रहे पर प्रशासन नहीं जागा । जिला पुलिस अधीक्षक जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने के लिए सतत अपने अधिनस्थ अधिकारियों से प्रयास रत है हाल ही कलवार और धनतलाब घाट पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ने दुर्घटना पर अंकुश का सार्थक प्रयास किया निश्चित रूप से वह सफल होगा किन्तु नगर के इस चौराहे को लेकर उनके पास अभी तक कोई गतिविधि नहीं होना बार बार हमारे द्वारा अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी इस चौराहे को दुर्घटना मुक्त करने के लिए चौराहे पर सिग्नल सिस्टम के साथ चारों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनाकर होती दुर्घटना पर अंकुश लगाने और हर समय जाम की स्थिति से छुटकारा दिलाने का काम नहीं हुआ। यह चौराहा इन्दौर बेतूल हायवे और खंडवा राजगढ़ मार्ग होने से चारों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रहती है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत से हम पुनः मांग करते हैं आप तत्काल इस चौराहे पर सिग्नल सिस्टम के साथ चारों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ सांकेतिक चिन्ह के बोर्ड लगाए जाएं।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इस वक्त की बड़ी खबर इंदौर से सामने आ रही है, जहां सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चौधाराम मंडी गेट पर सीवर लाइन की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूर अंदर फंस गए। हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मचारी करण और अजय टैंक में गिरे पाइप के टुकड़ों को निकालने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया। आशंका है कि दम घुटने से ही दोनों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। एक अन्य सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    इस वक्त की बड़ी खबर इंदौर से सामने आ रही है, जहां सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि चौधाराम मंडी गेट पर सीवर लाइन की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूर अंदर फंस गए। हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मचारी करण और अजय टैंक में गिरे पाइप के टुकड़ों को निकालने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया। आशंका है कि दम घुटने से ही दोनों की मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। एक अन्य सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर शहर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बहुत हुआ थाना क्षेत्र में हॉटस्पॉट चेकिंग के दौरान एक संगीत युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और कर जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपी हथियार के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका आरोपी केतन शर्मा ( उम्र 26 वर्ष) निवासी जौरा जिला मुरैना हाल निवासी टेकर वाली गली थाना भंवरकुआं ने गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया प्रकरण में आगे की जांच जारी है और अवैध हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है
    1
    इंदौर शहर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बहुत हुआ थाना क्षेत्र में हॉटस्पॉट चेकिंग के दौरान एक संगीत युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और कर जिंदा कारतूस बरामद किए।
पूछताछ में आरोपी हथियार के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका 
आरोपी केतन शर्मा 
( उम्र 26 वर्ष) निवासी जौरा जिला मुरैना हाल निवासी टेकर वाली गली थाना भंवरकुआं ने गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया प्रकरण में आगे की जांच जारी है और अवैध हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है
    user_MAHESH PALLAI Trilok news , सम
    MAHESH PALLAI Trilok news , सम
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *भगोरिया पर्व बेड़िया में धूमधाम से मनाया गया, लोकप्रिय विधायक बिरला भी कार्यक्रम में थे उपस्थित*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान बेड़िया। आदिवासी समाज का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्व भगोरिया बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे मांदल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। ढोल और मांदल की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। समाज के वरिष्ठजन, युवा और बच्चे सभी इस पर्व की खुशियों में शामिल हुए। भगोरिया हाट का आयोजन पुरानी मिर्ची मंडी परिसर में किया गया, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचे। इस बार हार साल से इस बार ग्राम पंचायत द्वारा बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी की गई थीं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय व्यापारियों ने भी विभिन्न वस्तुओं की दुकानें लगाईं, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई। थाना प्रभारी राधेश्याम ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और अन्य अभियान जा रहे है जैसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेड़ियां पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इसी दौरान पुलिस विभाग द्वारा राह वीर योजना, नशा मुक्ति अभियान और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। “नशे से दूरी है जरूरी” संदेश के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि भगोरिया में दो बच्चे गुम हो गए थे को उनके माता-पिता से मिलवाया गया। यह पुलिस की तत्परता और मानवीयता को दर्शाता है। भगोरिया हाट जैसे मेलों में भीड़ के कारण बच्चे भटक जाना आम है, लेकिन स्थानीय पुलिस अक्सर सक्रिय रहती है। कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक सचिन बिरला भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगोरिया पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी समाज से शिक्षा और संगठित प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच अंतिम सिंह सोहनेर, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाह, पटवारी अजय जैन, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, दिलीप पटेल, गोविंद बिरला, जायस अध्यक्ष जोगेंद्र पटेल, सुरेश राठौड़, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि अपनी परंपराओं को संजोते हुए समाज विकास की ओर अग्रसर है। युवाओं द्वारा लोगों की पिलाया निशुल्क शरबत निमाड़ का महा पर्व भगोरिया हाट में निःशुल्क जल सेवा और शरबत का किया वितरण जल सेवा का कार्य पिछले 3 साल से रवि सोनी द्वारा शुरू किया गया साथ मे भगवान बिरला, रईस अहमद, बादल दसौंधी द्बारा यह सेवा कार्य किया गया इस वर्ष इस व्यवस्था में शरबत भी रखा गया जिसमें सुंदर टेंट लगाकर शीतल जल और शरबत का वितरण किया गया इस वर्ष में हमारे सहयोग में अरविद पटवारिया, देवेंद्र धनगर, यशपाल भाई आदि ने जल व्यवस्था में सहयोग किया और दिन भर श्रम दान किया निरंतर ये सेवा जारी रहेगी प्रथम वर्ष के बाद इस कार्य को सभी के सहयोग से अधिवासी क्षेत्र के बंधु छोटे बच्चों माता बहिनों भाई यों को जल पिलाकर बड़ी खुशी मिल रही है और जल पीकर आने जाने वाले भी इस कार्य को सराहनीय कार्य बता रहे है।
    1
    *भगोरिया पर्व बेड़िया में धूमधाम से मनाया गया, लोकप्रिय विधायक बिरला भी कार्यक्रम में थे उपस्थित*।              रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान 
बेड़िया। आदिवासी समाज का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्व भगोरिया बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे मांदल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। ढोल और मांदल की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। समाज के वरिष्ठजन, युवा और बच्चे सभी इस पर्व की खुशियों में शामिल हुए।
भगोरिया हाट का आयोजन पुरानी मिर्ची मंडी परिसर में किया गया, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचे। इस बार हार साल से इस बार ग्राम पंचायत द्वारा बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं  अच्छी की गई थीं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय व्यापारियों ने भी विभिन्न वस्तुओं की दुकानें लगाईं, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई।
थाना प्रभारी राधेश्याम ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और अन्य अभियान  जा रहे है जैसे 
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेड़ियां पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इसी दौरान पुलिस विभाग द्वारा राह वीर योजना, नशा मुक्ति अभियान और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। “नशे से दूरी है जरूरी” संदेश के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि भगोरिया में दो बच्चे गुम हो गए थे को उनके माता-पिता से मिलवाया गया। यह पुलिस की तत्परता और मानवीयता को दर्शाता है। भगोरिया हाट जैसे मेलों में भीड़ के कारण बच्चे भटक जाना आम है, लेकिन स्थानीय पुलिस अक्सर सक्रिय रहती है।
कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक सचिन बिरला भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगोरिया पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी समाज से शिक्षा और संगठित प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरपंच अंतिम सिंह सोहनेर, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाह, पटवारी अजय जैन, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, दिलीप पटेल, गोविंद बिरला, जायस अध्यक्ष जोगेंद्र पटेल, सुरेश राठौड़, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि अपनी परंपराओं को संजोते हुए समाज विकास की ओर अग्रसर है।
युवाओं द्वारा लोगों की पिलाया निशुल्क शरबत 
निमाड़ का महा पर्व भगोरिया हाट में निःशुल्क जल सेवा और शरबत का किया वितरण जल सेवा का कार्य पिछले 3 साल से रवि सोनी द्वारा शुरू किया गया साथ मे भगवान बिरला, रईस अहमद, बादल दसौंधी द्बारा यह सेवा कार्य किया गया इस वर्ष इस व्यवस्था में शरबत भी रखा गया जिसमें सुंदर टेंट लगाकर शीतल जल और शरबत का वितरण किया गया इस वर्ष में हमारे सहयोग में अरविद पटवारिया,  देवेंद्र धनगर, यशपाल भाई आदि ने जल व्यवस्था में सहयोग किया और दिन भर श्रम दान किया निरंतर ये सेवा जारी रहेगी प्रथम वर्ष के बाद इस कार्य को सभी के सहयोग से अधिवासी क्षेत्र के बंधु छोटे बच्चों माता बहिनों भाई यों को जल पिलाकर  बड़ी खुशी मिल रही है और जल पीकर आने जाने वाले भी इस कार्य को सराहनीय कार्य बता रहे है।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महू से इस वक्त की बड़ी खबर—न्यू एरा कॉलेज के छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों ने पैदल मार्च निकालते हुए तहसील कार्यालय तक रैली की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। बताया जा रहा है कि छात्रों की मांगें कॉलेज से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, प्रबंधन और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर हैं। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ी। छात्रों के हाथों में तख्तियां और नारों के साथ यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ तहसील कार्यालय पहुंचा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे। अब बड़ा सवाल यह है—क्या प्रशासन छात्रों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेगा? क्या युवाओं की समस्याओं का समाधान निकलेगा?
    1
    महू से इस वक्त की बड़ी खबर—न्यू एरा कॉलेज के छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों ने पैदल मार्च निकालते हुए तहसील कार्यालय तक रैली की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि छात्रों की मांगें कॉलेज से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, प्रबंधन और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर हैं। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ी।
छात्रों के हाथों में तख्तियां और नारों के साथ यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ तहसील कार्यालय पहुंचा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे।
अब बड़ा सवाल यह है—क्या प्रशासन छात्रों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेगा? क्या युवाओं की समस्याओं का समाधान निकलेगा?
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट 📍 ग्राम पांदा – महाराणा प्रताप सूर्य स्थल पांदा में “अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति” का नियुक्ति पत्र जारी ग्राम पांदा स्थित महाराणा प्रताप सूर्य स्थल पर अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति द्वारा एक आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी दस्तावेज़ के अनुसार समिति ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री हीरा सिंह ठाकुर को नियुक्त कर सम्मानित किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी की सहमति से की गई है। 📄 पत्र का विवरण: संस्था का नाम: अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट
📍 ग्राम पांदा – महाराणा प्रताप सूर्य स्थल पांदा में “अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति” का नियुक्ति पत्र जारी
ग्राम पांदा स्थित महाराणा प्रताप सूर्य स्थल पर अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति द्वारा एक आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी दस्तावेज़ के अनुसार समिति ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री हीरा सिंह ठाकुर को नियुक्त कर सम्मानित किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी की सहमति से की गई है।
📄 पत्र का विवरण:
संस्था का नाम: अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.