धार्मिक नगरी मैहर में आक्रोश, शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, कांग्रेस अध्यक्ष ने रुकवाया निर्माण ग्रामीणों की दो टूक - "गांव के पास नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान", प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में भाटिया कंपनी द्वारा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नई शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया है। ताजा मामला मैहर क्षेत्र के ग्राम पौंड़ी का है, जहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध रूप से खोली जा रही शराब दुकान का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि यह दुकान नियमों को ताक पर रखकर आवासीय बस्ती के करीब खोली जा रही है। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में मैहर का शराब ठेका भाटिया कंपनी को मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी ने अपनी व्यावसायिक पहुंच बढ़ाने के लिए जिले भर में जगह-जगह नई शराब की दुकानें खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जब ग्राम पौंड़ी में दुकान के लिए शेड और ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। गांव के बीच शराब दुकान खुलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए और निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया। सामाजिक ताने-बाने पर खतरे की चिंता विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है, कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है और पास में ही शिक्षण संस्थान और बस्तियां हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल तो खराब होगा ही, साथ ही क्षेत्र के युवा वर्ग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर ठेकेदार मनमाने तरीके से दुकानें खोल रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हस्तक्षेप, निर्माण कार्य ठप ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए इस पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दिया। श्री प्रजापति ने ठेकेदार के कारिंदों से कड़ा सवाल-जवाब किया और मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार को फिलहाल काम बंद करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को अल्टीमेटम इस घटना ने ग्राम पौंड़ी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की कोशिश दोबारा की गई, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यदि प्रशासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवैध दुकान को पूरी तरह से बंद नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।" फिलहाल, ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

- मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय अभद्रता पर कड़ी कार्यवाही की मांग एटा जिले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं अन्य पत्रकारों के साथ आज मेडिकल कॉलेज में तैनात ऑर्थो डॉक्टर (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मुकेश परमार के द्वारा की गई अभद्रता अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। मरीजों के जीवन और स्वास्थ्य से सीधे जुड़े इस पेशे में ऐसे गैरजिम्मेदार व्यवहार को कभी भी सहन नहीं किया जा सकता। जब पत्रकार शासन और प्रशासन तक गंभीर स्वास्थ्य एवं सेवा संबंधी समस्याओं को अपने कलम और न्यूज के माध्यम से उजागर करते हैं, तब उनका अपमान करना और अभद्रता दिखाना पूरी तरह अनुचित है। यह न केवल पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है, बल्कि जनता की आवाज को दबाने का प्रयास भी है। अतः हम जिलाधिकारी एटा से तत्काल अनुरोध और कड़ी मांग करते हैं, कि इस मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल जांच कर, नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि न केवल पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, बल्कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने का संदेश भी सशक्त रूप से दिया जा सके। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और प्रशासन को जनता और मीडिया के प्रति अपनी जवाबदेही निभानी होगी।3
- खुरपका रोग फैलने के बाद पशुपालन विभाग का आकस्मिक सेवा वाहन पहुंचा है। गांव में यह रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एफएमडी वैक्सीन की तत्काल उपलब्धता की मांग की है, ताकि अन्य पशुओं में संक्रमण को रोका जा सके। पशुपालकों का आरोप है कि स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत के बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 1962 हेल्पलाइन पर शिकायत करने के छह दिन बाद भी कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद, पशुपालकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल (1076) पर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद ही पशुपालन विभाग की आकस्मिक सेवा वाहन टीम हरकत में आई और गांव पहुंची। पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संक्रमित पशुओं की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।2
- गुरू जी ने एक फल दिया . . . . ..1
- भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह की प्रेस वार्ता।2
- विधुत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रदेश भर में आज (3 अप्रैल 2026) रात 10:00 बजे से कल (4 अप्रैल 2026) दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बिल जमा करने सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी।यह अस्थायी शटडाउन RMS बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस और कॉन्फ़िगरेशन कार्य के कारण किया जा रहा है। प्रभावित होने वाली मुख्य सेवाएं: बिल भुगतान: उपभोक्ता ऑनलाइन (पोर्टल/ऐप) या ऑफलाइन माध्यम से बिल जमा नहीं कर पाएंगे। स्मार्ट मीटर रिचार्ज: प्रीपेड और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अन्य ऑनलाइन कार्य: नया बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने की प्रक्रिया और UPPCL कंज्यूमर ऐप की अन्य सेवाएं ठप रहेंगी। महत्वपूर्ण बातें: प्रभावित डिस्कॉम: इसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और केस्को (KESCO) के सभी क्षेत्र शामिल हैं। सावधानी: जिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस कम है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे रात 10 बजे से पहले रिचार्ज कर लें ताकि मेंटेनेंस के दौरान बिजली कटौती से बचा जा सके। सहायता: किसी भी आपातकालीन स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। नोट - खबर जनहित में जारी अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें| Updated News-03/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- बनारस की धरती पर साहित्य, कला, संगीत सबकी अद्भूत परंपरा है। ये विक्रमोत्सव आनंद के साथ होगा।।।*1
- हाथरस सदर तहसील के बाहर महिला से मारपीट का मामला आया सामने, पति की जमानत कराने पहुंची थी पीड़ित महिला पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने की नोकझोंक और गाली-गलौज आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप घटना का वीडियो भी आया सामने, इलाके में मचा हड़कंप शोर-शराबे से मौके पर जुटी लोगों की भीड़ पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट में दी तहरीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति की जमानत कराने गई थी, तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की।”1
- कानपुर देहात के थाना शिवली अंतर्गत ग्राम परबतपुरा में रंजीत नागर जो ट्रक चालक है, कल शाम को रंजीत अपने घर ट्रक लेकर आ रहा था बाघपुर चौकी के पास एक कार ट्रक से रगड़ खा गयी कार सवारों ने रंजीत को मारा पीटा और चौकी प्रभारी के पास पकड़ कर ले गए चौकी प्रभारी ने रंजीत को चौकी में बन्द कर दिया जब घर बाले चौकी पर पहुंचे तो उसे छोड़ने से मना कर दिया, कि सुबह छोड़ दिया जाएगा काफी देर तक परिवार बाले समझाते रहे उसके बाद सभी लोग घर आ गए और सुवह गांव के बाहर नीम के पेड़ से लाल अंगौछा से लटका हुआ मिला सूचना पर शिवली थाना रसूलाबाद रनिया पुलिस तथा उपजिलाधिकारी तहसीलदार ए एसपी सिओ रसूलाबाद सिओ अकबरपुर तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने जनता को सांत्वना दी किन्तु सभी गांव बालों का कहना है कि इसे चौकी में ही मारा गया है, और इसे मार कर यहां पर लटका दिया गया है, अब यह देखना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकलेगा हत्या या आत्महत्या1