सऊदी अरब में रोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार संगम पोर्टल से करें आवेदन तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर होगी भर्ती, मिलेगा आकर्षक वेतन कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 43,962 रुपये से 99,188 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत स्ट्रक्चर वेल्डर, वेल्डर, वेल्डिंग, फैब्रिकेशन, प्लंबर, टेक्नीशियन सहित विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 से 15 वर्ष तक का कार्यानुभव आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करना होगा तथा सप्ताह में 6 कार्य दिवस रहेंगे। नियुक्ति की अनुबंध अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा वीजा, यात्रा, आवास एवं मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण अथवा आवेदन में किसी प्रकार की समस्या होने पर सेवायोजन विभाग के टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में भी संपर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

- जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate1
- पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- Rummy pride withdrawal proof | #onlineearningapp #game #earnmoneyonline #aj #newearningapp रोज ₹10000 कमाने के लिए कमेंट बॉक्स में एप्लीकेशन का लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करो और अर्निंग करना स्टार्ट करो1
- पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक Breaking कुशीनगर - पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक - खून से लथपथ हालत में CHC तुर्कहा लाया गया युवक - हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत का मामला।3
- कुशीनगर के रामकोला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत से स्थानीय जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिससे आवागमन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।4