मीरजापुर- माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार मिश्रा ।। एवं अपर जिला जज प्रथम / नोडल अधिकारी (रा०लो०अ०) श्री सन्तोश कुमार गौतम, अपर जिला जज कोर्ट नं0 6 श्री विनय आर्या, विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट श्री आसिफ इकबाल रिजवी, दिशेष न्यायाधीश-पॉक्सो श्री चन्द्र गुप्त यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर श्रीमती पल्लवी सिंह, इिण्डियन बैंक की विधि परामर्शदाता श्रीमती मयूरी दत्ता बैंक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बद्री विशाल ने संयुक्त रूप से 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन मामलों / वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों तथा न्यायालय के मुकदमों के निस्तारण से सम्बन्धित होने वाले लाभ की जानकारी आम जनमानस को देने के सम्बन्ध में दीवानी न्यायालय परिसर मीरजापुर से प्रचार वाहन को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किये। मा० जनपद न्यायाधीश महोदय श्री अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर मीरजापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अपर जिलाधिकारी (भू.रा.), नगर पालिका परिषद, चकबन्दी विभाग, वन विभाग, एवं समस्त राजस्व के न्यायालयों में 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत में सुलह योग्य मुकदमों एवं वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही उन्होने बताया गया कि ई-चालान एवं लघु आपराधिक मुकदमों के निस्तारण हेतु प्रावधानित सरल पेटी अफॅन्स डिपाजिट योजना के तहत वादकारी घारा-206 सपठित धारा 253 द०प्र०सं. के अन्तर्गत अपने चालान का जुर्माना सरल पेटी अफेंस डिपाजिट खाता सं0 34906170085 भारतीय स्टेट बैंक डंकीनगंज मीरजापुर में स्वंय उपस्थित होकर अथवा ऑन लाईन जमा कर सकते है और प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों में पति पत्नी के विवाद के निस्तारण हुए जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित/पीड़िता आवेदक द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया जायेगा और परिवार न्यायाधीश एवं मध्यस्थगण द्वारा पक्षकारो को बुलाकर, समझौता के माध्यम से मुकदमें का समाधान कराया जायेगा, लोक अदालत में पारित निर्णय अन्तिम होता है एवं इस निणर्य की अपील अन्य न्यायालय में नहीं होती है। उन्होने यह भी बताया कि पिछले लोक अदालत में कुल 73735 मुकदमों का निस्तारण किया गया था और इस प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 75000 मुकदमों को निस्तारण कराने के लिए चिन्हित किया गया है। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी श्री सन्तोश कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी न्यायालय, सभी तहसीलदार न्यायालय, चकबन्दी अधिकारी के न्यायालय, श्रम आयुक्त विभाग, नगर पालिका विभाग, विद्युत विभाग एवं समस्त बैंकों के ऋण बकायेदारों के प्री-लिटिगेशन सुलह योग्य मामलों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने के लिए उन्हे निर्देशित किया गया है। वादकारी व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क स्थापित करके अपनी समस्याओं का निदान करा सकते है। डीएलएसए सचिव, श्रीमती पल्लवी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामलें, चेक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 एन.आई. एक्ट वाद एवं बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, राजस्व वाद, सिविल वाद, तथा आर्बीट्रेशन निष्पादन से सम्बन्धित वादो का निस्तारण किए जायेगें साथ ही उन्होने यह भी बताया कि समस्त जनमानस तथा समस्त अधिवक्ता बन्धुओं एवं वादकारियों से अपील है कि राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने-अपने मुकदमो, चालानों एवं पति-पत्नी के वैवाहिक विवादों से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामलों को श्री तारण करायें और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाते हुए इस महा अभियान का लाभ उठावे।

- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। डंकीगंज चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी के सामने हुई, लेकिन बदमाश आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी इलाकों में सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।4
- Post by Anupam Newspaper1
- मुंबई के अंधेरी में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार! विश्व महिला दिवस के खास मौके पर अंधेरी स्थित 'शकुंतलम स्टूडियो' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुनिब खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली चार प्रख्यात महिलाओं—डॉ. नीलिमा पाण्डेय, रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी और तबस्सुम नाडिवाल को 'नारी शक्ति साहित्य सम्मान' से नवाजा गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुनिब खान की सुपुत्री ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। देखिए हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे साहित्य के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।1
- मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंग लीडर शैलेश सिंह की लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार शैलेश सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्ति को अवैध तरीके से अर्जित माना गया है। प्रशासन ने जांच के बाद संपत्ति को कुर्क करते हुए उसका कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- गोपीगंज में गैस का संकट, हाहाकार* *एजेंसी संचालक गायब उपभोक्ता हो रहे परेशान* *कालाबाजारियों को दे रहा बढ़ावा* *सरकार कह रही है कि कोई संकट नहीं,* *क्या सरकार को बदनाम करने की साजिश*1
- ग्राम सभा पीपर गांव2
- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।1