Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोबा में जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो वायरल,महोबकंठ थाना क्षेत्र के रजौनी गॉव का बताया जा रहा है वीडियो,पुलिस से बेखौफ होकर खुलेआम खेला जा रहा है जुआ,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
महोबा में जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो वायरल,महोबकंठ थाना क्षेत्र के रजौनी गॉव का बताया जा रहा है वीडियो,पुलिस से बेखौफ होकर खुलेआम खेला जा रहा है जुआ,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *दिन रात सैकड़ा बालू लोड डंपरों का हो रहा परिवहन।* *सफेद रंग की बुलेरो से जाता है। कागज़ी गुलाबो का गुलदस्ता एकत्रित करने जुम्मेवार तंत्र का हिस्सा।* रामनगर -- मार्च महीने के शुरूआत से ही सैकड़ों डंफर बालू की निकासी परिवहन का सिलसिला चरम सीमा पर जा पहोंचा है। सोन घड़ियाली कुबरी बुड़बा क्षेत्र की बालू प्रतिबंधों से परे होती नजर आ रही। दिन के समय सुबह 05 बजे से 08 बजे तक ओभर लोड बिना नम्बर प्लेट के डंफर हाईवा बारह और चौदह चक्का बालू लोड गाडियां का जखीरा निकलता है। जिसका प्रत्यक्षदर्शी जीता जागता नजारा रामनगर जिगना झिन्ना कुबरी चरकी घाटी बुढ़वा सादा से बेखौफ निकलने वाली बालू से लोड परिवहन को देखा जा सकता है। इसका अनुमान भी लगाया जा सकता है। संरक्षण है तभी तो इन बालू वाहनों का परिवहन है। खनिज विभाग पुलिस विभाग तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को तहेदिल से अभिवादन किया जा सकता है। दिन और रात मिलाकर सैकड़ा ट्रिप डंपरों ओवरलोड बालू बेखौफ होकर निकल रहे है। रोकना तो दूर उसमे अंकुश का प्रश्नचिन्ह लगता लिखाई नहीं दे रहा। बहुत से हाईवा बारह चक्का परिवहन ऐसे है जिनमें नम्बर प्लेट तक नहीं लगा होता। रामनगर से सफेद रंग की बुलेरो से जाता है। कागज़ी गुलाबो का गुलदस्ता एकत्रित करने जुम्मेवार तंत्र का हिस्सा प्रत्यक्षदर्शी ने सीधी के स्वायंवर मैरिज गार्डन मे कार्यक्रम के दौरान मर्यादपुर निवासी ने किया इसका व्याख्यान। देखें एक नजर इन बालू परिवहन पर।4
- कस्बा पनवाड़ी में ईद उल फितर का त्योहार पूरे जोश1
- जमीन विवाद में महिला की मौत, मारपीट के आरोप में ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज उपचार के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की अग्रिम विधिक कार्रवाई महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवारी में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां मारपीट की घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना चरखारी में लखन पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम धवारी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री सुखदेवी (38 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय आशाराम, का अपने ससुराल पक्ष के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 19 मार्च 2026 को इसी विवाद के चलते महिला के ससुर और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना में गंभीर रूप से घायल सुखदेवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ⚖️📰1
- Post by Resident Evil2
- हमीरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर और सिर पर रखकर विरोध जताते नजर आए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा ¹। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर कदम नहीं उठा रही है। उनका कहना है कि रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरत भी अब आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत1
- Post by आशीष शुक्ला1
- #Apkiawajdigital दिनांक: शनिवार, 21 मार्च 2026 स्थान: कोसीकलां (मथुरा) मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें श्रद्धालु “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की वाहन से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर फैलते ही गौ रक्षकों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। हाईवे पर प्रदर्शन और भारी तनाव घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता और बाबा के अनुयायी कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना देकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य घटनाक्रम: आक्रोश: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा को जानबूझकर वाहन से कुचला गया है, जो एक सुनियोजित हत्या है। प्रशासनिक सक्रियता: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। मांग: गौ रक्षक दल के नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। "फरसा वाले बाबा क्षेत्र में गौ सेवा और संरक्षण के लिए एक बड़ा चेहरा थे। उनकी इस तरह आकस्मिक मृत्यु ने पूरे ब्रज क्षेत्र के गौ रक्षकों को स्तब्ध कर दिया है।" — एक स्थानीय प्रदर्शनकारी वर्तमान स्थिति: पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण है।1
- *मैहर मे विद्युत पोल में उतरे करंट से गोवंश की हुई मौत* सरला नगर रोड कचहरी के सामने लगे ट्रांसफॉर्म और विद्युत पोल में करंट उतरने से एक गोवंश की मौत हो गई, घटना आज शनिवार सुबह 11:00 बजे की है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बैल काफी देर तक करंट से चिपक कर तड़प रहा था, मगर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे करंट के चंगुल से बाहर छुड़ा सके, शहर भर मे जगह-जगह खुले ट्रांसफार्मर और कटी तारे हादसे को लगातार आमंत्रण दे रही हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने लाइन बंद करके सुधार कार्य शुरू कर दिया है। मगर विद्युत विभाग की लापरवाही से एक बैल अकस्मात ही काल के गाल में समा गया, जो कि अब जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं1