बघौली में विधायक प्रभाष कुमार का होली मिलन समारोह सम्पन्न बघौली के शारदा रिसॉर्ट में साण्डी विधानसभा के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सम्भ्रान्तजन शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक पुत्र आभाष वर्मा की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली जिन्होंने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। समारोह में भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील बाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, डॉ. नीरज त्रिपाठी, उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष बघौली सोमेंद्र गुप्ता, निर्भय सिंह, सालिकराम वर्मा, वीरपाल सिंह, पारुल कनौजिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरदोई से भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित व जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है तथा इस तरह के होली मिलन समारोह आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
बघौली में विधायक प्रभाष कुमार का होली मिलन समारोह सम्पन्न बघौली के शारदा रिसॉर्ट में साण्डी विधानसभा के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सम्भ्रान्तजन शामिल हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक पुत्र आभाष वर्मा की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली जिन्होंने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। समारोह में भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील बाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, डॉ. नीरज त्रिपाठी, उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष बघौली सोमेंद्र गुप्ता, निर्भय सिंह, सालिकराम वर्मा, वीरपाल सिंह, पारुल कनौजिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरदोई से भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित व जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है तथा इस तरह के होली मिलन समारोह आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
- हरदोई: अरवल थाना क्षेत्र में जानकारी के अनुसार कुसुमखोर गंगा पुल की रेलिंग के पास छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल बरामद हुई हैं, जिससे उसके गंगा नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।1
- Post by Shiva Gautam1
- फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा के गांव विन्जी के पास काली नदी में गुरुवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को नदी के किनारे पानी में तैरते हुए देखने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि काली नदी में आए दिन मगरमच्छ दिखाई देते रहते हैं, जिससे नदी किनारे खेतों पर जाने वाले किसानों और पशु चराने वालों में डर का माहौल बना रहता है। कई बार मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना प्रशासन को भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पकड़कर छोड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।3
- हरदोई — जनपद हरदोई में विभिन्न क्षेत्रों से संचालित बस सेवाएं इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं। क्षमता से अधिक सवारी भरना, बिना अनुमति के अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को बैठाना और अवैध रूप से सामान की ढुलाई करना जैसे आरोप इन बस संचालकों पर लगातार लग रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। जानकारी के अनुसार हरदोई के कई कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से चलने वाली कुछ बसें नियमों को दरकिनार कर खुलेआम यात्रियों को बैठाकर दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों तक सफर करा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन बसों को केवल निर्धारित स्थानों से सवारी लेने का परमिट है, वे बसें चौराहों और तिराहों से भी यात्रियों को बैठाकर रवाना हो रही हैं। कई बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बसों में यात्रियों के साथ-साथ भारी मात्रा में सामान भी लादा जाता है, जिससे सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी होती है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर प्रशासन की नजर इन अवैध गतिविधियों पर क्यों नहीं पड़ रही या फिर जानबूझकर नजरें फेर ली गई हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि इन बसों के कारण किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी। क्षेत्र की जनता के मन में यही सवाल गूंज रहा है कि नियमों को ताक पर रखकर चल रही इन बसों पर कब तक लगाम लगेगी और प्रशासन कब जागेगा। फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की चुप्पी लोगों के बीच चर्चा और चिंता का विषय बनी हुई है।1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- हरदोई में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने खेली होली हरदोई के पुलिस लाइन में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न करने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को होली खेली।पुलिस लाइन में जिला अधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने पारंपरिक तरीके के अभी अमीर और गुलाल से सराबोर नजर आए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।वही थानो में भी जमकर होली खेली गई।कार्यक्रम में संगीत लोकगीत और नृत्य का भी आकर्षक संगम देखने को मिला।जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है।जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी होली गीत पर जमकर थिरके,3
- इस गांव के लिए रोड कहीं से जगह निकलने के लिए नहीं है किसी के खेत में निकले तो गाली देते हैं लड़ाई दंगा करते हैं जहां पर से निकलने के लिए जगह है वह गांव का खेत है वहां से रोड निकलने नहीं देते हो राजेश राज बाबू चंद्रपाल मुकेश गुड्डू रामविलास गंगाराम धनीराम इन लोगों को गाली-गलौज करते हैं निकलने पर मोबाइल नंबर राजेश 8953189858 रमेश मोबाइल नंबर 9325069997 सर वीडियो बनाकर डाला है देख लिया जाए1
- हरदोई में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने खेली होली हरदोई के पुलिस लाइन में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न करने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को होली खेली।पुलिस लाइन में जिला अधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने पारंपरिक तरीके के अभी अमीर और गुलाल से सराबोर नजर आए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।वही थानो में भी जमकर होली खेली गई।कार्यक्रम में संगीत लोकगीत और नृत्य का भी आकर्षक संगम देखने को मिला।जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है।जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी होली गीत पर जमकर थिरके।4
- Post by VIJAYPRATAPSINGH SINGH4