सुलतानपुर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूट, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली _लूट के 24,500 रुपये और बाइक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार_ *सुलतानपुर।* कोतवाली नगर क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 32 हजार की लूट का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस और SOG की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल और बाइक बरामद कर ली है। *क्या था मामला* 7 मई की शाम करीब 6 बजे रामकृष्ण विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा ने कोतवाली नगर में सूचना दी कि वह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। कलेक्शन कर लौटते समय तमंचे के बल पर बदमाशों ने उनसे 32,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर टीमें गठित कीं और CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। *ऐसे पकड़े गए बदमाश* 9 मई की रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश माल के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच SOG की टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लम्भुआ निवासी प्रतीक भारती पुत्र रामकृपाल भारती के पैर में गोली लग गई। *बरामदगी और कार्रवाई* मौके से पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। जामा तलाशी में आरोपियों के पास से 24,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि यही रकम उन्होंने लूटी थी और बंटवारे के लिए जमा हुए थे। घायल प्रतीक भारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है !!

- रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कथित फर्जी रेप केस रैकेट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करता था। स्टिंग में कथित तौर पर यह दावा भी सामने आया कि नाबालिग लड़की के नाम पर केस दर्ज कराने की धमकी देकर सौदेबाजी की जाती थी। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क का असर कई जिलों तक फैला हुआ था और कई लोगों को निशाना बनाया गया। हाल के दिनों में ऐसे मामलों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं कि कानून का दुरुपयोग किस तरह निर्दोष लोगों के लिए भारी संकट बन सकता है। फिलहाल मामले की जांच एजेंसियों के स्तर पर पड़ताल जारी है। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ आपराधिक साजिश नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था के भरोसे पर भी सीधा हमला माना जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कथित फर्जी रेप केस रैकेट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करता था। स्टिंग में कथित तौर पर यह दावा भी सामने आया कि नाबालिग लड़की के नाम पर केस दर्ज कराने की धमकी देकर सौदेबाजी की जाती थी। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क का असर कई जिलों तक फैला हुआ था और कई लोगों को निशाना बनाया गया। हाल के दिनों में ऐसे मामलों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं कि कानून का दुरुपयोग किस तरह निर्दोष लोगों के लिए भारी संकट बन सकता है। फिलहाल मामले की जांच एजेंसियों के स्तर पर पड़ताल जारी है। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ आपराधिक साजिश नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था के भरोसे पर भी सीधा हमला माना जाएगा।1
- हथकड़ी से सिंदूर तक: एक ऐसी अनोखी शादी, जहाँ जेलर ने कैदी को बनाया अपना जीवनसाथी। Jailer को कैदी से प्यार हुआ तो शादी कर ली1
- अमेठी सड़क हादसा ll CCTV फुटेज ने खोला पूरा सच ll जामो थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौराहे के पूरे पंडित गांव की सड़क पर हुआ था हादसा अमेठी के jamo थाना क्षेत्र में पूरे पंडित गांव की सड़क किनारे झाड़ियों में ई रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा कर सड़क पार कर रहा ई रिक्शा चालक पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बीच सड़क अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा चालक को टक्कर मारकर भाग निकला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी रिक्शा चालक उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश यादव निवासी पूरे भगवानदीन दुबे मौजा गौरा jamo थाना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। घटना की जानकारी पर सीओ व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी लेकिन जांच पड़ताल के दौरान पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया जिससे मामला पूरी तरह से साफ हो गया। मृतक का ई रिक्शा घटनास्थल के पास ही खड़ा मिला। पुलिस ने मृतक शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मृतक के भतीजे कुलदीप यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालकनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दरअसल 7 मई की रात लगभग 9 बजे एक व्यक्ति को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़कर राजेश यादव लौट रहे थे। Jamo के कल्याणपुर चौराहे पर सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ाकर पेशाब करने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि इसी बीच सामने अज्ञात वाहन आ गया जिससे उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे जहां उनकी मौत हो गई।1
- सुलतानपुर में रेलवे स्टेशन और फाटकों के आसपास गंदगी से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने मोदी सरकार से तत्काल सफाई अभियान चलाकर इस समस्या का समाधान करने की अपील की है, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।1
- Post by Pawan Kumar Tiwari1
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोस्त पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर लाया था और तभी गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की हैं और छापेमारी जारी है।4
- सुल्तानपुर के कादीपुर ब्लॉक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक लेकर आईजीआरएस और लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगली समीक्षा में कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- पटना के जेपी गोलंबर पर नौकरी की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस कार्रवाई से पूरे बिहार में आक्रोश है। इस घटना ने हजारों परिवारों की उम्मीदों और युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला अब कानून-व्यवस्था से बढ़कर, युवाओं के भरोसे और सपनों को कुचलने का प्रतीक बन गया है।1
- अमेठी में जनगणना अभियान शुरू, डीएम-एसपी ने की ऑनलाइन स्वगणना अमेठी। जिले में गुरुवार को जनगणना अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. और अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान की शुरुआत की। प्रशासन ने बताया कि 7 से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण व गणना कार्य चलेगा। डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही विकास योजनाओं का आधार बनते हैं, इसलिए सभी लोग सही जानकारी दर्ज कर अभियान में सहयोग करें। नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं।1