logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लुण्ड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.50 लाख का चोरी का सामान बरामद मोटर पंप, समरसिबल और चोरी की बाइक जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार लुण्ड्रा। खेतों से मोटर पंप और समरसिबल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लुण्ड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 मोटर पंप, 2 सेट समरसिबल पंप और चोरी की एक मोटरसाइकिल, कुल करीब 2 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, तुरियाबीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता ने 13 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत में लगे समरसिबल मोटर पंप के तार काटकर अज्ञात चोर पंप चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 111/26 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर पंप चोरी की घटनाओं को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने संदिग्धों पर नजर रखते हुए मामलों के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिल से चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक सत्यनारायण (25), निवासी गढ़बीरा, थाना लुण्ड्रा को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने जिला अस्पताल परिसर अंबिकापुर से अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना तथा लुण्ड्रा, बतौली, धौरपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के खेतों से मोटर पंप एवं समरसिबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना मणिपुर में पहले से मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 112 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, महिला प्रधान आरक्षक सुषमा ब्रिजीट, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक इबनुल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

8 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

लुण्ड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.50 लाख का चोरी का सामान बरामद मोटर पंप, समरसिबल और चोरी की बाइक जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार लुण्ड्रा। खेतों से मोटर पंप और समरसिबल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लुण्ड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 मोटर पंप, 2 सेट समरसिबल पंप और चोरी की एक मोटरसाइकिल, कुल करीब 2 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, तुरियाबीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता ने 13 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत में लगे समरसिबल मोटर पंप के तार काटकर अज्ञात चोर पंप चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 111/26 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर पंप चोरी की घटनाओं को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने संदिग्धों पर नजर रखते हुए मामलों के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिल से चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक सत्यनारायण (25), निवासी गढ़बीरा, थाना लुण्ड्रा को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने जिला अस्पताल परिसर अंबिकापुर से अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी करना तथा लुण्ड्रा, बतौली, धौरपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के खेतों से मोटर पंप एवं समरसिबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना मणिपुर में पहले से मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 112 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, महिला प्रधान आरक्षक सुषमा ब्रिजीट, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक इबनुल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 23 और 24 सितंबर का रायगढ़ दौरा रद्द हो गया है।
    1
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 23 और 24 सितंबर का रायगढ़ दौरा रद्द हो गया है।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • मांदर की थाप पर झूमे कदम, करम मिलन में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक अनुपम संदेश - महुआडांड़ [ लातेहार ] अम्बावाटोली स्थित शहीद चौक में मंगलवार को करम मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी पूजा कुमारी रहीं। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। समारोह में विभिन्न गांवों की टीमों ने पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अहीरपुरवा की टीम प्रथम, कुरो कला द्वितीय और पुटरूगी की टीम तृतीय रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। करम पर्व पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। पाहन ने करम डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना कराई। नागपुरी गीतों और मांदर की थाप पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता की झलक देखने को मिली।
    1
    मांदर की थाप पर झूमे कदम, करम मिलन में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

अनुपम संदेश - महुआडांड़ [ लातेहार ]
अम्बावाटोली स्थित शहीद चौक में मंगलवार को करम मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी पूजा कुमारी रहीं। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। 
समारोह में विभिन्न गांवों की टीमों ने पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अहीरपुरवा की टीम प्रथम, कुरो कला द्वितीय और पुटरूगी की टीम तृतीय रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
करम पर्व पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। पाहन ने करम डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना कराई। नागपुरी गीतों और मांदर की थाप पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता की झलक देखने को मिली।
    user_JONSON LAKRA
    JONSON LAKRA
    Local News Reporter महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Janjgir : नाबालिग जोड़े का बाल विवाह रुकवाया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजन को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया। Janjgir : नाबालिग जोड़े का बाल विवाह रुकवाया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजन को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया।
    1
    Janjgir : नाबालिग जोड़े का बाल विवाह रुकवाया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजन को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया।
Janjgir : नाबालिग जोड़े का बाल विवाह रुकवाया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजन को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग....न्यूज़ बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी होंगी स्मृति ईरानी* *रायपुर....ब्रेकिंग.... बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी होंगी स्मृति ईरानी* *ऐंकर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कई राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति दी है वही छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी की नियुक्ति हुई है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री सिध्दार्थ शंभू को सह प्रभारी बनने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
    1
    ब्रेकिंग....न्यूज़
बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी होंगी स्मृति ईरानी*
*रायपुर....ब्रेकिंग....
बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी होंगी स्मृति ईरानी*
*ऐंकर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कई राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति दी है वही छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी की नियुक्ति हुई है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री सिध्दार्थ शंभू को सह प्रभारी बनने पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • बालपुर स्टेशन के पास नहर में मिला शव, हर्ष दास महंत के रूप में हुई पहचान जांजगीर-चांपा/कोरबा। कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मड़वारानी से होते हुए बालपुर की ओर जाने वाली नहर में बालपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात शव दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी तरह का शव पिछले दिन मड़वारानी क्षेत्र की नहर में भी दिखाई देने की बात सामने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि नहर में पानी के तेज बहाव के साथ शव बहकर बालपुर तक पहुंचा और यहां फंस गया। शव का वीडियो सामने आने के बाद संभावित मृतक के परिजन बालपुर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान 12-13 वर्षीय हर्ष दास महंत के रूप में किए जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हर्ष कोरबा का निवासी था और सोमवार से लापता था। परिजनों के अनुसार, वह एक दोस्त के साथ घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मड़वारानी क्षेत्र में नहर के पास शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने 112 की टीम को दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय सूचना को गंभीरता से नहीं लिया गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल चांपा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    बालपुर स्टेशन के पास नहर में मिला शव, हर्ष दास महंत के रूप में हुई पहचान
जांजगीर-चांपा/कोरबा। कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मड़वारानी से होते हुए बालपुर की ओर जाने वाली नहर में बालपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात शव दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी तरह का शव पिछले दिन मड़वारानी क्षेत्र की नहर में भी दिखाई देने की बात सामने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि नहर में पानी के तेज बहाव के साथ शव बहकर बालपुर तक पहुंचा और यहां फंस गया।
शव का वीडियो सामने आने के बाद संभावित मृतक के परिजन बालपुर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान 12-13 वर्षीय हर्ष दास महंत के रूप में किए जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हर्ष कोरबा का निवासी था और सोमवार से लापता था। परिजनों के अनुसार, वह एक दोस्त के साथ घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चल पाया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मड़वारानी क्षेत्र में नहर के पास शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने 112 की टीम को दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय सूचना को गंभीरता से नहीं लिया गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
फिलहाल चांपा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम तथा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • सक्ती में 11वें आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित, सक्ती में 11वें आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आयुष विभाग सक्ती ने श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर, ऑफिसर्स कॉलोनी में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर भी लगाया गया। सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि भारतीय चिकित्सा पद्धति का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। एसडीएम कावेरी मरकाम ने आयुर्वेद को संतुलित जीवनशैली और भारतीय परंपरा का आधार बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सक्ती में आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना की आवश्यकता जताई। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि कोविड काल के बाद आयुर्वेद के महत्व को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित जनप्रतिनिधि एवं आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉ जवाहर लाल बंजारे ने आभार व्यक्त किया, जबकि डॉ अनिल पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
    1
    सक्ती में 11वें आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित,

सक्ती में 11वें आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित,
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आयुष विभाग सक्ती ने श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर, ऑफिसर्स कॉलोनी में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर भी लगाया गया।
सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि भारतीय चिकित्सा पद्धति का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। एसडीएम कावेरी मरकाम ने आयुर्वेद को संतुलित जीवनशैली और भारतीय परंपरा का आधार बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सक्ती में आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना की आवश्यकता जताई। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि कोविड काल के बाद आयुर्वेद के महत्व को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया है।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित जनप्रतिनिधि एवं आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉ जवाहर लाल बंजारे ने आभार व्यक्त किया, जबकि डॉ अनिल पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कोरबा:- नीट में सफलता के बाद डॉक्टर बनने की राह हुई आसान, कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर BPL परिवार के छात्राओं को मिल रहा आर्थिक मदद
    1
    कोरबा:- नीट में सफलता के बाद डॉक्टर बनने की राह हुई आसान, कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर BPL परिवार के छात्राओं को मिल रहा आर्थिक मदद
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • चक्रधर समारोह की 9वीं सांस्कृतिक संध्या,लहर-गंगा ने बांधा समां रायगढ़ में गौरी-गौरा,पंथी,पंडवानी की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई लोक परंपराएं। 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की 9वीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था 'लहर गंगा' ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना कुमारी दीक्षा रथ ने बाल कृष्ण की चंचलता से मां दुर्गा के ताण्डव तक भक्ति,भाव और शक्ति के विविध रंग मंच पर उकेरे बाल कलाकार मानवी अग्रवाल ने भी कथक की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा दिखाई।मंगलवार को 'लहर गंगा' की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के लोक जीवन के अलग-अलग रंग देखने को मिले। कलाकारों ने गौरी-गौरा, जस जंवारा, पंथी, पंडवानी, राऊत नाचा, सुवा, कर्मा और ददरिया जैसी पारंपरिक लोक विधाओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।
    1
    चक्रधर समारोह की 9वीं सांस्कृतिक संध्या,लहर-गंगा ने बांधा समां रायगढ़ में गौरी-गौरा,पंथी,पंडवानी की प्रस्तुतियों से जीवंत हुई लोक परंपराएं। 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की 9वीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था 'लहर गंगा' ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना कुमारी दीक्षा रथ ने बाल कृष्ण की चंचलता से मां दुर्गा के ताण्डव तक भक्ति,भाव और शक्ति के विविध रंग मंच पर उकेरे बाल कलाकार मानवी अग्रवाल ने भी कथक की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा दिखाई।मंगलवार को 'लहर गंगा' की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के लोक जीवन के अलग-अलग रंग देखने को मिले। कलाकारों ने गौरी-गौरा, जस जंवारा, पंथी, पंडवानी, राऊत नाचा, सुवा, कर्मा और ददरिया जैसी पारंपरिक लोक विधाओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बालपुर नहर में मिला अज्ञात शव, मड़वारानी से बहकर आने की आशंका
    1
    बालपुर नहर में मिला अज्ञात शव, मड़वारानी से बहकर आने की आशंका
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.