शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने की गौपूजा व हनुमान दर्शन, लखनऊ के लिए हुए रवाना वाराणसी/लखनऊ। पूज्यपाद परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने शुक्रवार सुबह श्री विद्या मठ में गौ माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया और गौ माता की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध का शंखनाद किया। इसके पश्चात काशी में चिंतामणि गणेश जी की पूजा-अर्चना कर श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक और बजरंग बाण का पाठ भी किया। शुभ मुहूर्त में गंगादर्शन, विश्वमोहनेश्वर महादेव, कृपामूर्ति हनुमान और चिंतामणि गणेश जी की पूजा-आरती करने के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत समाज के लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

- होली के पावन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya के आवास पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान संदीप मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया और होली की शुभकामनाएं दीं। संदीप मिश्रा ने कहा कि होली के इस पुनीत अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ हुई यह मुलाकात उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। बताया जाता है कि दूसरे दिन भी संदीप मिश्रा अपने साथियों के साथ उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे। इस दौरान Dharamraj Maurya (भाजपा जिला अध्यक्ष कौशांबी), Virendra Fauji (नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर) तथा अधिवक्ता अभिषेक भी मौजूद रहे। सभी ने उपमुख्यमंत्री को होली की बधाई देते हुए जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। होली के अवसर पर हुई इस मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया।1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- प्रयागराज बारा तहसील अंतर्गत ग्राम केवटान बस्ती लोहगरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक खंभे के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने तत्काल पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। जानकारी के अनुसार खंभे पर चढ़ने वाला युवक गांव का ही निवासी अनिल कुमार उर्फ छोटू उर्फ जोकर, पुत्र रामराज है, जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। युवक शादीशुदा है और उसकी एक छोटी बेटी भी है। ग्रामीणों के मुताबिक अनिल लंबे समय से शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर ऐसी खतरनाक हरकतें करता रहता है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ *कौशांबी: ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए भैंस चोर को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया* * कौशांबी संदेश* *कौशांबी जनपद* के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सर्वाकाजी गांव में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक भैंस चोर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में भैंस चोरी करने के इरादे से आया था, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ा गया चोर काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और आसपास के कई गांवों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। चोर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और काफी देर तक हंगामा करते रहे ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- बीएसए बी के शर्मा ने आरोपी प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी को किया निलंबित, महिला शिक्षक के ऊपर बच्चों से मसाज कराने का था आरोप। #Chitrakoot #UttarPradesh #teachersuspended #student #HarassmentCase1
- कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिटकहना गांव में शनिवार देर रात नाली के विवाद को सुलझाने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव कर लिया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और विवाद हो रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर लिया। खुद को ग्रामीणों के बीच घिरा देख डायल-112 टीम ने तत्काल संदीपन घाट थाना और मूरतगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- Post by शिव सागर मौर्य1