Shuru
Apke Nagar Ki App…
bhai bahut badi khus khabri hai India me ab gass ki petrol ki dikkat nahi hogi
Mohd Saleem
bhai bahut badi khus khabri hai India me ab gass ki petrol ki dikkat nahi hogi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं जनपद बदायूं के दातागंज ब्लॉक के ग्राम काजीखेड़ा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा सांड गांव में घूमते-घूमते अजयपाल यादव के घर में घुस गया और सीढ़ियों से होते हुए छत पर चढ़ गया। सांड को छत पर देख परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक प्रयास कर बड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।3
- आसफपुर में SNN न्यूज़ की खबर का असर, सड़क व नाली निर्माण शुरू बदायूं जिले के आसफपुर क्षेत्र में SNN न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है। लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क और बंद पड़ी नालियों की समस्या को लेकर लोगों ने आवाज उठाई थी। इस मुद्दे को SNN न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मीडिया इसी तरह जनता की समस्याओं को उठाता रहा तो क्षेत्र की कई पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है।1
- उझानी / अमेरिका, इजराइल, ईरान आदि देशों की जंग का असर अब भारत मे हर जगह दिखाई देने लगा है पैट्रोल, डीजल,सीएनजी एवं एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह से काला बाजारियों की लाटरी निकल आई है 930 रुपये में मिलने वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलैंडर अब 1500से 2000रुपये तक का बेचा जा रहा है। जहां एक ओर उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलैंडर के लिए कडी़ मशक्कत करनी पड रही है वहीं दूसरी ओर रिफलिंग करने वाले दुकानदारों को कई-कई गैस सिलैंडर आसानी से प्राप्त हो रहे हैं। जो गैस उपभोक्ता छोटे सिलैंडरों का उपयोग करते हैं वो 400रुपये प्रति किलो गैस भरवाने को मजबूर हैं। कामर्शियल सिलैंडर तो गायब ही हो चुके हैं। जिससे होटल, चाट-पकौड़ी, हलवाई व अन्य खान-पान की सामग्री बेचने वालों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है। एलपीजी गैस सिलैंडर को लेकर जनपद में हर जगह त्राहि-त्राहि मची हुई है और संबंधित विभाग के जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा खुद जिलाधिकारी कोई ठोस कार्रवाई करने की बजाय जनपद में गैस की किल्लत को लेकर मच रही हाय-तौबा का तमाशा देख रहे हैं।1
- 🥰📈👍😎2
- बदायू । 12 मार्च को एचपीसीएल के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अजय को बीती देर रात कुछ वक्त दोनों पैरों में गोली लग गई जब पुलिस उसे जंगल लेकर गई और उससे आला कत्ल बरामद कर रही थी इसी दौरान अजय ने पुलिस पर कमेंस से फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें अजय के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा इस दौरान एक सिपाही के लिए गोली लगी है पुलिस ने हत्या आरोपीय अजय और सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है1
- एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार खबर: बदायूँ के थाना मूसाझाग क्षेत्र में एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में अजय प्रताप सिंह ने प्लांट प्रबंधक सुधीर गुप्ता और अधिकारी हर्षित मिश्रा को गोली मार दी थी। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस टीम आरोपी को लेकर घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कराने ग्राम मुडसैना के जंगल पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें सिपाही ओमबीर सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले एचपीसीएल प्लांट में वेंडर का काम करता था और नौकरी से निकाले जाने की रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Mohd Saleem1
- उझानी बदायूं रोड पर शिखर हॉस्पिटल के पास एक जूस के ठेले पर उस समय हंगामा हो गया जब जिरौली गांव निवासी कल्लू शर्मा जूस लेने पहुंचे। बताया जाता है कि उन्होंने एक गिलास जूस पी लिया, जबकि दूसरा गिलास मरीज के लिए पैक कराया। आरोप है कि पैक करते समय जूस विक्रेता ने जूस में थूक दिया, जिस पर कल्लू शर्मा ने कड़ा विरोध जताया। विरोध के बाद जूस विक्रेता और ग्राहक के बीच मामूली विवाद हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा भी मौके पर पहुंच गए, जहां कुछ देर तक कहासुनी हुई। बाद में जूस विक्रेता ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद मामला आपसी सहमति से रफा-दफा हो गया।1
- बरेली में गैस सिलेंडर की समस्या के लिए जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर।।1