logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पंचायत सहायकों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर 9 हजार रुपये हुआ* --- *लखनऊ* *पंचायत सहायकों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर 9 हजार रुपये हुआ* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब पंचायत सहायकों को हर महीने 9 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सीएम के इस फैसले से प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में आएगा। इसके लिए कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी। साथ ही सीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब ग्राम प्रधान और सचिव पंचायत सहायकों को नहीं हटा सकेंगे। हटाने का फैसला सिर्फ डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ही करेगी। सीएम योगी ने आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों पर दर्ज हुए केस वापस लेने और हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली के भी निर्देश दिए हैं। वहीं महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा !!

55 min ago
user_AdvPrateek Mishra
AdvPrateek Mishra
Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
55 min ago

*पंचायत सहायकों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर 9 हजार रुपये हुआ* --- *लखनऊ* *पंचायत सहायकों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर 9 हजार रुपये हुआ* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब पंचायत सहायकों को हर महीने 9 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सीएम के इस फैसले से प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में आएगा। इसके लिए कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी। साथ ही सीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब ग्राम प्रधान और सचिव पंचायत सहायकों को नहीं हटा सकेंगे। हटाने का फैसला सिर्फ डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ही करेगी। सीएम योगी ने आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों पर दर्ज हुए केस वापस लेने और हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली के भी निर्देश दिए हैं। वहीं महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा !!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शहीद जवान की अंतिम यात्रा में कंधा बनकर खड़े हुए अखिलेश तिवारी नाम आंखों से दी अंतिम सलामी कुड़वार, सुल्तानपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद हुए जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर जैसे ही कुड़वार थाना क्षेत्र के खाड़र बसंतपुर नेवरा पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में हर आंख नम नजर आई। इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश तिवारी शहीद परिवार के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए। उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। पिता के गम में डूबे शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने परिवार का हाथ थामा। अखिलेश तिवारी स्वयं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के वाहन में बैठकर शहीद के पार्थिव शरीर को नेवरा बसंतपुर से राजघाट कुड़वार तक लेकर पहुंचे। राजघाट पर जवानों के साथ शहीद आनंद प्रकाश तिवारी को अंतिम सलामी दी गई। शहीद की अंतिम यात्रा में अखिलेश तिवारी की यह सहभागिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कंधा देकर, परिवार के साथ खड़े होकर और अंतिम यात्रा में साथ चलकर शहीद के प्रति सम्मान एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    1
    शहीद जवान की अंतिम यात्रा में कंधा बनकर खड़े हुए अखिलेश तिवारी नाम आंखों से दी अंतिम सलामी
कुड़वार, सुल्तानपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद हुए जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर जैसे ही कुड़वार थाना क्षेत्र के खाड़र बसंतपुर नेवरा पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में हर आंख नम नजर आई।
इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश तिवारी शहीद परिवार के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए। उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। पिता के गम में डूबे शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने परिवार का हाथ थामा।
अखिलेश तिवारी स्वयं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के वाहन में बैठकर शहीद के पार्थिव शरीर को नेवरा बसंतपुर से राजघाट कुड़वार तक लेकर पहुंचे। राजघाट पर जवानों के साथ शहीद आनंद प्रकाश तिवारी को अंतिम सलामी दी गई।
शहीद की अंतिम यात्रा में अखिलेश तिवारी की यह सहभागिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कंधा देकर, परिवार के साथ खड़े होकर और अंतिम यात्रा में साथ चलकर शहीद के प्रति सम्मान एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया
    1
    कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट
आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राहुल गाँधी मानहानि मामले में सुनवाई आज टली,अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज व्यक्तिगत कारणों से बहस के लिए तैयारी नहीं कर सके थे,लिहाजा कोर्ट ने 21 सितंबर बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ता ने व्यक्तिगत कारणों से बहस की तैयारी नहीं का पाये, लिहाजा उन्होंने आज समय मांग लिया। जिसपर एमपी एमएलए कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।
    4
    राहुल गाँधी मानहानि मामले में सुनवाई आज टली,अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी*
सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज व्यक्तिगत कारणों से बहस के लिए तैयारी नहीं कर सके थे,लिहाजा कोर्ट ने  21 सितंबर बहस की तिथि निर्धारित की है। 
बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा   खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर  की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ता ने व्यक्तिगत कारणों से बहस की तैयारी नहीं का पाये, लिहाजा उन्होंने आज समय मांग लिया। जिसपर   एमपी एमएलए कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • UPI ट्रांजेक्शन मुद्दे पर संजय सिंह ने ली चुटकी, PM को बताया नाराज फूफा, बोले-देश की जनता का जेब काटने का लिया फैसला आप सांसद संजय मंगलवार को अपने गृह जनपद सुल्तानपुर पहुंचे हैं। यहां अपने आवास पर रात में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता किया। यूपीआई में दो हजार के ऊपर ट्रांजेक्शन पर उन्होंने पीएम मोदी को नाराज फूफा बताया, कहा देश की जनता का जेब काटने का फैसला लिया है। पहली बात ये समझ लीजिये ये टैक्स जो वसूला जाएगा ये आम आदमी से वसूला जाएगा। हर चीज़ पूरे देश में एक साथ महंगी हो जाएगी। इसके बाद सवाल के अंदाज में संजय सिंह ने कहा आप बताई, अगर आपको टैक्सी बुक करके आना है लखनऊ से अयोध्या तो क्या दो हजार से ऊपर का पेमेंट नहीं होगा। आपको किराना के दुकान से अपने घर का राशन खरीदना है तो क्या दो हजार से ऊपर का पेमेंट नहीं होगा। दो चार दिन की सब्जी लेने जाइए तो आपको दो हजार से ऊपर पेमेंट करना पड़ता है। तो दो हजार से ऊपर का जो लेन देन है वो तो इस देश में बहुत बड़ी संख्या में है। संजय सिंह ने आंकड़ा के अनुसार बात करते हुए कहा करीब 207 लाख करोड़ रुपए का यूपीआई के जरिए लेन देन होता है। तो अब 207 लाख करोड़ रुपए के ऊपर टैक्स देना पड़ेगा। और वो टैक्स याद रखिएगा कभी भी व्यापारी अपनी जेब से नहीं देता है न ही देगा। क्योंकि पेट्रोल पर जब आप दाम बढ़ाते हैं, डीजल पे आप दाम बढ़ाते हैं, बाइक पे आम दाम बढ़ाते हैं तो जाहिर सी बात है उपभोक्ता से महंगा वसूला जाता है। इसी क्रम में अमित शाह के यूसीसी लागू करने वाले बयान पर संजय सिंह तंज कसते हुए कहा जैसे मिर्गी का दौरा पड़ता है आपने देखा होगा, मिर्गी के दौरे कुछ कुछ समय पर आते हैं तो एकदम गिनगिना के आदमी चिलचिलाने लगता है। ऐसे ही भाजपाइयों को मिर्गी का दौरा पड़ता है। उनका लगता है अरे इतनी शांति है देश में कोई झगड़ा ही नहीं हो रहा है। हमने सहारनपुर की मस्जिद भी गिरवा दी फिर भी कोई दंगा फसाद लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। हम मेरठ भी मस्जिद गिरवाने जा रहे हैं, संभल भी जा रहे हैं, मुरादाबाद भी जा रहे हैं कहीं कोई हलचल ही नहीं हो रही है तो अब यूसीसी। कुल मिला के भारतीय झगड़ा पार्टी जो है वो इस देश को बर्बाद करना चाहती है। अब इस देश के लोगों को तय करना है। अगर आपको इनके यूसीसी, पीसीसी, सीसीसी इसमें उलझ के रहना है तो उलझे रहिए आपकी तरक्की नहीं होना है कुछ।
    1
    UPI ट्रांजेक्शन मुद्दे पर संजय सिंह ने ली चुटकी, PM को बताया नाराज फूफा, बोले-देश की जनता का जेब काटने का लिया फैसला
आप सांसद संजय मंगलवार को अपने गृह जनपद सुल्तानपुर पहुंचे हैं। यहां अपने आवास पर रात में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता किया। यूपीआई में दो हजार के ऊपर ट्रांजेक्शन पर उन्होंने पीएम मोदी को नाराज फूफा बताया, कहा देश की जनता का जेब काटने का फैसला लिया है। पहली बात ये समझ लीजिये ये टैक्स जो वसूला जाएगा ये आम आदमी से वसूला जाएगा। हर चीज़ पूरे देश में एक साथ महंगी हो जाएगी। 
इसके बाद सवाल के अंदाज में संजय सिंह ने कहा आप बताई, अगर आपको टैक्सी बुक करके आना है लखनऊ से अयोध्या तो क्या दो हजार से ऊपर का पेमेंट नहीं होगा। आपको किराना के दुकान से अपने घर का राशन खरीदना है तो क्या दो हजार से ऊपर का पेमेंट नहीं होगा। दो चार दिन की सब्जी लेने जाइए तो आपको दो हजार से ऊपर पेमेंट करना पड़ता है। तो दो हजार से ऊपर का जो लेन देन है वो तो इस देश में बहुत बड़ी संख्या में है। 
संजय सिंह ने आंकड़ा के अनुसार बात करते हुए कहा करीब 207 लाख करोड़ रुपए का यूपीआई के जरिए लेन देन होता है। तो अब 207 लाख करोड़ रुपए के ऊपर टैक्स देना पड़ेगा। और वो टैक्स याद रखिएगा कभी भी व्यापारी अपनी जेब से नहीं देता है न ही देगा। क्योंकि पेट्रोल पर जब आप दाम बढ़ाते हैं, डीजल पे आप दाम बढ़ाते हैं, बाइक पे आम दाम बढ़ाते हैं तो जाहिर सी बात है उपभोक्ता से महंगा वसूला जाता है।
इसी क्रम में अमित शाह के यूसीसी लागू करने वाले बयान पर संजय सिंह तंज कसते हुए कहा जैसे मिर्गी का दौरा पड़ता है आपने देखा होगा, मिर्गी के दौरे कुछ कुछ समय पर आते हैं तो एकदम गिनगिना के आदमी चिलचिलाने लगता है। ऐसे ही भाजपाइयों को मिर्गी का दौरा पड़ता है। उनका लगता है अरे इतनी शांति है देश में कोई झगड़ा ही नहीं हो रहा है। हमने सहारनपुर की मस्जिद भी गिरवा दी फिर भी कोई दंगा फसाद लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। हम मेरठ भी मस्जिद गिरवाने जा रहे हैं, संभल भी जा रहे हैं, मुरादाबाद भी जा रहे हैं कहीं कोई हलचल ही नहीं हो रही है तो अब यूसीसी। कुल मिला के भारतीय झगड़ा पार्टी जो है वो इस देश को बर्बाद करना चाहती है। अब इस देश के लोगों को तय करना है। अगर आपको इनके यूसीसी, पीसीसी, सीसीसी इसमें उलझ के रहना है तो उलझे रहिए आपकी तरक्की नहीं होना है कुछ।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
    1
    महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*
*थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 15.09.2026*
*महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में,  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया।
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन  तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू।
*आपराधिक इतिहास—*  मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर: फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं हुई पुष्टि ➡️ जनपद अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम साबुकपुर में 16 सितंबर 2026 की सुबह 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। ➡️ सूचना मिलते ही थाना हंसवर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ➡️ शिकायतकर्ता ने पुलिस को हवाई फायरिंग किए जाने की बात बताई, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। ➡️ पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में भी फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। ➡️ प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में फायरिंग की घटना प्रमाणित नहीं हुई है। ➡️ पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है। ➡️ पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री प्रदीप सिंह चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। 📍 जनपद अम्बेडकरनगर से ब्यूरो चीफ—रामतिलक विश्वकर्मा 📱 व्हाट्सएप नंबर: 9026253271 🚨 अम्बेडकरनगर: फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं हुई पुष्टि ➡️ जनपद अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम साबुकपुर में 16 सितंबर 2026 की सुबह 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। ➡️ सूचना मिलते ही थाना हंसवर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ➡️ शिकायतकर्ता ने पुलिस को हवाई फायरिंग किए जाने की बात बताई, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। ➡️ पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में भी फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। ➡️ प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में फायरिंग की घटना प्रमाणित नहीं हुई है। ➡️ पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है। ➡️ पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री प्रदीप सिंह चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। 📍 जनपद अम्बेडकरनगर से ब्यूरो चीफ—रामतिलक विश्वकर्मा 📱 व्हाट्सएप नंबर: 9026253271
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर: फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं हुई पुष्टि

➡️ जनपद अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम साबुकपुर में 16 सितंबर 2026 की सुबह 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

➡️ सूचना मिलते ही थाना हंसवर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

➡️ शिकायतकर्ता ने पुलिस को हवाई फायरिंग किए जाने की बात बताई, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला।

➡️ पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में भी फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

➡️ प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में फायरिंग की घटना प्रमाणित नहीं हुई है।

➡️ पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

➡️ पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री प्रदीप सिंह चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई है।

📍 जनपद अम्बेडकरनगर से
ब्यूरो चीफ—रामतिलक विश्वकर्मा
📱 व्हाट्सएप नंबर: 9026253271


🚨 अम्बेडकरनगर: फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं हुई पुष्टि
➡️ जनपद अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम साबुकपुर में 16 सितंबर 2026 की सुबह 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
➡️ सूचना मिलते ही थाना हंसवर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
➡️ शिकायतकर्ता ने पुलिस को हवाई फायरिंग किए जाने की बात बताई, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला।
➡️ पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में भी फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
➡️ प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में फायरिंग की घटना प्रमाणित नहीं हुई है।
➡️ पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
➡️ पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री प्रदीप सिंह चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई है।
📍 जनपद अम्बेडकरनगर से
ब्यूरो चीफ—रामतिलक विश्वकर्मा
📱 व्हाट्सएप नंबर: 9026253271
    user_राम तिलक विश्वकर्मा पत्रकार
    राम तिलक विश्वकर्मा पत्रकार
    अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तार हटाते समय करंट से युवक गिरा, अस्पताल में मृत घोषित, शटडाउन नहीं लेने पर उठे सवाल..
    1
    तार हटाते समय करंट से युवक गिरा, अस्पताल में मृत घोषित, शटडाउन नहीं लेने पर उठे सवाल..
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंबेडकर नगर बस डिपो में समूह की 40 महिलाओं का परिचालक पद पर चयन महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान अम्बेडकरनगर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। अम्बेडकरनगर बस डिपो में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 महिलाओं का परिचालक पद के लिए चयन किया गया है। इस पहल से ग्रामीण और समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुले हैं। सरकार की मंशा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की है। परिचालक के रूप में चयनित महिलाएं अब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगी। महिला समूहों के माध्यम से पहले से ही महिलाएं स्वरोजगार और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं। अब परिवहन क्षेत्र में रोजगार मिलने से उनके आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है, जो रोजगार के बेहतर अवसरों की तलाश में हैं। महिलाओं का कहना है कि रोजगार के अवसर मिलने से उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा। सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित रखने के बजाय उसे रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
    1
    अंबेडकर नगर बस डिपो में समूह की 40 महिलाओं का परिचालक पद पर चयन 
महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान
अम्बेडकरनगर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। अम्बेडकरनगर बस डिपो में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 महिलाओं का परिचालक पद के लिए चयन किया गया है। इस पहल से ग्रामीण और समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुले हैं।
सरकार की मंशा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की है। परिचालक के रूप में चयनित महिलाएं अब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगी।
महिला समूहों के माध्यम से पहले से ही महिलाएं स्वरोजगार और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं। अब परिवहन क्षेत्र में रोजगार मिलने से उनके आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है, जो रोजगार के बेहतर अवसरों की तलाश में हैं।
महिलाओं का कहना है कि रोजगार के अवसर मिलने से उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा। सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित रखने के बजाय उसे रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.