जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बैठक लेकर पेयजल, बिजली, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बैठक लेकर पेयजल, बिजली, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। रायपुर 23 मार्च। जिला कलेक्टर ने कहा कि आने वाले तीन महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी विभाग अग्रिम योजना बनाकर काम करें, ताकि आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पेयजल संकट से निपटने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी पेयजल संकट न हो, इसके लिए पहले से ही योजना तैयार की जाए। आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया। बिजली व्यवस्था रहे निर्बाध बैठक में बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। लाइन फॉल्ट की स्थिति में तुरंत मरम्मत की जाए और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान नगर परिषद को निर्देश दिए गए कि शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। कचरा संग्रहण, निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान किया जाए, जिससे लोगों का भरोसा बना रहे। 26 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिशन “हरियालो राजस्थान” के तहत जिले में 26 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अप्रैल से जून तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि मानसून में प्रभावी पौधारोपण किया जा सके। विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संदेश विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण और जल के सही उपयोग पर जोर दिया गया। इस दौरान लोगों को जल बचाने और स्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कार्यक्रम में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें सुनीता शर्मा, भगवती बाई, अर्जन सुमन, नारायण, दिनेश कुमार पाटीदार, कमलेश कुमार मेघवाल, किरण माला जैन सहित अन्य शामिल रहे।

- रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।4
- झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए। कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।1
- चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी। । इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे। विशेष भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,3
- सुसनेर। शनिवार की दोपहर आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे जहां उन्होंने गेहूं बेचने आए किसानों से संवाद किया और सरकार पर गेहूं खरीदी में देरी पर जोरदार हमला किया उन्होंने कहा अगर किसानों की फसल सरकार को खरीदनी ही नहीं है तो सीधे मना करदे तारीख पर तारीख बड़ा कर सरकार क्या साबित करना चाह रही है सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की तारीख पहले 25 फिर 01 फिर 10 तारीख अब 10 को भी ना खरीदे तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक राठौर, विधायक निजी सचिव यशपाल सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।।2
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कल होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक। लिए जाएंगे कुछ अहम फैसले।1
- 🔥 BIG BREKING 📍 *🇮🇷🇮🇱 तेल अवीव के कई इलाकों में क्लस्टर बमों से हमला हुआ*1