जयनगर विद्युत प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को बकाया वसूली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने की। बैठक में सभी प्रशाखाओं के अभियंताओं एवं फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय वर्ष के अंतिम दो माह—फरवरी और मार्च—में राजस्व संग्रह की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सहायक अभियंता वरुण कुमार, सुनील कुमार, संजित कुमार तथा कनीय अभियंता जयनगर गौरीशंकर प्रसाद, प्रिय रंजन (खजौली), केशव किशन (कलुआही), ओम प्रकाश अकेला (बासोपट्टी), सुशील कुमार (लदनियां), नंद किशोर (बाबूबरही) और सपन कुमार (हरलाखी) सहित विभिन्न क्षेत्रों के अभियंता एवं फ्रेंचाइजी प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जयनगर विद्युत प्रमंडल क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर लगभग 26 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। विभाग ने फरवरी और मार्च माह में साढ़े तेरह करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य हर हाल में पूरा करना होगा, ताकि राजस्व में सुधार हो और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करें और निर्धारित समयसीमा में भुगतान सुनिश्चित कराएं। भुगतान नहीं होने की स्थिति में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए आपूर्ति बाधित की जाएगी। बीपीएल श्रेणी के नाम पर जुड़े उपभोक्ताओं तथा लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले मामलों की भी जांच के निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि बीपीएल लाभ का दुरुपयोग कर भुगतान नहीं करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी और नियमानुसार बकाया वसूली सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रशाखा पदाधिकारियों और फ्रेंचाइजी को अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, घर-घर संपर्क कर उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए प्रेरित करने तथा डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। राजस्व वसूली की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और लक्ष्य से पीछे रहने वाली प्रशाखा से स्पष्टीकरण लिया जाएगा, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक के अंत में कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनी रह सकती है। उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का आह्वान किया।

- लदनियां सीमा पर एसएसबी का जागरूकता अभियान, छात्राओं को दिया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश।1
- उगना महादेव मंदिर में खजाना चोरी1
- उगना महादेव जी के मंदिर में चोरी1
- Post by Thakur Chandan Kumar1
- यीशु ने एक दृष्टांत के माध्यम से सिखाया कि परमेश्वर का वचन हमारे हृदय की मिट्टी पर निर्भर करता है। कुछ बीज रास्ते पर गिरे, कुछ पत्थरों में, कुछ काँटों में… लेकिन जो बीज अच्छी मिट्टी में गिरे, वे फलवंत हुए। यह छोटी सी कहानी हमें सिखाती है कि यदि हमारा हृदय तैयार हो, तो परमेश्वर का वचन हमारे जीवन में फल ला सकता है। 📖 संदर्भ: मत्ती 13:3–9 🎬 यह वीडियो प्रेरणा और आत्मिक शिक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है। अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगा तो Like, Share और Subscribe अवश्य करें। #BibleStory #JesusParable #HindiBible #ChristianShorts #MotivationalStory #Faith #SpiritualVideo #GospelMessage #YouTubeShorts #HindiChristian1
- जाली नोट मामले में फरार अभियुक्त को मधुबनी से बासोपट्टी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत1
- मिथिलांचल ठाकुर परिवार के द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्य तिथि मनाया गया !1
- जयनगर +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा, कतार में दिखीं छात्राएं।1